गैमन इंडिया को मिला भूटान से ठेका
गैमन इंडिया लिमिटेड को भूटान के पुनातसांगचु पनबिजली परियोजना प्राधिकरण से 400 करोड़ रुपये का ठेका हासिल हुआ है। मालूम हो कि गैमन इंडिया एकमात्र भारतीय कंपनी है, जिसे सिविल इंजीनियरिंग कार्यों के हर क्षेत्र के लिए आईएसओ 9001 प्रमाण पत्र मिला है। इस ठेके के तहत थिम्पू से 80 किलोमीटर दूर वांग्डु पर 7500 […]
वीडियोकॉन जुटाएगी 200 करोड़ रुपये
कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी वीडियोकॉन इंडस्ट्रीज बेनेट कोलमन ऐंड कंपनी लिमिटेड को वरीयता आधार पर वारंट जारी करेगी और 200 करोड़ रुपये जुटाएगी। कंपनी ने बंबई स्टॉक एक्सचेंज को जानकारी दी कि निदेशक बोर्ड ने 17,65,000 से अधिक वारंट जारी करने को मंजूरी दे दी है।
क्रेन्स ने लॉन्च की एटावीपीजी वर्जन 3.4 सॉफ्टवेयर
सॉफ्टवेयर सॉल्यूशंस प्रदान करने वाली कंपनी क्रेन्स सॉफ्टवेयर इंटरनेशनल लिमिटेड ने मॉडलिंग सॉफ्टवेयर एटावीपीजी वर्जन 3.4 लॉन्च किया है। प्रोडक्ट मैनेजर टिम पामर ने कहा कि इस सॉफ्टवेयर से 63 नए और विकसित फंक्शन जुड़ गए हैं। इसके अलावा एनआईएसए सॉल्वर इस नए सॉफ्टवेयर को एक सटीक सिस्टम बनाने में मदद करेगा।
किर्लोस्कर को मिला मिस्र से ठेका
किर्लोस्कर ब्रदर लिमिटेड को यांत्रिकी और इलेक्ट्रिकल विभाग,जल संसाधन और सिंचाई मंत्रालय, मिस्र से सिंचाई पंप स्टेशन बनाने का ठेका मिला है। कंपनी ने बीएसई को दी गई जानकारी में बताया कि यह ठेका 110 करोड़ रुपये का है।
सत्यम फर्जीवाड़े मामले में तीन लोग और गिरफ्तार
सत्यम फर्जीवाड़े की जांच कर रही सीबीआई ने रविवार की रात कंपनी के एक शीर्ष अधिकारी सहित तीन कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है। ये लोग फर्जी मासिक बैंक स्टेटमेंट और अन्य दस्तावेज तैयार करने में शामिल थे। गिरफ्तार व्यक्तियों में कंपनी के उपाध्यक्ष (वित्त) जी. रामाकृष्ण और वित्त विभाग में काम कर रहे अन्य दो […]
वरिष्ठ नागरिक: सब जगह राहत पर स्वास्थ्य बीमा आफत
सेवानिवृति के बाद सभी एक सुखद और शांतिमय जीवन जीने की लालसा रखते हैं। लेकिन ताज्जुब की बात यह है कि इसके बाद भी छोटी-छोटी चीजों से कई तरह की जटिलताएं हो जाती हैं और भ्रम हो जाता है। मिसाल के तौर पर कुछ इसी तरह के उहापोह की स्थिति वरिष्ठ नागरिक की परिभाषा को […]
लक्ष्य अलहदा तो पोर्टफोलियो भी होने चाहिए जुदा
मेरी आयु 35 वर्ष है और साथ ही मुझ पर 2 लोग आश्रित हैं (पत्नी और 4 वर्षीय बेटा)। मेरे पोर्टफोलियो का विश्लेषण करें और एक उपयुक्त पोर्टफोलियो तथा निवेश राशि के बारे में सुझाव दें ताकि मैं निम्नलिखित उद्देश्यों की पूर्ति भलीभांति कर सकूं। मेरे वित्तीय लक्ष्य इस प्रकार हैं … बेटे की उच्च […]
पिछले साल 94 इक्विटी योजनाओं का हुआ बंटाधार
वित्त वर्ष 2008-09 म्युचुअल फंड उद्योग के लिए काफी बुरा साबित हुआ। लगभग सभी इक्विटी योजनाओं ने इस दौरान 20 से 50 फीसदी तक का ऋणात्मक प्रतिफल दर्ज किया है। यानी उनको घाटा हुआ है। एक तरफ जहां निवेशकों ने इनसे धन को निकाल लिया, वहीं सोने ने निवेशकों को खुश कर दिया। इस अवधि […]
कैसी हो चुनावी निवेश नीति
जोखिम विश्लेषण की शुरुआत यह मान कर की जाती है कि कीमतों में बदलाव आम तौर पर व्यापक स्तर पर आएगा। यह एक सुविधाजनक धारणा है। आम तौर पर कीमतों में बदलाव का वितरण लोग अच्छी तरह समझते हैं और इस आधार पर काम करना भी आसान है। मूल्यों का लगभग आधा औसत से ऊपर […]
निवेश बाधाओं से निपटने के उपाय
नए वित्त वर्ष में प्रवेश करने के साथ ही किसी व्यक्ति के सामने अनेक सवाल खड़े दिख रहे हैं। पिछले साल शेयर बाजार के धराशायी होने के बाद सभी निवेशकों के मन में यही उलझन है कि क्या शेयरों में निवेश करना सुरक्षित रह गया है? वास्तव में, रियल एस्टेट या फिक्स्ड मैच्योरिटी प्लान में […]
