छह फीसदी ही बढ़ा बीएचईएल का मुनाफा
भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड ने वर्ष 2008-09 में 3039 करोड़ रुपये का कुल लाभ दर्ज किया। पिछले साल के कुल लाभ 2,857 करोड़ रुपये के मुकाबले यह सिर्फ 6 फीसदी अधिक है। दरअसल, कंपनी के मुनाफे में इतना कम इजाफा होने की असल वजह है, कर्मियों की सैलरी इजाफे के कारण 1,728 करोड़ रुपये का […]
और बड़ा हुआ बड़े मियां का कद
मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज (आरआईएल) ने आंध्र प्रदेश के अपतटीय गहरे समुद्र स्थित कृष्णा-गोदावरी बेसिन से प्राकृतिक गैस का उत्पादन शुरू कर देश के ऊर्जा क्षेत्र के इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ दिया है। करीब 44,175 करोड़ रुपये की इस परियोजना से देश में प्राकृतिक गैस का उत्पादन दोगुना होने की उम्मीद है। […]
पारदर्शिता के लिए नई कोशिश
कॉर्पोरेट गवर्नेंस को समृद्ध करने के लिए नए कंपनी बिल 2008 में कंपनियों के लिए यह आवश्यक कर दिया गया है कि वे इंस्टीटयूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (आईसीएसआई) द्वारा जारी पहले दो सचिव स्तरीय मानक का पालन करें। हाल ही में इंस्टीटयूट ने दसवां सचिव मानक जारी किया है और सरकार से यह […]
‘पराया’ एटीएम अब भी नहीं अपना
एक अप्रैल से भले ही किसी भी किसी भी बैंक के एटीएम से बिना ट्रांजैक्शन शुल्क दिए ही पैसे निकालने की व्यवस्था शुरू हो गई हो, लेकिन ग्राहकों के लिए मुश्किलें अभी खत्म नहीं हुई हैं। दरअसल, ग्राहक अगर पैसे निकालने के लिए किसी दूसरे बैंक के एटीएम का इस्तेमाल कर रहे हैं तो कई […]
बहुत शोर सुनते थे 3जी का!
नई पीढ़ी की सेवा 3 जी तकनीक के जरिये बाजार में धूम मचाने की दूरसंचार कंपनियों की हसरत पूरी होती नहीं नजर आ रही है। इस तकनीक के आने से पहले तमाम तरह के दावे किए जा रहे थे कि ग्राहक इस तकनीक को हाथों हाथ लेंगे, लेकिन दो महीनों में अभी तक कुल मिलाकर […]
अगले हफ्ते नए मालिक का चुनाव करेगी सत्यम
सरकार द्वारा नियुक्त सत्यम कंप्यूटर सर्विसेज का नवगठित बोर्ड मुंबई में शुक्रवार को अनौपचारिक बैठक करेगा। इसमें सत्यम की बोली प्रक्रिया और संकट में फंसी कंपनी के तकनीक समाधान के बारे में चर्चा की जाएगी। कंपनी के एक सूत्र ने बिजनेस स्टैंडर्ड को बताया कि इस हफ्ते बोर्ड पूरी स्थितियों की समीक्षा करेगा। इसके अलावा […]
वैश्विक बाजारों की तेजी में सेंसेक्स ने भी लगाई लंबी छलांग
गुरुवार के कारोबार में वैश्विक बाजारों से मिले अच्छे संकेतों के बाद बीएसई का बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स 205 अंकों की उछाल लेकर 10,107 के स्तर पर खुला। इसके बाद कारोबार के आगे बढ़ने के साथ सूचकांक में जबरदस्त खरीदारी का माहौल बना जिससे सेंसेक्स पूरे कारोबारी दिन में ऊपरी स्तरों पर कारोबार करता हुआ दिखाई […]
वाहन लोन के लिए टाटा मोटर्स-कैनरा बैंक साथ साथ
यात्री वाहनों के लिए वित्त मुहैया कराने के उद्देश्य से टाटा मोटर्स ने कैनरा बैंक से समझौता किया है। कैनरा बैंक कारों की ऑन रोड कीमत का 90 फीसदी लोन उपलब्ध कराता है और सात साल की अवधि के लिए 11 फीसदी ब्याज दर निर्धारित करता है। यह सुविधा कैनरा बैंक के 2729 शाखाओं और […]
एम ऐंड एम का कॉर्पोरेशन बैंक से समझौता
प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी महिन्द्रा ऐंड महिन्द्रा (एम ऐंड एम) और उसकी संयुक्त वेंचर कंपनी महिन्द्रा नेवीस्टार ऑटोमोटिव्स लिमिटेड (एमएनएएल) ने वाहनों को वित्त उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कॉर्पोरेशन बैंक के साथ एक समझौते पत्र पर हस्ताक्षर किए हैं। इसके तहत कॉर्पोरेशन बैंक एम ऐंड एम और एमएनएएल की यूटिलिटी व्हीकल, पिक्स अप, तिपहिया, […]
महंगाई दर में मामूली बढ़ोतरी
थोक मूल्य सूचकांक पर आधारित महंगाई की दर 21 मार्च को समाप्त हुए सप्ताह में बढ़कर 0.31 फीसदी पर पहुंच गई। पिछले सप्ताह यह दर 0.27 फीसदी थी। पिछले साल की समान अवधि में महंगाई की दर 7.85 फीसदी थी।
