जारी है आईटी के लिए बुरी खबरों की आमद
अब भारतीय आईटी कंपनियां चौथी तिमाही और सालाना नतीजों को तैयार करने में जुटी गई हैं। लेकिन उनके लिए बुरी खबरों का आना बंद नहीं हो रहा है। विश्लेषकों की मानें तो दुनिया भर में आईटी पर होने वाला खर्चे में तीन फीसदी तक की गिरावट दर्ज हो सकती है। विश्लेषक फर्म फॉरेस्टर रिसर्च की […]
आसुस के नए पीसी होंगे अब बाजार में कम
ई पीसी बनाने के लिए मशहूर ताइवान की कंप्यूटर और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक कंपनी आसूस ने कहा है कि 2009 में वह कम संख्या में ई पीसी लॉन्च करेगी। आसुस इंडिया के कंट्री हेड (नोटबुक और ई पीसी) स्टैनली वू ने कहा है, ‘इस साल हमलोग ई पीसी की संख्या कम करेंगे, क्योंकि बाजार में ई […]
निफ्टी में पहले दिन ही आई बहार, बने उछाल के आसार
रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी और इन्फोसिस टेक्नोलॉजीज आदि की बदौलत नए वित्तीय वर्ष में पहले दिन निफ्टी सकारात्मक रुझान के साथ खुला। निफ्टी 3,055 के रेसिस्टेंस स्तर से ऊपर बंद हुआ और उम्मीद है कि इस सप्ताह यह 3150 के स्तर को पार करने की कोशिश करेगा। अगर निफ्टी 3150 से ऊपर बंद होता […]
उतार-चढ़ाव के बाद सेंसेक्स फिर से दस हजार के करीब
बीएसई का बेंचमार्क सूचकांक 37 अंकों की बढ़त लेकर 9746 के स्तर पर खुला, लेकिन थोड़ी ही देर बाद सेंसेक्स का सूचकांक कारोबारी दिन के खुलने वाले स्तर से 200 अंकों की गिरावट लेकर 9546 अंकों के दिन के निचले स्तर पर फिसल गया। हालांकि, रियल्टी, आईटी और ऊर्जा कंपनियों के शेयरों में हुई जबरदस्त […]
बैंक से नकद निकासी पर कर खत्म
करदाताओं को नकद लेन-देन के लिए अब कोई शुल्क नहीं देना होगा। सरकार ने बैंकिंग नकद निकासी कर(बीसीसीटी) वापस ले लिया है। सरकार इसे हटाने की मंशा पहले ही जता चुकी थी।
जामनगर रिफाइनरी में लगी आग
रिलायंस की जामनगर रिफाइनरी में मंगलवार को आग लग गई। 3.3 करोड़ टन सालाना क्षमता वाली कोकर इकाई में आग लगने से किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
निर्यात का डिब्बा गोल
साल 2008-09 विदा हो गया, लेकिन जाते हुए भी वह दुखदायी रहा और बुरी खबरें देकर गया। सबसे पहली खबर तो निर्यात के मोर्चे से ही आई। देश से होने वाले निर्यात में लगातार पांचवें महीने गिरावट आई है। वाणिज्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक फरवरी में भारत का निर्यात 21.7 फीसदी घट गया और […]
हिचकोलों भरे सफर पर कार
फरवरी के खुशगवार नतीजों के बाद मार्च का महीना कार निर्माता कंपनियों के लिए मिला जुला रहा। लेकिन सबको मुस्कराने का मौका नहीं मिला। देश की सबसे बड़ी कार निर्यातक कंपनी हुंडई मोटर इंडिया की बिक्री में मार्च के दौरान कमी देखी गई। कंपनी की घरेलू बिक्री में मार्च 2008 के मुकाबले 15.8 फीसदी की […]
थमेगा मारुति 800 का सफर
पच्चीस बरस पहले देश में कार बाजार की तकदीर बदलने वाली मारुति 800 कुछ सालों के बाद बाजार से पूरी तरह रुखसत हो जाएगी। मारुति सुजूकी इंडिया ने बताया कि प्रदूषण नियंत्रण मानकों की वजह से इस कार का उत्पादन अगले वर्ष से धीरे-धीरे बंद किया जाएगा। सबसे पहले अगले साल इस कार को दिल्ली, […]
हेलीकॉप्टर बना माया का घर
उत्तर प्रदेश के आसमान में आजकल माया बरस रही है। दरअसल प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती चुनाव प्रचार के लिए कमोबेश रोजाना हवाई सफर कर रही हैं। तमाम विरोधियों से इस मामले में आगे निकलते हुए मायावती देश भर में जा रही हैं, लेकिन उनकी सुबह और रात लखनऊ में ही होती है। बहुजन समाज पार्टी […]
