केएमसी का डंडा… दीवारों पर न चढ़ाएं राजनीतिक रंग
कोलकाता म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (केएमसी) ने विभिन्न राजनीतिक दलों और पुलिस इंचार्ज को एक चिट्ठी भेजी है, जिसमें सार्वजनिक स्थलों और सरकारी संपत्तियों को चुनाव के वक्त पोस्टरों और चुनाव सामग्रियों से पाटने से रोका जा सके। केएमसी के महापौर विकास रंजन भट्टाचार्य ने कहा कि चुनाव आचार संहिता के तहत सार्वजनिक स्थलों को साफ सुथरा […]
डीएलएफ और डीकेएस साथ-साथ
अंतरराष्ट्रीय लाइफ स्टाइल रिटेल ब्रांड डीएलएफ ब्रांड ने डोना करन स्टूडियो एलएलसी (डीकेएस) से फ्री स्टैंडिंग लग्जरी स्टोर खोलने के लिए एक समझौता किया है। इस समझौते के तहत डीकेएनवाई नई दिल्ली में अपना पहला स्टोर अगले महीने में खोलेगी। इसके अलावा डोना करन न्यूयॉर्क और डीकेएनवाई की फ्री स्टैंडिंग स्टोर जल्द ही राजधानी दिल्ली […]
बाजार में ज्वार, 10 हजार पार
शेयर बाजार ने तकरीबन ढाई महीने के बाद आज खुशी की खबर दी। 51 कारोबारी सत्रों के बाद बम्बई स्टॉक एक्सचेंज का संवेदी सूचकांक यानी सेंसेक्स 10,000 अंक के पार जाकर बंद हुआ। हालांकि जानकारों को यह तेजी बने रहने में शुबहा है, लेकिन गुरुवार के कारोबार में तो सेंसेक्स ने सबके चेहरे खिला दिए। […]
मीडिया बाजार में बहार का ‘वायदा’
मंदी से निपटने के लिए इस समय ज्यादातर मीडिया हाउस अपने खर्चों में कमी करने में जुटे हैं। ज्यादातर जगहों पर मीडिया कर्मचारियों की छंटनी या फिर मोटे वेतन में कटौती की जा रही है। ऐसे में देश का सबसे बड़ा कमोडिटी एक्सचेंज मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) मीडिया कारोबार में भी अपना हाथ अजमाने की […]
सस्ते मकान का पूरा होगा अरमान
नकदी की किल्लत से जूझ रहे प्रॉपर्टी डेवलपर एक अदद मकान तलाश रहे कम वेतन वाले ग्राहकों को जल्द ही खुशखबरी दे सकते हैं। दरअसल कई डेवलपर 5 लाख रुपये में मकान बनाने की परियोजनाओं पर विचार कर रहे हैं, ताकि मंदी के भूत से छुटकारा मिल सके। इसके लिए वे नए विकसित हुए औद्योगिक […]
बाबू समझो इशारे, मोटर पुकारे.. छूट..छूट
अगर मर्सिडीज, बीएमडब्ल्यू या फिर फॉक्सवैगन की कार चलाना आपका सपना रहा हो लेकिन आपका बजट आपको मुंह चिढ़ाता रहा हो तब आपके लिए यह किसी खुशखबरी से कम नहीं है। दरअसल ये कंपनियां अपने नये मॉडलों के लिए बाजार में जगह बनाने और पुराने मॉडलों के जमावड़े को निकालने के लिए अपनी कारों पर […]
सेंसेक्स में उतार-चढ़ाव… 64 अंकों की गिरावट
सेंसेक्स के कारोबार में 200 अंकों के दायरे के बीच घट-बढ़ जारी है, और अब 11 बजकर 35 मिनट पर सूचकांक 64 अंकों की गिरावट लेकर 9939 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स आज शुरुआती कारोबार के दौरान दिन के निचले स्तर से 213 अंकों की उछाल लेकर 10,127 अंकों के ऊपरी स्तर […]
सेंसेक्स में उतार-चढ़ाव… टाटा स्टील, रैनबैक्सी 3% चढ़े
आज सुबह के कारोबार में सेंसेक्स में उतार-चढ़ाव भरा माहौल देखा जा रहा है। मजबूत शुरुआत करने के बाद सेंसेक्स 9914 अंकों के निचले स्तर पर फिसल गया। वहीं शुरुआती कारोबार के दौरान सेंसेक्स निचले स्तर पर फिसलने के बाद इस स्तर से 213 अंकों की उछाल लेकर 10,127 अंकों के ऊपरी स्तर पर पहुंचने […]
34 अंकों की बढ़त लेकर खुला सेंसेक्स
सेंसेक्स आज 34 अंकों की बढ़त लेकर 10,037 के स्तर पर खुला। शुरुआती कारोबार के दौरान सेंसेक्स 24 अंकों की तेजी लेकर 10,027 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
अर्थव्यस्था में सुधार के संकेतों के चलते वॉल स्ट्रीट में उछाल
अमेरिकी अर्थव्यवस्था में सुधार के संकेत दिखाई देने के बाद लगातार दूसरे दिन वॉल स्ट्रीट के सूचकांकों में तेजी का रुख रहा। डाऊ जोंस 175 अंकों की उछाल लेकर 7925 के स्तर पर बंद हुआ। नैसडैक 58 अंकों की तेजी लेकर 1587 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं भारतीय एडीआरों में भी खासी तेजी रही। […]
