बांबे रेयान 333 करोड़ रुपए जुटाएगी
परिधान बनाने वाली बांबे रेयान फैशंस अपनी नई परियोजनाओं एवं अन्य निगमित मामलों के वित्तपोषण के लिए तरजीही आधार पर नीदरलैंड स्थित एएए यूनाइटेड बीवी को 333 करोड़ रुपए मूल्य के शेयर जारी करेगी। कंपनी ने बीएसई को बताया कि निदेशक मंडल ने निजी लिमिटेड कंपनी एएए यूनाइटेड बीवी को तरजीही आधार पर 1.80 करोड़ […]
आईटीसी लिमिटेड के पूर्णकालिक निदेशक हुए सेवानिवृत्त
आईटीसी लिमिटेड के पूर्णकालिक निदेशक एस. एस. एच. रहमान 20 मार्च से सेवानिवृत्त हो गए हैं। रहमान ने कंपनी के प्रबंध निदेशक के पद से 2003 में इस्तीफा दे दिया था और तब से वह कंपनी के पूर्णकालिक निदेशक का पद संभाल रहे थे।
पटेल इंजीनियरिंग को मिला 799 करोड़ रुपये का ठेका
पटेल इंजीनियरिंग ने बारगी डायवर्जन प्रोजेक्ट के लिए नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण से 799 करोड़ रुपये का ठेका हासिल किया है। यह परियोजना एसईडब्ल्यू कंस्ट्रक्शन लिमिटेड के साथ संयुक्त उपक्रम के जरिये 36 महीने में पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके तहत बारगी डायवर्जन प्रोजेक्ट के कामों का सर्वेक्षण, उसकी योजना, भू-तकनीकी […]
क्रॉम्पटन ग्रीव्स को मिली शेयर पुनर्खरीद की अनुमति
क्रॉम्पटन ग्रीव्स लिमिटेड के निदेशक मंडल ने शेयरों की पुनर्खरीद और अंतरिम लाभांश की घोषणा करने की अनुमति दे दी है। 2 रुपये प्रति शेयर की दर से स्टॉक एक्सचेंज से खुले तौर पर शेयरों की खरीदारी होगी। इसके अलावा कंपनी ने अंतरिम लाभांश के तौर पर 25 फीसदी यानी 0.50 रुपये प्रति शेयर देने […]
एनआईआईटी का राजस्थान प्राथमिक शिक्षा परिषद से समझौता
ग्लोबल टैलेंट डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन एनआईआईटी ने राजस्थान प्राथमिक शिक्षा परिषद (आरसीईई) से सर्वशिक्षा अभियान के तहत 5 साल का समझौता किया है। इसके तहत राज्य के 22 जिलों के 1672 सरकारी अपर प्राइमरी स्कूलों में कंप्यूटर शिक्षा मुहैया कराई जाएगी। इसमें 21.4 करोड़ रुपये का निवेश होगा और इन 1672 स्कूलों में 5016 कंप्यूटर लगाए […]
सेंसेक्स में तेजी का रुख जारी; 230 अंकों की बढ़त
सेंसेक्स के कारोबार में तेजी का रुख बरकरार है और अब 01 बजकर 30 मिनट पर सेंसेक्स का सूचकांक 229 अंकों की उछाल लेकर 9654 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। बैंकिंग और रियल्टी शेयरों में भी तेजी का रुख जारी है। सेक्टरों की बात करें तो बीएसई का बैंकिंग सूचकांक करीब 6 फीसदी […]
सुजी ओइशी फिर बनेंगे मारुति सुजुकी के निदेशक
कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने सुजी ओइशी को तीन साल के लिए कंपनी का पूर्णकालिक निदेशक नियुक्त करने की घोषणा की है। कंपनी ने बंबई स्टॉक एक्सचेंज को दी गई जानकारी में बताया कि सुजी को निदेशक और कार्यकारी अधिकारी (विपणन और बिक्री) के तौर पर नियुक्त किया गया है। सुजी ओइशी की नियुक्ति […]
ओमेक्स की वृंदावन में आवासीय परियोजना
भवन निर्माण कारोबार से जुड़ी कंपनी ओमेक्स लिमिटेड ने वृंदावन में 52 एकड़ जमीन में फैली अपनी 250 करोड़ रुपए की लागत वाली आवासीय परियोजना पेश की। कंपनी ने बीएसई को बताया कि उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में स्थित वृंदावन में परियोजना के अंतर्गत वह आवासीय फ्लैटों एवं ओमेक्स एटरनिटी नाम से स्वतंत्र प्लाटों […]
इंडेज विंटनर्स के प्रवर्तक ने गिरवी रखी हिस्सेदारी
शराब एवं शैंपेन बनाने वाली कंपनी इंडेज विंटनर्स लिमिटेड के एक प्रवर्तक ने कर्जदाताओं के पास 2.42 फीसदी की हिस्सेदारी गिरवी रखी है। कंपनी ने बीएसई को बताया कि उसके प्रवर्तक शाम जी चौगुले ने कर्जदाताओं के पास 3.70 लाख इक्विटी शेयर गिरवी रखे हैं। कंपनी ने गिरवी रखे गए शेयरों के मूल्य का खुलासा […]
एसआरएफ के प्रवर्तक ने 23.35 फीसदी हिस्सेदारी गिरवी रखी
विविध कारोबार से जुड़ी कंपनी एसआरएफ के प्रवर्तक एसआरएफ पोलीमर्स इनवेस्टमेंट्स ने कर्जदाताओं के पास 23.35 फीसदी हिस्सेदारी गिरवी रखी है। कंपनी ने बीएसई को बताया कि उसके प्रवर्तक ने 13 मार्च को 32 लाख शेयर गिरवी रखे थे। कंपनी ने अब तक 1.67 करोड़ शेयर गिरवी रखे हैं जो 23.35 फीसदी के बराबर हैं। […]
