एस्कार्ट के प्रवर्तक ने हिस्सेदारी गिरवी रखी
ट्रैक्टर निर्माता एस्कार्ट लिमिटेड के एक प्रवर्तक ने कंपनी की 7.54 फीसदी हिस्सेदारी गिरवी रख दी है। कंपनी ने नैशनल स्टॉक एक्सचेंज को बताया कि उसके प्रवर्तक एस्कार्ट फाइनैंस ऐंड इन्वेस्टमेंट लेसिंग प्राइवेट लिमिटेड ने 68.36 लाख शेयर को गिरवी रखा है।
बीएसएनएल ने माइक्रोमैक्स से किया समझौता
सरकारी क्षेत्र की दूरसंचार कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड ने अपनी 3जी ब्रॉडबैंड मोबाइल फोन सेवा के तहत ग्राहकों को डाटा कार्ड की बिक्री और वितरण के लिए मोबाइल टेक्नोलॉजी कंपनी माइक्रोमैक्स के साथ समझौता किया है। बीएसएनएल इस समय 11 शहरों में यह सेवा दे रही है और 2-3 माह में कंपनी 700 शहरों […]
एयरटेल के निदेशक ने खरीदे कंपनी के शेयर
भारती एयरटेल के एक निदेशक ने कंपनी के 57.45 लाख रुपये के शेयर खरीदे हैं। कंपनी ने बंबई स्टाक एक्सचेंज को बताया कि उसके निदेशक अजय लाल ने 57.45 लाख रुपये मूल्य के 10,000 शेयरों को खरीदा है।
आईसीएसए को 464.17 करोड़ रुपये का ठेका
हैदराबाद स्थित सॉफ्टवेयर कंपनी आईसीएसए (इंडिया) लिमिटेड को राजीव गांधी ग्रामीण विद्युतीकरण योजना के तहत 464.17 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है। यह ठेका बिहार राज्य विद्युत बोर्ड, महावितरण और एमपी पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड से मिला है। इस ऑर्डर के साथ ही कंपनी के पास करीब 2,200 करोड़ रुपये का ऑर्डर हो […]
मूंदडा पोर्ट के प्रवर्तक ने हिस्सेदारी गिरवी रखी
मूंदडा पोर्ट और सेज के विकसित परिचालन और इससे संबंधित कार्यों को करने वाली कंपनी के एक प्रवर्तक ने कंपनी की 11.60 फीसदी हिस्सेदारी को गिरवी रख दिया है। कंपनी ने बंबई स्टॉक एक्सचेंज को बताया कि अदानी इन्फ्रास्ट्रक्चर सर्विसेज ने ऋणदाता एमपीसेज के पास 4.64 करोड़ शेयरों को गिरवी रख दिया है।
ईआईएच के प्रवर्तक ने गिरवी शेयर वापस लिए
ओबेराय होटल समूह की कंपनी ईआईएच ने कहा है कि उसके एक प्रवर्तक ने गिरवी रखे शेयरों को वापस लिया है, जिससे उसके गिरवी शेयरों की हिस्सेदारी घटकर 3.10 फीसदी रह गई है। कंपनी ने बंबई स्टॉक एक्सचेंज को बताया कि उसके एक प्रवर्तक ने 5 मार्च को गिरवी रखे 6,50,000 शेयरों को वापस ले […]
प्राज इंडस्ट्री को 20 करोड़ रुपये का ऑर्डर
जैविक ईंधन प्रौद्योगिकी प्रदाता कंपनी प्राज इंडस्ट्रीज को अमेरिका स्थित रेंज फ्यूअल की ओर से ईंधन प्रसंस्करण उपकरण की आपूर्ति के लिए 20 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है। कंपनी ने बंबई स्टॉक एक्सचेंज को उक्त जानकारी दी। रेंज फ्यूअल निजी तौर पर वैकल्पिक ग्रीन ईंधन के उपाय तलाश रही है।
जेटलाइट की कोझीकोड-मुंबई दैनिक उड़ान शुरू
किफायती सेवा देने वाली निजी एयरलाइंन कंपनी जेटलाइट ने कोझीकोड और मुंबई के बीच दैनिक उड़ान शुरू करने की घोषणा की। जेट एयरवेज की पूर्ण स्वामित्व वाली यह कंपनी इन उड़ानों को 29 मार्च से शुरू करेगी। मुख्य उड़ान केंद्र से संपर्क सेवा के रूप में शुरू की गई उन उड़ानों को जेट एयर की […]
साथी तलाश रहा यूटीवीआई
यूटीवी समूह को अंग्रेजी कारोबारी समाचार चैनल ‘यूटीवी आई’ शुरू किए अभी साल भर भी नहीं हुआ कि उसे साझेदार की जरूरत महसूस होने लगी। समूह चैनल में महत्वपूर्ण हिस्सेदारी रखने वाले किसी साझेदार की तलाश कर रहा है। निवेश बैंकिंग सूत्रों के मुताबिक कंपनी चैनल की कीमत लगभग 200 करोड़ रुपये तय कर हिस्सेदारी […]
‘समर पैकेज’ का निकला पसीना
मंदी की मार ने पर्यटन क्षेत्र को बुरी तरह से जकड़ रखा है। इसी का नतीजा हैकि गर्मियों की छुट्टियों के लिए समर पैकेज मुहैया कराने वाली भारतीय टूर और ट्रैवल कंपनियों की बिक्री में काफी कमी आई है। कीमतों में कटौती के बावजूद इन पैकेजों को खरीदार नहीं मिल रहे हैं। आमतौर पर अप्रैल […]
