टाटा कम्युनिकेशंस ने राइट ईश्यू का इरादा छोड़ा, विस्तार योजना पर कायम
टाटा कम्युनिकेशंस ने आज कहा कि उसने राइट्स ईश्यू जारी करने की योजना छोड़ दी है पर वह 2009-10 में 40-50 करोड़ डालर की विस्तार योजना लागू करेगी। कंपनी ने कहा है कि उसके पास विस्तार के लिए पैसे की कमी नहीं है। उसने ऋण के रूप में 35 करोड़ डालर जुटाए हैं और कंपनी […]
व्यापारियों पर चीनी के स्टाक की सीमा लागू
सरकार ने आज आदेश दिया कि कारोबारी चीनी का 200 टन से अधिक भंडार नहीं रख सकेंगे। कोलकाता के कारोबारियों के लिए यह सीमा 1000 टन की रखी गई है। कोलकाता के कारोबारी पूर्वोत्तर के राज्यों को भी चीनी की आपूर्ति करते हैं।
आईडीबीआई बैंक ने किया क्रिसिल के साथ समझौता
सार्वजनिक क्षेत्र के वाणिज्यिक बैंक आईडीबीआई ने बेसल-दो मानदंड पूरा करने के संबंध में तकनीकी सेवा के लिए क्रिसिल रिस्क सोल्यूशंस के साथ समझौता किया है। यहां आज जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक समझौते के तहत क्रिसिल रिस्क और इफ्रास्ट्रक्चर सोल्सूशन की इकाई क्रिसिल रिस्क सोल्यूशंस व्यापक और समन्वित जोखिम प्रबंधन के मामले में आईडीबीआई […]
एयरसेल ने हैदराबाद में जीएसएम सेवा शुरू की
एयरसेल ने आज हैदराबाद में जीएसएम सेवा शुरू की। इसके साथ ही दक्षिण भारत के सभी भागों में कंपनी की मौजूदगी हो गई है। एयरसेल के मुख्य परिचालन अधिकारी गुरदीप सिंह ने यहां संवाददाताओं से कहा कि कंपनी ने आज हैदराबाद में जीएसएम सेवा शुरू करने के साथ 13वें सर्किल में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई […]
सेंट्रल बैंक 8 फीसदी पर देगा आवास ऋण
सावर्जनिक क्षेत्र के वाणिज्यिक बैंक सेंट्रल बैंक आफ इंडिया ने 20 लाख तक के नए हाउसिंग ऋण पर एक साल के लिए ब्याज दर 8 फीसदी तय की है। बैंक की ओर से आज जारी बयान के अनुसार नई योजना शुरू किए जाने के साथ बैंक ने अप्रैल महीने की समाप्ति तक 500 करोड़ रूपए […]
टेक महिंद्रा, एल ऐंड टी और स्पाइस लगाएगी सत्यम के लिए बोली
दूरसंचार साफ्टवेयर कंपनी टेक महिंद्रा ने आज कहा कि उसने सत्यम कंप्यूटर सर्विसेज की बोली प्रक्रिया में भाग लेने के लिए रूचि पत्र दाखिल किया है। कंपनी के बयान में कहा गया है कि प्रस्ताव के लिए आग्रह ‘आर एफ पी’ मिलने पर कंपनी अगले कदम पर विचार करेगी। ईओआई पंजीबध्द करने का मतलब यह […]
183 अंकों की बढ़त लेकर सेंसेक्स बंद; आईसीआईसीआई बैंक 8% चढ़ा
दो दिनों के अवकाश के बाद आज सेंसेक्स 115 अंकों की बढ़त लेकर 8275 के स्तर पर खुला। सेंसेक्स का सूचकांक आज दिनभर कारोबार के दौरान सीमित दायरे में कारोबार करता रहा और इस दौरान 8440 अंकों के ऊपरी स्तर पर पहुंचने में कामयाब हुआ। हालांकि कारोबार के बंद होने से ठीक पहले सेंसेक्स में […]
मुद्रास्फीति के पांव जमीन पर फरवरी के अंत में गिरकर 2.43 फीसदी
फरवरी के अंतिम सप्ताह में दाल, डेयरी उत्पाद और खाद्य तेल सस्ते होने के कारण मुद्रास्फीति लगतार छठे सप्ताह घटकर 2.43 फीसदी हो गई जो पिछले लगभग सात साल का निम्नतम स्तर है। फरवरी 28 को समाप्त सप्ताह के दौरान लोहा एवं इस्पात, कपड़ा, रसायन और बैटरी जैसे विनिर्मित उत्पादों की कीमतों में भी गिरावट […]
औद्योगिक उत्पादन चालू वित्त वर्ष में तीसरी बार गिरा
औद्योगिक उत्पादन में लगातार दूसरे महीने गिरावट दर्ज हुई और जनवरी के दौरान औद्योगिक उत्पादन में 0.5 फीसदी की गिरावट दर्ज हुई जिससे लगता है कि प्रोत्साहन पैकेज, विनिर्माण और खनन को अब तक प्रभावित करने में असमर्थ रहा है। पिछले साल जनवरी में औद्योगिक उत्पादन में 6.2 फीसदी की वृध्दि दर्ज की गई थी। […]
2008-09 में खाद्य तेल उत्पादन 1.9 फीसदी घट सकता है – सीएमआईई
मौजूदा पेराई सत्र नवंबर-अक्तूबर 2000-09 में देश में खाद्य तेल का उत्पादन एक वर्ष पूर्व की तुलना में 1.9 फीसदी घटकर 69.8 लाख टन होने का अनुमान है। सेंटर फार मानिटरिंग इंडियन इकनोमी ने अपनी ताजा मासिक समीक्षा रपट में कहा हमें उत्पादन में गिरावट के बावजूद आयात में केवल पांच फीसदी बढ़कर 55.5 लाख […]
