मंदी में भी विस्तार की योजना बना रही मैरिको
आर्थिक मंदी के असर को नजरअंदाज करते हुए मैरिको अपने उत्पादों की लॉन्चिंग को और तेज कर रही है। कंपनी अपने प्रमुख ब्रांड सफोला के कई उत्पाद बाजार में उतार रही है। इस साल के शुरू में कंपनी ने जहां सफोला स्नैक्स लॉन्च किया था, वहीं कंपनी अब सफोला चावल लॉन्च करने जा रही है। […]
नोएडा के रंग में मंदी का भंग
नोएडा की एक बड़ी परियोजना के रंग में एक बार फिर मंदी का भंग पड़ गया है। दिल्ली के मथुरा रोड और ओखला के पास 260 एकड़ जमीन पर प्रस्तावित इंटीग्रेटेड कॉम्प्लेक्स को मंदी की वजह से बोली ही नसीब नहीं हुई हैं। इस परियोजना के लिए जारी ठेके की तारीख बार-बार बढ़ाने पर भी […]
दस गुना महंगे होंगे आईपीएल के रंग
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में सुरक्षा का मसला अब भी पचड़े में फंसा हुआ है और इसमें आयोजकों की सरकार के साथ सहमति बनती नहीं दिख रही है। 45 दिन के इस ट्वेंटी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन 10 अप्रैल से 24 मई के बीच 8 शहरों में होना है, लेकिन गृह मंत्रालय ने इसके लिए […]
कुछ बताएगी, कुछ छिपाएगी सत्यम
सत्यम कंप्यूटर सर्विसेज के संभावित खरीदार को कुछ बताया जाएगा, लेकिन बहुत कुछ उससे छिपाया भी जाएगा। कंपनी का बोर्ड पिछली दो तिमाहियों के परिचालन का हिसाब किताब बताने को तैयार है, लेकिन कंपनी की देनदारियों के बारे में बोली लगाने वाले को कुछ नहीं बताया जाएगा। बोर्ड संभावित खरीदार को राजस्व आंकड़े, ग्राहकों की […]
जीएसएम की होली फीकी
जीएसएम मोबाइल कंपनियों ने फरवरी महीने में 92 लाख नए ग्राहक जोड़े। लेकिन जनवरी के मुकाबले तुलना करने पर जीएसएम में ठहराव नजर आ रहा है क्योंकि पिछले महीने भी तकरीबन इतनी तादाद में ही नए ग्राहक जुड़े थे। सेल्युलर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (सीओएआई) के मुताबिक देशभर में जीएसएम उपभोक्ताओं की संख्या जनवरी माह […]
चुनावी ढोलक की थाप पर झूमतीं विज्ञापन एजेंसियां
आर्थिक मंदी में कारोबारी जगत ने विज्ञापन एजेंसियों का सुर बिगाड़ दिया था, लेकिन चुनावी बिगुल बजते ही इनका सुर संभलता दिख रहा है। मुनाफे की धुन भांपकर विज्ञापन एजेंसियां भी होली के फाग पूरे जोर के साथ गा रही हैं। ये एजेंसियां इस मौके को दोनों हाथों से भुनाना चाहती हैं और इसके लिए […]
ये पकाएंगे भाजपा के चुनावी पकवान
तीन हफ्तों तक चली कड़ी मशक्कत के बाद आखिरकार भारतीय जनता पार्टी ने आम चुनाव में अपने प्रचार की कमान संभालने वालों के नाम तय कर ही लिए। पार्टी ने इसका जिम्मा फ्रैंक सिमोस और यूटोपिया नाम की दो एजेंसियों को सौंप दिया है। तकरीबन एक दर्जन नामी गिरामी एजेंसियां इस प्रमुख विपक्षी पार्टी का […]
सेंसेक्स में 130 अंकों की बढ़त; आईसीआईसीआई बैंक 4% चढ़ा
सेंसेक्स में शुरुआती कारोबार के दौरान आई तेजी अब कमजोर होती दिखाई दे रही है और 10 बजकर 37 मिनट पर सूचकांक 130 अंकों की बढ़त लेकर 8290 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। आज सुबह सेंसेक्स 115 अंकों की तेजी लेकर 8275 के स्तर पर खुला, और थोड़ी ही देर बाद 8376 अंकों […]
शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 175 अंक चढ़ा
गुरुवार को बीएसई का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 114 अंकों की मजबूती लेकर 8275 के स्तर पर खुला। शुरुआती कारोबार के दौरान सेंसेक्स 175 अंकों की तेजी लेकर 8335 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
एशियाई बाजारों में गिरावट; निक्केई 79 अंक लुढ़का
एशियाई बाजार के सूचकांक कल की तेजी को बरकरार नहीं रख पाये और आज के शुरुआती कारोबार के तहत प्रमुख सूचकांकों में गिरावट का रुख देखा जा रहा है। हैंग सेंग 58 अंकों की गिरावट लेकर 11,989 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निक्केई 79 अंकों की कमजोरी लेकर 7297 के स्तर पर कारोबार […]
