बिकवाली का भारी दबाव, निफ्टी 2600 से नीचे
गुरुवार का दिन शेयर बाजार के लिए भारी बिकवाली का रहा। तेल-गैस, बैंकिंग, कैपिटल गुड्स और एफएमसीजी जैसे सेक्टरों की दिग्गज कंपनियों के शेयरों में बिकवाली का दबाव देखा गया। विदेशी संस्थागत निवेशक करीब पिछले दो हफ्तों से ही लगातार बिकवाल बने हुए हैं और इस दौरान उन्होने करीब 4700 करोड़ की बिकवाली कर दी […]
महंगाई दर जमीं पर, छुआ 3.03 फीसदी के स्तर को
थोक मूल्य सूचकांक पर आधारित महंगाई दर 21 फरवरी को समाप्त हुए सप्ताह में घटकर 3.03 फीसदी हो गई है। पिछले सप्ताह महंगाई दर 3.36 फीसदी थी। फल-सब्जी, चाय और कुछ विनिर्मित वस्तुओं के दामों के घटने से महंगाई दर में गिरावट दर्ज की गई है। पिछले वर्ष की समान अवधि में महंगाई दर 5.69 […]
सरकार की मांग तो मानी, लेकिन पूरी नहीं
सत्यम फर्जीवाड़े में फंसे रामलिंग राजू के बेटे बी तेजा राजू की कंपनी मायटास इन्फ्रा में सरकारी दखल के अनुरोध को कंपनी लॉ बोर्ड (सीएलबी) ने पूरे तौर पर तो नहीं, लेकिन आंशिक तौर पर जरूर स्वीकार कर लिया है। इसके तहत सीएलबी ने सरकार को मायटास इन्फ्रा के बोर्ड में चार सदस्य नियुक्त करने […]
249 अंकों की गिरावट लेकर सेंसेक्स 8198 पर बंद
कल शाम को भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा ब्याज दरों में 50 मूल अंकों की कटौती करने के बाद आज बैंकिंग शेयरों में खासी उछाल को देखते हुए सेंसेक्स 89 अंकों की बढ़त लेकर 8535 के स्तर पर खुला। हालांकि, सेंसेक्स इस तेजी को बरकरार नहीं रख पाया और सूचकांक लाल निशान पर आ गया। बैंकिंग […]
आनंद जैन के दफ्तर पर आयकर का छापा
ब्लू चिप कंपनी जय ग्रुप के चेयरमैन आनंद जैन के मुंबई स्थित दफ्तर पर आयकर विभाग ने छापा मारा है। आयकर विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मुंबई आयकर विभाग की यूनिट 1 ने जैन के दफ्तर पर छापा मारा है। सूत्रों ने बताया कि छापे के बारे में फिलहाल अधिक जानकारी दे […]
थोड़े इंतजार के बाद घर होगा अपना
पुणे में लक्जरी अपार्टमेंट की बिक्री इतनी घट गई है कि अब शहर के प्रमुख डेवलपर फ्लैट किराए पर देने को भी तैयार हो गए हैं। उन्होंने इसके लिए एक नई योजना शुरू की है जिसके तहत जो लोग मकान तो खरीदना चाहते हैं, पर मौजूदा मंदी में वे ऐसा कर नहीं पा रहे हैं, […]
रैनबेक्सी की दवा ‘क्विनाप्रिल’ को मिली यूएसएफडीए की मंजूरी
रैनबेक्सी लेबोरटरीज लिमिटेड को फाइजर की ब्लड प्रेशर दवा की कम लागत वाली संस्करण ‘क्विनाप्रिल’ के लिए अमेरिकी फूड ऐंड ड्रग एडमिनिस्टे्रशन (यूएस एफडीए) से मंजूरी मिल गई है। यह मंजूरी ओम लेबोरेटरीज को दी गई है, जो अमेरिका में रैनबेक्सी की सहयोगी कंपनी है। पिछले दो महीने में रैनबेक्सी की यह दूसरी जेनरिक दवा […]
मोबाइल पर करें अपने जीवन साथी की तलाश
इन्फो ऐज प्रवर्तित शादी विवाह की वेबसाइट जीवनसाथी डॉट कॉम ने मोबाइल पर जीवन साथी ढूढ़ने की सुविधा पेश की है। मोबिसॉक टेक्नोलॉजी के सहयोग से जीवनसाथी डॉट कॉम में लॉग इन कर आप अपने मोबाइल पर जीवन साथी ढूढ़ने के लिए रजिस्टर, उसकी तलाश और संपर्क कर सकते हैं। मौजूदा सदस्य अभी इस सुविधा […]
रॉलैंड एबेला बनेंगे डियाजियो इंडिया के प्रबंध निदेशक
मुंबई के दौरे पर आए डियाजियो एशिया पैसिफिक के अध्यक्ष जॉन पॉलेयर्स ने कहा है कि रॉलैंड एबेला डियाजियो इंडिया के नए प्रबंध निदेशक होंगे। एबेला आसिफ आदिल का स्थान लेंगे। पॉलेयर्स के मुताबिक, ‘भारत में डियाजियो के विकास की भरपूर संभावना है। खासकर अगर जॉनी वाकर और स्मर्नऑफ की बात की जाए, तो यहां […]
चुनाव में तैरेगी कारोबार की नाव
चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनावों की तारीखें क्या घोषित की, चुनाव सामग्री बाजार में भी सरगर्मियां बढ़ गई हैं। चुनाव सामग्री की बिक्री करने वाली दुकानें सज गई हैं। चुनावी प्रचार में इस्तेमाल होने वाले झंडे, बिल्ले और बैनर जैसे उत्पाद बनाने के लिए मशहूर लखनऊ और कानपुर के कारोबारी इस मंदी में भी अच्छी […]
