हिंदुस्तान मोटर्स, अशोक लीलैंड के वाहन सस्ते
सरकार की ओर से उत्पाद शुल्क में दो प्रतिशत की रियायत के बाद वाहन निर्माता हिंदुस्तान मोटर्स और हिंदुजा समूह की कंपनी अशोक लीलैंड ने अपने वाहनों के दाम घटाने की घोषणा की है। हिंदुस्तान मोटर्स ने 2.3 टन भार क्षमता की मिनी ट्रक (एचएम शिफेंग विनर) के दामों में औसतन 7,000 रुपये की कमी […]
मायटास बोर्ड में नॉमिनी बनने के इच्छुक कर्जदाता
सत्यम घोटाले के बाद विवाद में फंसी मायटास इन्फ्रा के बोर्ड को भंग करने की सरकारी पहल के पक्ष में बैंक और वित्तीय संस्थान भी नजर आ रहे हैं। बैंक और वित्तीय संस्थान कोर्ट के समक्ष मायटास में अपने नॉमिनी नियुक्त करने की भी मांग कर सकते हैं। उल्लेखनीय है कि मायटास इन्फ्रा के मामले […]
…नहीं लौटी होटलों की रौनक
मंदी की वजह से संकट झेल रहे होटल उद्योग को सरकार की ओर से सेवा कर में 2 फीसदी की कटौती किए जाने से थोड़ी राहत तो मिली है, लेकिन कारोबारी इसे पर्याप्त नहीं मान रहे हैं। होटल कारोबारियों का कहना है कि केवल 2 फीसदी की कटौती से पर्यटकों को होटलों तक खींचना मुश्किल […]
डीएलएफ के गले पड़ी नई मुसीबत
डीएलएफ के कुछ उपभोक्ताओं ने कंपनी के खिलाफ कानूनी कदम उठाने का फैसला किया है। इनमें से कई उपभोक्ता पहले ही कंपनी के पास अपने एक्जिट लेटर भेज चुके हैं। अब वे कंपनी की शिकायत भारतीय प्रतिभूति एवं विनमय बोर्ड (सेबी) से करने की सोच रहे हैं। साथ ही, वे कंपनी के खिलाफ आपराधिक मामला […]
यूनिटेक ने बेचा गुडगांव का होटल
रियल एस्टेट कंपनी यूनिटेक लिमिटेड ने गुड़गांव में स्थित 200 कमरे का बजट होटल- कोर्टयार्ड बाय मैरियट- 230 करोड़ रुपये में दिल्ली के रूप मदान को बेच दिया है। सूत्रों के मुताबिक समझौता पत्र पर हस्ताक्षर किया जा चुका है और इसकी औपचारिक घोषणा अगले कुछ दिनों में कर दी जाएगी। यूनिटेक ने ओवरसीज बाजार […]
टाटा मोटर्स ने लॉन्च की ज़ेनन एक्सटी
वाहनों की बिक्री में कमी के बावजूद देश की तीसरी सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स ने बुधवार को ‘ज़ेनन एक्सटी’ लॉन्च की। लाइफस्टाइल पिकअप वाहन सेगमेंट की इस कार में 4 दरवाजे और 5 सीट हैं। इस कार के विभिन्न श्रेणियों की एक्स शोरूम कीमत 7.62 लाख से 8.58 लाख रुपये के बीच […]
मोनेट ने उड़ीसा स्पंज पर कसा शिकंजा
उड़ीसा स्पंज इंडस्ट्रीज लिमिटेड (ओएसआईएल) पर कब्जा जमाने की होड़ बुधवार को और तेज हो गई। दिल्ली की मोनेट इस्पात समूह ने अपनी सह-कंपनी माउंट एवरेस्ट ट्रेडिंग ऐंड इन्वेस्टमेंट लि. के जरिए ओएसआईएल के निदेशक मंडल पर अपना अंकुश बढ़ाने की घोषणा की। मौजूदा प्रवर्तक पी. के. मोहंती से 283 रुपये प्रति शेयर की दर […]
इन्फोसिस की नजर विदेशी फर्मों पर
देश की दूसरी सबसे बड़ी आईटी कंपनी इन्फोसिस विदेश में ‘रणनीतिक परिसंपत्ति’ खरीदने की योजना बना रही है। हालांकि कंपनी इसके लिए किसी बड़ी कं पनी का अधिग्रहण नहीं करेगी। बल्कि छोटी कंपनियों के अधिग्रहण की संभावानाओं पर नजर रखेगी। सूत्रों ने बताया कि कंपनी फिलहाल 500 करोड़ रुपये से 1000 करोड़ रुपये के बीच […]
दिन के निचले स्तर से लौटा सेंसेक्स; एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक गिरे
सेंसेक्स आज के कारोबारी दिन के निचले स्तर 8788 अंकों से लौटकर बहरहाल 11 बजकर 16 मिनट पर 74 अंकों की गिरावट के साथ 8829 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स में कारोबार के इस दौरान रैनबैक्सी करीब 14 फीसदी की कमजोरी लेकर 179 रुपये पर कारोबार कर रहा है। आईसीआईसीआई बैंक साढ़े […]
डीएलएफ पर कसा शिकंजा
आयकर विभाग ने देश की सबसे बड़ी रियल एस्टेट कंपनी दिल्ली लीज एंड फाइनैंस लिमिटेड (डीएलएफ) के खातों की दोबारा जांच करने के आदेश दिए हैं। इस दिग्गज कंपनी पर आरोप है कि कंपनी ने अपनी आमदनी और मुनाफे को बताने में हेरफेर किया है। डीएलएफ को लेकर उठाए गए कदम के बारे में आज […]
