facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

लेखक : बीएस संवाददाता

कंपनियां

बीएई भारत में बेचेगी सैन्य साजो-सामान

आमदनी के हिसाब से दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी रक्षा क्षेत्र की कंपनी बीएई सिस्टम्स भारत में अपना बिक्री केंद्र खोलने की योजना बना रही है। इसके जरिये अमेरिका और ब्रिटेन के सैनिक साजो सामान की बिक्री की जाएगी या स्थानीय कंपनी की मदद से सेना के लिए रक्षा सामान का उत्पादन किया जाएगा। कंपनी […]

कंपनियां

अब आप भी लुत्फ उठा सकेंगे डीआरडीओ के उत्पादों का

थोड़ी मात्रा में भी विस्फोट सामग्री रहने पर उसकी पहचान करने वाला उपकरण, आपदा के बाद फंसे लोगों की पहचान करने वाला यंत्र, उन लोगों तक जीवन रक्षक सामग्री और पानी की सुविधा उपलब्ध कराने वाला चलंत तंत्र और ये सब मौजूद होगा एक विशेष किट में। जी हां जनाब। इस तरह की किट अभी […]

कंपनियां

मंदी में भी विस्तार को बेताब सेफएक्सप्रेस

देश की प्रमुख सप्लाई चेन मैनेजमेंट और लॉजिस्टिक सौल्यूशंस कंपनियों में शामिल सेफएक्सप्रेस ने अगले चार सालों में कारोबार में 1000 करोड़ रुपये के निवेश करने की योजना बनाई है। दिल्ली स्थित यह कंपनी इस पैसे का इस्तेमाल अपनी गोदाम क्षमता में इजाफे, लॉजिस्टिक पार्क की स्थापना और नए वाहनों को खरीदने में करेगी। इस […]

अंतरराष्ट्रीय

कारोबार, दुनिया का

सिटीग्रुप के मुखिया विक्रम पंडित ने संकेत दिया है कि व्हाइट हाउस बैंकिंग तंत्र को निजी क्षेत्र के नियंत्रण में रखने के पक्ष में है। हाल ही में खबरें आई थीं कि संघीय सरकार वित्तीय सेवा कंपनियों में हिस्सेदारी बढ़ा सकती है। सिटीग्रुप के कर्मचारियों को भेजे एक पत्र में पंडित ने कहा, ‘व्हाइट हाउस […]

कंपनियां

जीमेल पर लगा ताला, लाखों हुए परेशान

गूगल की ईमेल सेवा जीमेल के शौकिनों को मंगलवार की दोपहर काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वजह यह थी कि वे न तो अपने ईमेल्स तक पहुंच पा रही थीं और न ही अपने कॉन्टैंक्ट्स या कैलेंडर को देख पा रहे थे। गूगल के एक कार्यकारी ने इस बात की पुष्टि की। उसका कहना […]

बजट

अपने प्रोजेक्टों को खुद ही पूरा करेगी रेलवे

भारतीय रेलवे ने 21,737 करोड़ रुपये की मोटी-ताजी लागत वाली अपनी तीन परियोजनाओं को खुद ही अंजाम देने का फैसला किया है। दरअसल, इन परियोजनाओं के लिए पहले विदेशी कंपनियों के साथ सौदा किया जाना था, लेकिन आर्थिक मंदी की वजह से उन्होंने अब इनसे हाथ खींच लिये हैं। पखवाड़े भर पहले ही सरकार ने […]

कंपनियां

देर लगेगी आर्सेलर-मित्तल के आने में

विश्व की सबसे बड़ी इस्पात निर्माता आर्सेलर मित्तल 20 अरब डालर की भारतीय परियोजना शुरू करने में और दो साल का वक्त लेगी। इसके पीछे वजह है वैश्विक आर्थिक मंदी और कच्चा माल और जमीन मिलने में हुई देरी के। आर्सेलरमित्तल इंडिया के मुख्य कार्याधिकारी विजय भटनागर ने कहा, ‘वैश्विक वित्तीय संकट और खनन अधिकार, […]

कंपनियां

पिघलेगा इस्पात, सीमेंट जमेगा

उत्पाद शुल्क में 2 फीसदी की कटौती की घोषणा से सीमेंट उद्योग में खुशी का बुलबुला नजर आने लगा है। सीमेंट उद्योग ने कहा है कि कटौती का फायदा ग्राहकों को उपलब्ध कराया जाएगा। सरकार ने तीसरे राहत पैकेज के तौर पर सीमेंट पर लगने वाले उत्पाद शुल्क में 2 फीसदी की कटौती की है। […]

कंपनियां

बीमार उद्योग को मिली संजीवनी

उत्पाद शुल्क में कटौती से इस्पात की कीमतों में 500 से 800 रुपये प्रति टन की कमी हो जाएगी। हॉट रोल्ड क्वाइल्स की कीमत तकरीबन 25,000 रुपये प्रति टन होती है और मौजूदा कटौती से यह प्रति टन 500 रुपये सस्ता हो जाएगा। टीएमटी बार की कीमत 32,000 रुपये प्रति टन होती है और उत्पाद […]

कंपनियां

…और सेवा सेक्टर फिर से काटेगा मेवा

मंद पड़ी आर्थिक गतिविधियों को तेज करने की खातिर सरकार ने मंगलवार को सेवाकर में 2 फीसदी की कटौती की घोषणा की। सरकार ने यह कदम देश के सकल घरेलू उत्पाद में 60 फीसदी की हिस्सेदारी रखने वाले सेवा क्षेत्र में विश्वास बहाली के लिए उठाया है। इस कदम को समान वस्तु और सेवा कर […]

1 … 3,068 3,069 3,070 3,071 3,072 … 4,560
Advertisement
Advertisement