सत्यम को है अगर बचाना, तो खर्च पड़ेगा घटाना
फर्जीवाड़े में फंसी कंपनी सत्यम कंप्यूटर सर्विसेज लिमिटेड के नवनियुक्त प्रमुख कार्यकारी अधिकारी ए. एस. मूर्ति ने कर्मचारियों से अपील की है कि वे यथासंभव परिचालन खर्च को कम या खत्म करें। उन्होंने कहा कि अगर कंपनी को बिना किसी रुकावट के नए माहौल में चलाना है, तो इस तरह के कदम उठाना लाजिमी होगा। […]
जुबलिएंट करेगी शेयरों की पुनर्खरीद
औषधि बनाने वाली कंपनी जुबलिएंट ऑर्गेनोसिस ने कहा कि वह 4.8 करोड़ डॉलर मूल्य के विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बॉन्डों की पुनर्खरीद करेगी। कंपनी ने बंबई स्टॉक एक्सचेंज को बताया है कि बॉन्डों की पुनर्खरीद के लिए वह लगभग चार करोड़ डॉलर का भुगतान नकद करेगी। भारतीय रिजर्व बैंक ने पिछले साल ही कंपनियों को एफसीसीबी […]
गायत्री प्रोजेक्ट्स को मिला 2131 करोड़ का ठेका
ढांचागत कंपनी गायत्री प्रोजेक्ट्स ने आंध्र प्रदेश सरकार से निर्माण संबंधी कार्यों के लिए 2131. 62 करोड़ रुपये का ठेका हासिल किया है। कंपनी ने बंबई स्टॉक एक्सचेंज को बताया कि गायत्री रत्न संयुक्त उद्यम ने आंध्र प्रदेश सरकार से 2131.62 करोड़ रुपये का ऑर्डर हासिल किया है। कंपनी ने बताया कि पहला ऑर्डर डुमुगू […]
अशोक लीलैंड को मिला 4.35 करोड़ डॉलर का ऑर्डर
हिंदुजा समूह की कंपनी अशोक लीलैंड को अंगोला के परिवहन मंत्रालय की ओर से 4.35 करोड़ डॉलर का ऑर्डर मिला है। इसके तहत कंपनी करीब 1,000 बसों की आपूर्ति करेगी। कंपनी के मुताबिक, करार के तहत अशोक लीलैंड को खास तरह की बसों का निर्माण करना होगा।
मल्टी स्क्रीन मीडिया के सीईओ ने दिया इस्तीफा
मल्टी स्क्रीन मीडिया प्राइवेट लिमिटेड, जो सोनी पिक्चर्स टेलीविजन इंटरनेशनल का भारतीय टेलीविजन नेटवर्क बिजनेस देखती है, के मुख्य कार्याकारी अधिकारी कुणाल दासगुप्ता ने इस्तीफा दे दिया है। गौरतलब है कि दासगुप्ता के कार्यकाल के दौरान चैनलों की श्रेणी में सोनी दूसरे नंबर पर पहुंच गया और कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच उसने इंडियन प्रीमियर लीग […]
28 अंकों की तेजी लेकर सेंसेक्स 9044 पर हुआ बंद
सेंसेक्स आज 20 अंकों की तेजी लेकर 9035 के स्तर पर खुला, और थोड़ी ही देर बाद शुरुआती कारोबार के दौरान ताजा लिवाली के चलते 9112 अंकों के ऊपरी स्तर पर पहुंचने में कामयाब हुआ। हालांकि, सूचकांक इस तेजी को बरकरार नहीं रख पाया और दिन के ऊपरी स्तर से 134 अंक लुढ़क कर 8978 […]
सेंसेक्स में 42 अंकों की बढ़त; हिंडाल्को 2% लुढ़का
02 बजकर 46 मिनट पर सेंसेक्स 42 अंकों की तेजी लेकर 9057 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स में कारोबार के इस दौरान विप्रो 5 फीसदी की तेजी लेकर 220 रुपये पर कारोबार कर रहा है। मारुति, ग्रासिम और एचडीएफसी के शेयर 2.5-2.5 फीसदी की मजबूती लेकर क्रमशः 633 रुपये, 1374 रुपये व […]
केएलजी सिस्टेल को मिला 30 करोड़ रुपये का ठेका
आईटी सेवा प्रदाता केएलजी सिस्टेल ने कहा कि उसने उत्तरी हरियाणा बिजली वितरण निगम से 30 करोड़ रुपये का ऑर्डर हासिल किया है। कंपनी ने बंबई स्टॉक एक्सचेंज को बताया कि उसके बिजली प्रणाली विभाग ने उत्तरी हरियाणा बिजली वितरण निगम से ठेका हासिल किया है। यूएचबीवीएन ने टर्नकी आधार पर कंपनी के बिजली विभाग […]
सेंसेक्स में उतार-चढ़ाव भरा कारोबार; अधिकांश शेयरों में तेजी
सेंसेक्स 8978 अंकों के निचले स्तर पर पहुंचा, और अब 01 बजकर 07 मिनट पर 5 अंक चढ़कर 9020 अंकों के फ्लैट स्तर पर कारोबार कर रहा है। आज सुबह कारोबार के दौरान सेंसेक्स 9112 अंकों के ऊपरी स्तर पर पहुंचने में कामयाब हुआ था। सेंसेक्स में कारोबार के इस दौरान विप्रो 3.7 फीसदी की […]
फ्लैट हुआ सेंसेक्स; विप्रो, एम ऐंड एम में तेजी
सेंसेक्स में आई सारी तेजी खत्म हो गयी और सूचकांक लाल निशान पर आकर 9014 अंकों के निचले स्तर पर पहुंच गया। बहरहाल 12 बजकर 27 मिनट पर सेंसेक्स 7 अंक चढ़कर फ्लैट 9022 अंकों पर कारोबार कर रहा है। आज सुबह सेंसेक्स शुरुआती कारोबार के दौरान 9112 अंकों के ऊपरी स्तर पर पहुंचने में […]
