बॉन्ड के जरिये कॉरपोरेशन बैंक जुटाएगा 700 करोड़ रुपये
अपनी पूंजीगत जरूरतों को पूरा करने के लिए कॉरपोरेशन बैंक बॉन्ड के जरिये 700 करोड़ रुपये जुटाएगा। बंबई स्टॉक एक्सचेंज को दी गई जानकारी में बैंक ने कहा कि यह फंड गैर-परिवर्तनीय अपर टियर-2 बॉन्ड को जारी कर जुटाया जाएगा। इन बॉन्डों की परिपक्वता अवधि 15 वर्ष होगी। बैंक ने एक वक्तव्य में कहा है […]
टाटा स्काई पर देखें स्लमडॉग का प्रीमियर
टाटा ग्रुप और स्टार की संयुक्त वेंचर टाटा स्काई ऑस्कर के लिए नामित फिल्म स्लमडॉग मिलियनेयर का प्रीमियर दिखाएगी। इस फिल्म का प्रीमियर शो 20 फरवरी को है और टाटा स्काई पर 25 रुपये की अदायगी पर यह 22 फरवरी तक उपलब्ध रहेगा। टाटा स्काई के ग्राहक इस फिल्म के लिए ऑर्डर देकर अपने घर […]
15 हजार के पार पहुंचा सोना
शादी ब्याह का मौसम शुरू होने से घरेलू बाजार में सोने की कीमत में काफी तेजी आ गई है। मंगलवार को सोना 15,200 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। सोने का वायदा भाव भी 15,050 रुपये के स्तर को छू गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव 7 महीने के उच्चतम […]
कुन्द्रा बने वर्द्धमान टेक्सटाइल के अतिरिक्त निदेशक
वर्द्धमान टेक्सटाइल ने बंबई स्टॉक एक्सचेंज को सूचित किया है कि कंपनी के गैर-कार्यकारी निदेशक एस. के. बंसल ने अपने पद से 28 जनवरी 2009 को इस्तीफा दे दिया है। इसके बाद 28 जनवरी को हुई बोर्ड मीटिंग में उत्खनन मंत्रालय, भारत सरकार के सेवानिवृत्त सचिव ए. के. कुन्द्रा को अतिरिक्त निदेशक नियुक्त किया गया।
माइक रेनॉल्ड्स बने पटनी के ईएमईए क्षेत्र के उपाध्यक्ष
आईटी सेवा प्रदान करने वाली प्रमुख अंतरराष्ट्रीय कंपनी पटनी कंप्यूटर सिस्टम्स ने बैंकिंग और वित्तीय सेवा का ईएमईए क्षेत्र में निरीक्षण करने के लिए माइक रेनॉल्ड्स की नियुक्ति उपाध्यक्ष के पद पर की है। माइक इससे पहले एक्सेंचर से भी जुड़े थे। एक्सेंचर में जुड़ने से पहले माइक डिजीटल इक्विपमेंट कॉर्प में सिटीग्रुप यूरोपीय ग्राहक […]
264 अंकों की गिरावट लेकर सेंसेक्स 9042 पर हुआ बंद
कल की 330 अंकों की गिरावट के बाद सेंसेक्स आज 92 अंकों की कमजोरी लेकर 9213 के स्तर पर खुला। पूरे कारोबारी दिन के तहत रियल्टी, मेटल और बैंकिंग सूचकांकों के शेयरों में जबरदस्त कमजोरी का रुख देखा गया। सूचकांक आज 9000 अंकों के मनोवैज्ञानिक आंकड़े से नीचे खिसककर 311 अंकों की गिरावट के साथ […]
सेंसेक्स में करीब 300 अंकों की गिरावट
02 बजकर 45 मिनट पर सेंसेक्स 286 अंकों की गिरावट लेकर 9019 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स में कारोबार के इस दौरान टाटा स्टील 7 फीसदी लुढ़क कर 171 रुपये पर कारोबार कर रहा है, और आईसीआईसीआई बैंक 6.8 फीसदी की कमजोरी लेकर 381 रुपये पर कारोबार कर रहा है। डीएलएफ 6 […]
सेंसेक्स में 264 अंकों की गिरावट; टाटा स्टील 6% लुढ़का
सेंसेक्स ने आज के कारोबारी दिन के निचले स्तर 9023 अंकों पर दस्तक दी और अब 02 बजकर 15 मिनट पर 264 अंकों की गिरावट के साथ 9041 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स में कारोबार के इस दौरान आईसीआईसीआई बैंक और टाटा स्टील के शेयर करीब 6-6 फीसदी की कमजोरी लेकर क्रमशः […]
270 अंक लुढ़का सेंसेक्स; रिलायंस 4% फिसला
01 बजकर 28 मिनट पर सेंसेक्स 270 अंकों की गिरावट के साथ 9036 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स में कारोबार के इस दौरान डीएलएफ और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर लगभग 6-6 फीसदी की कमजोरी लेकर क्रमशः 146 रुपये व 385 रुपये पर कारोबार कर रहे हैं। महिंद्रा ऐंड महिंद्रा और टाटा स्टील […]
सेंसेक्स में जारी है गिरावट का सिलसिला; आईसीआईसीआई बैंक 6% गिरा
सेंसेक्स में सुबह से जारी गिरावट अब अधिक गहराई तक जाती हुई प्रतीत हो रही है, और अब 12 बजकर 45 मिनट पर सेंसेक्स 243 अंकों की गिरावट के साथ 9062 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स में कारोबार के इस दौरान डीएलएफ 6.7 फीसदी की कमजोरी लेकर 146 रुपये पर कारोबार कर […]
