‘अम्बे’ से बाहर होगी केयर्न!
ब्रिटेन की कंपनी केयर्न एनर्जी की इकाई केयर्न इंडिया को गुजरात की अम्बे फील्ड ब्लॉक से पीछे हटना पड़ सकता है । क्योंकि कंपनी हाइड्रोकार्बन महानिदेशालय (डीजीएच) को निर्धारित समयावधि में ब्लॉक में होने वाली विकासात्मक कार्यक्रमों का ब्योरा नहीं सौंप पाई है। अम्बे फील्ड में केयर्न इंडिया की 40 फीसदी, ऑयल ऐंड नैचुरल गैस […]
एचपीसीएल मंगाएगी ईरान से तिगुना कच्चा तेल
सरकारी तेल मार्केटिंग कंपनी हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) अगले वित्त वर्ष में ईरान से कच्चे तेल के आयात को तिगुना करेगी। वहीं इराक से अपने आयात को घटाएगी। सूत्रों ने बताया कि एचपीसीएल ने सावधिक सौदे के तहत वित्त वर्ष 2009-10 में ईरान की नैशनल ईरानियन ऑयल कंपनी (एनआईसीओ) से 10 लाख टन से […]
एक अरब डॉलर की होगी 2010 तक कंपनी
सितंबर 2007 से मोजर बेयर फोटो वोल्टिक के मुख्य परिचालन अधिकारी (सीओओ) रहे राजीव आर्य ने हाल ही में कंपनी के मुख्य कार्याधिकारी (सीईओ) का दायित्व संभाला है। आर्य कैलिफोर्निया की कंपनी ऑप्टिसोलर में मुख्य तकनीकी अधिकारी भी रह चुके हैं। उनसे लेस्ली डिमोंटी और कीर्तिका सुनेजा की बातचीत: कंपनी की तात्कालिक योजनाएं क्या हैं? […]
यही पैसा तो शेयर गिरवी रखने पर मजबूर करे है!
विभिन्न कंपनियों के प्रवर्तकों ने शेयरों को गिरवी रख कर जुटाए गए धन का क्या और कैसे इस्तेमाल किया, अब इसकी परतें खुलने लगी हैं। ज्यादातर प्रवर्तकों ने पूंजी और सावधि ऋण उगाहने के लिए शेयरों का इस्तेमाल बतौर जमानत किया है। फरवरी 2006 में जर्मनी का एमएचएम समूह, जो ह्यूबर समूह के नाम से […]
‘एडुकॉम्प के शेयर गिरवी नहीं’
सूचना प्रौद्योगिकी शिक्षा समाधान प्रदाता एडुकॉम्प के प्रवर्तकों ने अब तक किसी संस्था के पास शेयर गिरवी नहीं रखे हैं। एडुकॉम्प कंपनी मामलों के मंत्रालय के जांच के दायरे में है। प्रवर्तकों ने स्पष्ट किया है कि उन्होंने अपने शेयर गिरवी नहीं रखे हैं। सीसीएपी के 8.73 लाख शेयर गिरवी निर्माण कंपनी सीसीएपी के छह […]
‘नौकरी छोड़ो, या भारत जाओ’
बाहर निकलो या भारत जाकर नौकरी करो। सॉफ्टवेयर क्षेत्र की दिग्गज कंपनी आईबीएम आजकल अमेरिका और कनाडा में अपने कर्मचारियों के सामने यही बात कह रही है। कंपनी अपने कर्मचारियों के सामने भारत के साथ-साथ नाइजीरिया, चीन और ब्राजील का भी विकल्प रख रही है। प्रोजेक्ट मैच नामक इस परियोजना के तहत कंपनी कर्मचारियों को […]
बांग्लादेश ने दी भारत को पटकनी
अमेरिकी बाजार में बांग्लादेश ने परिधान के निर्यात में भारत को पीछे छोड़ दिया है। अमेरिका परिधान का सबसे बड़ा आयातक देश है। विशेषज्ञों का मानना है कि अमेरिका और यूरोप के परिधान कारोबार पर मंदी की मार पड़ी है, ऐसे में बांग्लादेश से आयातित परिधानों की कीमत कम होने की वजह से वे अच्छे […]
उत्तर भारत में सैमसंग बढ़ाएगी अपना दायरा
दुनिया की शीर्ष मोबाइल फोन निर्माता कंपनियों में शुमार सैमसंग उत्तर भारत में कंपनी के बिक्री और वितरण नेटवर्क को नए सिरे से व्यवस्थित करेगी। कंपनी के मुताबिक, इस क्षेत्र में कंपनी की बेहतर पहुंच के लिए ऐसा किया जाएगा। सैमसंग के मोबाइल बिजनेस के कंट्री हेड सुनील दत्त ने बिजनेस स्टैंडर्ड को बताया कि […]
अंबुजा का मुनाफा 25 फीसदी लुढ़का
अंबुजा सीमेंट का शुद्ध संचई लाभ दिसंबर 2008 में खत्म वित्त वर्ष में 24.72 फीसदी घटकर 1,389.71 करोड़ रुपये रह गया है। कंपनी को पिछले साल 1,846.11 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था। उल्लेखनीय है कि अंबुजा सीमेंट स्विट्जरलैंड की दिग्गज सीमेंट कंपनी होल्सिम की सहयोगी है। अंबुजा सीमेंट ने बताया कि 2008 में […]
ग्वारसीड के भंडारण में जुटे निर्यातक
इस साल निर्यातकों और मिल मालिकों ने ग्वारसीड का भंडारण शुरू कर दिया है। इसकी वजह यह है कि ग्वारसीड की विदेशों से आने वाली मांग में अचानक बहुत ज्यादा कमी आई है। इसी स्थिति को भांपते हुए निर्यातकों और मिल मालिकों ने इसका भंडारण शुरू कर दिया है। पिछले तीन सालों के दौरान इस […]
