सत्यम की ई-नीलामी के खिलाफ एलऐंडटी
सत्यम कंप्यूटर्स की बिक्री के लिए संभावित ई- नीलामी मॉडल पर एलऐंडटी ने आपत्ति जताई है। एलऐंडटी के निदेशक और अध्यक्ष (परिचालन) जे पी नायक ने ने कहा, ‘सत्यम कोई कमोडिटी नहीं है। हम सत्यम की ई-नीलामी करने के बिल्कुल खिलाफ हैं। किसी कंपनी के लिए सही खरीदार चुनने का यह तरीका सही नहीं है।’ […]
छत्तीसगढ़ की विकास दर 9.41 फीसदी रहने का अनुमान
वित्त वर्ष 2008-09 में छत्तीसगढ़ के औद्योगिक क्षेत्र की विकास दर 9.41 फीसदी रहने की उम्मीद है। जबकि राज्य के कृषि क्षेत्र की विकास दर 1.10 फीसदी और सेवा क्षेत्र की विकास दर 9.46 रहने का अनुमान है। इसी आधार पर राज्य की जीडीपी भी 7.69 फीसदी से बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है। […]
बिकवाली के दबाव में सेंसेक्स मामूली बढ़त पर हुआ बंद
वैश्विक बाजारों से मिले तेजी के संकेतों के बाद 77 अंकों की बढ़त के साथ 9226 के स्तर पर खुले सेंसेक्स ने जल्दी ही 9338 अंकों के ऊपरी स्तर पर पहुंचने में कामयाबी हासिल कर ली। हालांकि, ऊपरी स्तरों पर बिकवाली के दबाव में सेंसेक्स की तेजी कारोबारी दिन के आगे बढ़ने के साथ ही […]
म्युचुअल फंड कारोबार ने एक बार फिर पकड़ी रफ्तार
ऐसा लग रहा है कि म्युचुअल फंडों के दिन एक बार फिर से सुधरने लगे हैं। वर्ष 2008 के बाद की अवधि में गंभीर रूप से नकदी की कमी का सामना कर रहे म्युचुअल फंड के कारोबार के फिर से पटरी पर आने के कुछ आसार दिखे हैं। जनवरी में इस उद्योग के औसत एसेट […]
अगले वित्त वर्ष में लुढ़केगा देश से निर्यात
देश का निर्यात मौजूदा वित्त वर्ष में हालांकि थोड़ा बढ़ने की उम्मीद है, लेकिन अगले वित्त वर्ष में इसमें गिरावट की आशंका है। आर्थिक मंदी की खराब दशा के चलते मांग में हुई जोरदार कमी के चलते यह गिरावट हो सकती है। यह जानकारी वाणिज्य सचिव के. पिल्लई ने दी है। कई भारतीय वस्तुओं का […]
सेबी की पूछताछ पर बचाव पक्ष को आपत्ति
सत्यम कंप्यूटर्स के संस्थापक रामलिंग राजू और उनके भाई बी रामा राजू के वकील को सेबी की पूछताछ का तरीका बिल्कुल पसंद नहीं आ रहा है। उनके वकील ने दोनों भाइयों से सेबी द्वारा की जा रही पूछताछ के तरीके पर न्यायालय में आपत्ति दर्ज कराने की घोषणा की है। बचाव पक्ष के वकील एस […]
सीएसई ने सीएफएल पर लगाम लगाने की लगाई गुहार
सेंटर फॉर साइंस ऐंड एनवायरमेंट(सीएसई) ने कॉम्पैक्ट फ्लूरोसेंट लैंप (सीएफएल)पर नियंत्रण लगाने की गुहार लगाई है। हाल के वर्षो में बहुत ज्यादा कीमतों के बावजूद भी देश में सीएफएल की बड़ी भारी मात्रा में बढ़ोतरी हुई है। सीएसई का कहना है कि सीएफएल बल्ब में कम ऊर्जा की खपत वाली क्षमता होनी चाहिए साथ ही […]
आईटी-बीपीओ का बढ़ेगा कारोबार: नैस्कॉम
देश के आईटी-बीपीओ उद्योग के संगठन नैस्कॉम ने वित्त वर्ष 2009 में उद्योग का कारोबार लगभग 3,000 अरब रुपये तक पहुंचने की उम्मीद जताई है। भारतीय आईटी-बीपीओ कंपनियों के निर्यात कारोबार के आंकड़े में 16-17 फीसदी की बढ़ोतरी होने की संभावना है। नैस्कॉम के अनुसार वित्त वर्ष 2009 में घरेलू आईटी- बीपीओ कारोबार 20 फीसदी […]
ग्लेनमार्क की एक दवा को मिली यूएस एफडीए की मंजूरी
अमेरिकी दवा कंपनी ग्लेनमार्क जेनेरिक की सहयोगी कंपनी ग्लेनमार्क जेनेरिक इंडिया को लीथियम कार्बोनेट कैप्सूल बेचने के लिए अमेरिकी फूड ऐंड ड्रग एडमिनिस्टे्रशन (यूए एफडीए) से मंजूरी मिल गई है। यह मंजूरी 150 मिलीग्राम, 300 मिलीग्राम और 600 मिलीग्राम क्षमता वाली कैप्सूल के लिए मिली है। यह दवा मैनिक डिस्ऑर्डर से जुड़ी बाई-पोलर बीमारियों के […]
ट्रिब्यूनल ने खारिज की रिलायंस पावर की याचिका
बिजली ट्रिब्यूनल एप्टेल ने अनपरा परियोजना के क्षमता विस्तार को चुनौती देने वाली रिलायंस पावर की याचिका को खारिज कर दिया है। मालूम हो कि यह परियोजना रिलायंस पावर की प्रतिद्वंद्वी को दी गई है। एप्टेल ने अपनी सुनवाई में कहा कि लैन्को ने तकरीबन एक हजार करोड़ रुपये का निवेश पहले ही कर दिया […]
