घाटे के रनवे पर उतर गई किंगफिशर
निजी विमानन कंपनी किंगफिशर एयरलाइंस ने कहा कि उसे चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 413 करोड़ रुपये का शुध्द घाटा हुआ है। जबकि बीते वित्त वर्ष की समान अवधि में उसका घाटा 427 करोड़ रुपये था। कंपनी ने कहा कि शुध्द घाटे में बढ़ोतरी की मुख्य वजह अंतरराष्ट्रीय परिचालन की शुरुआती लागत 174 […]
मार्च तक सामान्य हो सकता है स्टील उत्पादन
स्टील क्षेत्र में धीरे-धीरे मांग फिर से बढ़ती हुई नजर आ रही है और उम्मीद की जा रही है कि मार्च तक इसका उत्पादन सामान्य स्तर पर आ जाएगा। चीन में कीमतों में हुई गिरावट पर अब विराम लग रहा है और स्क्रैप जैसे कच्चे माल की कीमतें मांग बढ़ने के चलते मजबूती की ओर […]
सर्राफा कारोबारियों की सांस अटकी
गत नवंबर में सर्राफा कारोबारी चांदी काट रहे थे, लेकिन जनवरी के आखिर में उनका मुंह फिर से गत जून-जुलाई की तरह मलीन हो गया है। सोने की कीमत तमाम पुराने रिकार्ड को तोड़ते हुए 14,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर को पार कर चुकी है। शादी-ब्याह का मौसम होने के बावजूद सोने के […]
मूल धातुओं में जारी रहेगी मंदी!
वैश्विक मंदी के चलते मूल धातुओं की वैश्विक मांग में बहुत कमी आई है। इसका असर कीमतों पर देखने को मिल रहा है। इस सप्ताह भी इनकी कीमतें कम रहने का अनुमान है, क्योंकि लंदन मेटल एक्सचेंज के पंजीकृत गोदामों में माल जमा हो गया है।अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के हालिया अनुमानों के मुताबिक वैश्विक […]
चमड़ा उद्योग पड़ गया है ठंडा
विकसित देशों में चल रही मंदी की मार से भारत के चमड़ा उद्योग में 75,000-1,00,000 लोगों की नौकरियां जा चुकी हैं। पिछले तीन महीनों में ही ऐसी स्थिति उत्पन्न हुई कि निर्माताओं को उत्पादन में कटौती करनी पड़ी। इसके साथ ही चर्म उद्योग ने निर्यात लक्ष्य को फिर से तय किया है और यह 2008-09 […]
क्या झींगा को मछली कहना गलत है?
झींगा को मछली कहना गलत है। यह बात मद्रास उच्च न्यायालय ने अपने एक ताजा फैसले में कही है। मामला यह था कि क्या झींगा के लिए निर्यात उपकर लागू है, जैसा कि एग्रीकल्चर प्रोडयूस सेस ऐक्ट, 1940 के तहत मछली के निर्यात पर लागू होता है।उच्च न्यायालय ने कहा कि झींगा एक मछली नहीं […]
सिर्फ आयोग ही टैरिफ में संशोधन कर सकता है
सर्वोच्च न्यायालय ने दोहराया है कि विद्युत दरों में संशोधन का अधिकार सिर्फ उत्तर प्रदेश विद्युत नियमन आयोग के पास ही है। किसी भी तरह के संशोधन के लिए आयोग से संपर्क किया जाना चाहिए। न्यायालय ने यह बात ‘बदरी केदार पेपर लिमिटेड बनाम यूपी इलेक्ट्रिसिटी रेग्युलेटरी कमीशन’ मामले में कही है। राज्य के उद्योगों […]
व्यापार गोष्ठी: अगली तिमाही के नतीजे और होंगे बदतर?
नतीजे और होंगे खराब आज हर तरफ मंदी की मार है। चाहे वह टेक्सटाइल हो या ऑटोमोबाइल, रियल एस्टेट हो या रसायन क्षेत्र, सभी जगह छंटनी की तलवार लटकी हुई है। कंपनियों की बिक्री घट रही है और लाभ मार्जिन पर दबाव बढ़ता जा रहा है। सरकार की तिजोरी में भी करों की कमी हो […]
एक्स-ट्रेल का नया अवतार
टोयोटा की लैंडक्रूजर के पेश होने से पहले तक लैंड रोवररेंज रोवर को हर तरह की जमीन, फिर चाहे वह पथरीली हो या रेतीली, के लिए सभ्य लोगों की पसंद माना जाता था। आज आपको टोयोटा की भीमकाय स्पोट्र्स यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) दुनिया के हर हिस्से में देखने को मिल जाएगी। हालांकि लैंडक्रूजर अधिक लोकप्रिय […]
आईपीएल के मैदान पर फिर बोली को बेकरार क्रिकेटर
अगर आज से दो साल पहले आपने कभी क्रिकेट खिलाड़ियों की बोली का जिक्र किया होता तो लोगों ने नाक-मुंह सिकोड़ते हुए आपके विचार को बेहूदा करार दे दिया होता। लेकिन तब क्रिकेट में चीजें आज की जैसी नहीं थीं, वह भी तब से जब इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का जन्म हुआ है। नीलामियों का […]
