सत्यम के जले फूंक फूंककर रख रहे कदम
शेयर बाजार की नियामक संस्था केंद्रीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने सत्यम मामले से सबक लेते हुए सूचीबद्ध कंपनियों के प्रवर्तकों के लिए कंपनी के गिरवी रखे शेयरों की सूचना सार्वजनिक करना अनिवार्य कर दिया है। हाल ही में देश की चौथी सबसे बड़ी सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी सत्यम कंप्यूटर सर्विसेज में हुए देश के […]
ठप्पे के फरमान से इस्पात जगत हैरान
भारत सरकार के एक आदेश के तहत अब देश में स्टील का आयात भारतीय मानक ब्यूरो के तय मानदंडों के आधार पर ही हो सकता है। देसी स्टील उत्पादकों को भी इन मानदंडों पर खरा उतरना होगा यानी अब उन्हें भी अपने उत्पाद पर आईएर्सआई का ठप्पा लगवाना पड़ेगा। इस आदेश से छोटी और मझोली […]
आ रही नई कारों की फौज
वाहन कंपनियों पर मंदी की जो मार पड़ रही है, उससे बचने के लिए उन्होंने नया हथियार आजमाना शुरू कर दिया है। तमाम कंपनियां अब नए मॉडल बाजार में उतार रही हैं, ताकि ग्राहकों के बीच नया जोश आ सके और उनका बाजार भी सुधर सके। उन्हें यह उम्मीद भी है कि नए मॉडलों को […]
मंदी में किरायेदारों की मौज..
मंदी में चाहे कोई रोता रहे, किरायेदारों के तो वारे न्यारे हो रहे हैं, खास तौर पर व्यावसायिक किरायेदारों के। दरअसल बिक्री और कारोबार में कमी को देखकर तमाम कंपनियां आलीशान इमारतों में दफ्तर चलाने से तौबा कर रही हैं। इसी वजह से व्यावसायिक फ्लैटों के किराये में 40 से 50 फीसदी तक की कमी […]
टाटा मोटर्स बेचेगी पुरानी कार
मंदी की चपेट में आई टाटा मोटर्स की नजर भी कमाई के लिए पुरानी यानी ‘सेकंड हैंड कार’ के बाजार पर टिक गई है। टाटा मोटर्स ने भी इसी बाजार में रफ्तार भरने का फैसला किया है। कंपनी अपनी पुरानी कारों की बिक्री के लिए आउटलेट खोल रही है। टाटा मोटर्स ने देश भर में […]
अब महंगी पड़ेगी फोर्ड की सवारी
चेन्नई स्थित अमेरिकी ऑटोमोबाइल कंपनी फोर्ड इंडिया ने आइकॉन को छोड़कर अन्य कार मॉडलों की कीमतें 25 हजार रुपये तक बढ़ा दी है। कंपनी ने बताया कि आयात शुल्क में जबरदस्त बढोतरी की वजह से यह कदम उठाना पड़ रहा है। बढ़ी हुई कीमतें इस महीने की पहली तारीख से प्रभावी मानी जाएगी। फिएस्टा सेडान […]
रिलायंस जामनगर में करेगी भारी निवेश
जामनगर में अपनी दूसरी रिफाइनरी शुरू करने वाली निजी क्षेत्र की प्रमुख कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) अब 20 हजार करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से एथिलीन कॉम्प्लेक्स बनाने की योजना बना रही है। प्रस्तावित सी1-सी2 इकाई में दोनों रिफाइनरियों के अवशिष्ट ईंधन गैस का इस्तेमाल एथिलीन और उसके उत्पाद बनाने के लिए कच्चे माल […]
मायटास पर गिरी एक और गाज
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण ने राज्य की ऊर्जा वितरण कंपनी महावितरण की ओर से मायटास इन्फ्रास्ट्रक्चर को आवंटित 480 करोड़ रुपये के ठेके रद्द करने के आदेश दिए हैं। चव्हाण ने दोबारा इन ठेकों का आवंटन करने को कहा है। मालूम हो कि मायटास इन्फ्रास्ट्रक्चर रामलिंग राजू की आईटी कंपनी सत्यम कंप्यूटर्स सर्विसेज लिमिटेड […]
सीआईडी ने की राजू की हिरासत बढ़ाने की मांग
आंध्रप्रदेश सीआईडी ने सत्यम कंप्यूटर के संस्थापक बी. रामलिंग राजू, उनके भाई बी. रामा राजू और कंपनी के पूर्व सीएफओ वी. श्रीनिवास की हिरासत अवधि चार दिन बढाने की मांग की है। इस आशय की याचिका अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपोलिटिन मजिस्ट्रेट की अदालत में बुधवार को दायर की गई है। इस पर गुरुवार को सुनवाई होगी। […]
मुश्किल दौर में भी विप्रो ने किया पहले से बेहतर प्रदर्शन
सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र की दिग्गज कंपनी विप्रो ने बुधवार को चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही के अपने नतीजे घोषित किए। इनके नतीजों के मुताबिक 31 दिसंबर को समाप्त होने वाली तीसरी तिमाही में विप्रो को 1004 करोड़ रुपये शुध्द लाभ हुआ है। यह वित्त वर्ष 2007-08 की तीसरी तिमाही के 854 करोड़ रुपये के […]
