‘बिजनेस क्लास’ को मिलेगा सस्ता आसमान
मंदी की मार से अपने पर समेटे बैठे कॉर्पोरेट मुसाफिरों को लुभाने के लिए एयरलाइंस अब नई-नई जुगत भिड़ा रही हैं। बिजनेस क्लास में सफर करने वाले हवाई मुसाफिरों की तादाद में जनवरी के शुरुआती हफ्तों में आई गिरावट की वजह से कंपनियां तमाम रियायतें दे रही हैं। पिछले साल जनवरी के मुकाबले इस साल […]
हैप्पी हो गया ग्रेटर नोएडा
उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती का बर्थ डे ग्रेटर नोएडावासियों के लिए काफी हैप्पी साबित हुआ है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने सूबे की प्रमुख मायावती के जन्मदिवस पर आम आदमी को चाई-फाई, म्यू-1, ज्यू-1, बीटा-1, जीटा-1, सैक्टर-3 और स्वर्णनगरी में 30 वर्ग मीटर के मकान को 3.30 से 3.95 लाख रुपये में ही देने की […]
यूपी में सालगिरह पर ‘लाठी’ की माया
धिक्कार दिवस और थू-थू दिवस की खींचतान के बीच उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री मायावती का जन्मदिन आज अनूठा ही रहा। जीवन के 53 बसंत देख चुकी मायावती की सालगिरह पर आज समूचा लखनऊ युद्ध क्षेत्र में तब्दील होता दिखाई दिया। जन्म दिन मना भी तो लाठी, गाली और ताली के बीच। बहुजन समज पार्टी ने […]
मैनमपति की गुहार, 150 करोड़ रुपये का है सवाल
सत्यम के खातों में हेराफेरी के बाद कंपनी के अंतरिम सीईओ राम मैनमपति ने सरकार को बताया कि संकटग्रस्त आईटी कंपनी को अपने अमेरिकी कर्मचारियों की बीमा देनदारी से निपटने के लिए तुरंत 150 करोड़ रुपये की जरूरत है। आर्थिक मामलों के सचिव अशोक चावला ने इस बात की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि विभाग […]
गिरवी शेयर राजू ने बिकवाए
डीएसपी मेरिल लिंच और आईएलएफएस की ओर से सत्यम के प्रवर्तक रामलिंग राजू के गिरवी रखे शेयरों को मार्जिन मनी की वजह से बेचने के बयान के बावजूद सरकार के एक अधिकारी ने कहा इन शेयरों की बिक्री राजू के सलाह से की गई थी। सूत्रों के मुताबिक, मायटास इन्फ्रा सौदा रद्द होने के बाद […]
सासकेन को लग गया दोहरा झटका
दूरसंचार कंपनी नॉरटेल के दिवालिया होने से सॉफ्टवेयर प्रदाता कंपनी सासकेन कम्युनिकेशंस टेक्नोलॉजिज को तगड़ा झटका लगा है। वहीं दूसरी ओर टाटा ने भी उसके साथ चल रहे संयुक्त उपक्रम से हाथ खींच लिया है। दरअसल, सासकेन को नॉरटेल से कुल राजस्व का करीब 10 फीसदी मिलता था। ऐसे में कंपनी की नॉरटेल में काफी […]
विप्रो का माल भी हजम कर गई नॉटर्ल
भारत की तीसरी सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर सेवा निर्यात करने वाली कंपनी विप्रो लिमिटेड ने कहा है कि नॉटर्ल के पास उसका 75 करोड़ रुपये बकाया है। यह घोषणा तब की गई है, जब नॉटर्ल को अमेरिका में चैप्टर 11 के तहत दिवालिया घोषित कर दिया गया है। विप्रो ने यह भी कहा है कि उसके […]
रैनबेक्सी छोड़ेगी जापानी फर्म का साथ
रैनबेक्सी लेबोरेटरीज अपने जापानी साथी निहोन फार्मा से हाथ खींचने की योजना बना रही है। दाइची सांक्यो द्वारा अधिग्रहण के बाद रैनबेक्सी अपनी 50 फीसदी हिस्सेदारी अपने जापानी सहयोगी निप्पन केमिफार को बेचेगी।छह साल तक संयुक्त उपक्रम स्थापित रखने के बाद रैनबेक्सी के इस 50 फीसदी के शेयर की अनुमानित कीमत 30.5 करोड़ रुपये आंकी […]
3-जी कमाई को भी मंदी मार गई
आर्थिक मंदी के चलते 3जी स्पेक्ट्रम की नीलामी से 30 से 40 हजार करोड़ रुपये कमाने की सरकार की आस अब धूमिल पड़ती दिख रही है। जानकारों के मुताबिक, वैश्विक आर्थिक मंदी ने भारी आमदनी अर्जित करने की आस धो दी है। अब कहा जा रहा है कि स्पेक्ट्रम की नीलामी से बमुश्किल 20 हजार […]
वैकल्पिक ऊर्जा पर भी है कंपनियों का ध्यान
कच्चे तेल के अंतरराष्ट्रीय भाव में हुई तेज गिरावट के बावजूद सरकारी तेल कंपनियों में वैकल्पिक और अक्षय ऊर्जा के अनुसंधान और विकास खर्च में कोई कटौती नहीं हुई है। वास्तव में इन कंपनियों ने ऐसे कार्यक्रमों पर अपने खर्चों में आक्रामक वृद्धि कर दी है। भारतीय तेल निगम को ही बतौर उदाहरण लें। देश […]
