मायटास परियोजनाओं की होगी फिर पड़ताल
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई एस राजशेखर रेड्डी का कहना है कि राज्य में मायटास इन्फ्रा या उसके समूह की सार्वजनिक परियोजनाओं की जांच की जाएगी। सत्यम और उसकी सहायक कंपनियों के साथ उनकी सरकार पर लगाए जाने वाले आरोपों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा, ‘हमने पहले ही राज्य मुख्य सचिव को मायटास इन्फ्रा […]
कार्णिक ने छोड़ी ईएमआरआई
सत्यम के निदेशक मंडल का सदस्य नियुक्त किए जाने के बाद किरण कार्णिक ने ईएमआरआई के निदेशक मंडल से इस्तीफा दे दिया है। नैसकॉम के पूर्व अध्यक्ष और हाल ही में सत्यम के निदेशक मंडल के सदस्य मनोनीत किए गए किरण राजू परिवार की ही गैर लाभ संस्था ईएमआरआई के निदेशक मंडल के सदस्य थे। […]
दिसंबर में पटरी से नीचे रहा वाहन बाजार
मुफलिसी के दौर से गुजर रहे भारतीय वाहन उद्योग के लिए दिसंबर में सेनवैट कटौती की दवा भी कोई करिश्मा नहीं कर सकी । साल के आखिरी महीने में भी देसी ग्राहकों ने इन कंपनियों को ज्यादा भाव नहीं दिया और बिक्री के आंकड़े पटरी से उतरे ही रहे।दिसंबर 2007 के मुकाबले पिछले महीने घरेलू […]
आज रूबरू होगी जाइलो
वाहन बनाने के मामले में देश की दिग्गज कंपनी महिंद्रा ऐंड महिंद्रा (एमऐंडएम) अपने बहु उपयोगी वाहन जाइलो का इंतजार खत्म करने जा रही है।?कंपनी मंगलवार को बहुप्रतीक्षित जाइलो पर से पर्दा उठा देगी। जाइलो को पहले इंजेनियो कहा जाता था।?इस वाहन पर से पर्दा यहां एक भव्य कार्यक्रम के दौरान उठाया जाएगा। इस वाहन […]
टाटा मोटर्स जेएलआर के लिए 2700 करोड़ रु. जुटाएगी
जगुआर एवं लैंड रोवर (जेएलआर) के अधिग्रहण के लिए जुटाए गए कर्ज को चुकाने के लिए संकट से जूझ रही टाटा मोटर्स सार्वजनिक उधारी के जरिए 2,704.07 करोड़ रुपए जुटाने पर विचार कर रही है। कंपनी ने 13.5 फीसदी हिस्सेदारी की पेशकश की है। कंपनी ने सार्वजनिक घोषणा में कहा है कि नियामक ने उसे […]
निकोन करेगी भारत में दोगुना कारोबार
देश में मजबूत विकास दर्ज करने वाली कैमरा एवं डिजिटल इमेजिंग कंपनी निकोन इंडिया ने इस साल दोगुनी बढ़ोतरी का लक्ष्य हासिल करने के लिए अपना चैनल और मजबूत करेगी। कंपनी को इस साल अपनी रिटेल मौजूदगी 800 आउटलेटों से बढ़ कर 1500 आउटलेट हो जाने की उम्मीद है। निकोन ने कोलकाता और मुंबई में […]
मायटास इन्फ्रा पर आई नई मुसीबत
सत्यम द्वारा अधिग्रहण के प्रयास के बाद से सुर्खियों में आई मायटास इन्फ्रा लिमिटेड की मुश्किलें खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। चेन्नई की एक कंपनी क्रिएटिव इन्फ्रास्ट्रक्चर ने भी अब मायटास इन्फ्रा पर आरोप लगा दिए हैं और आंध्र प्रदेश सरकार को भी लपेटे में ले लिया है। उसने कुछ कागजात […]
अब उड़ीसा में भी कसेगा शिकंजा
सत्यम मामले ने अपनी संबंधित कंपनी मायटास इन्फ्रा की ओर से लागू उड़ीसा में परियोजनाओं के भविष्य पर सवालिया निशान लगा दिया है। सरकारी और निजी क्षेत्र दोनों में इन परियोजनाओं की संबंधित एजेंसियां कड़ी जांच कर रही हैं, जिन्होंने हैदराबाद की इस कंपनी को ठेका दिया था। मायटास इन्फ्रा कम से कम पांच बड़ी […]
पोल्ट्री की बिक्री पर लगा प्रतिबंध हटा
बर्ड फ्लू का कोई नया मामला प्रकाश में नहीं आते देख कर असम सरकार ने राज्य भर में (चिरांग और बाकसा जिले को छोड़ कर) पोल्ट्री और पोल्ट्री उत्पादों की बिक्री पर लगी पाबंदी हटा दी है। 12 जनवरी से फिर से पोल्ट्री व्यवसाय ने जोड़ पकड़ा और कारोबारियों ने गुवाहाटी में अच्छा-खासा कारोबार किया। […]
गन्ने की किल्लत से मुश्किल में चीनी मिल
उत्तर प्रदेश में गन्ने की किल्लत के बीच इसकी खरीदारी को लेकर चीनी मिल मालिकों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा शुरू हो गयी है। इस वजह से 140-145 रुपये प्रति क्विंटल में बिकने वाला गन्ना 150-155 रुपये प्रति क्विंटल की दर से बिक रहा है। इस बीच, लागत बढ़ने के बावजूद चीनी के दाम में ठीक-ठाक […]
