सत्यम के बोर्ड में और नियुक्तियां जल्दी हो सकती हैं, नकदी एक समस्या है
सत्यम कंप्यूटर के नवगठित बोर्ड के पहले बैठक में दीपक पारेख ने कहा कि सरकार बोर्ड में जल्द ही कुछ और निदेशकों की नियुक्ति करेगी और अध्यक्ष का चुनाव पूर्ण बोर्ड करेगा। करीब 7,800 करोड़ रुपये के घोटाले से जूझ रही कंपनी के लिए पुनर्गठित निदेशक मंडल की बैठक में नकदी की कमी समेत सभी […]
सत्यम के बोर्ड में और नियुक्तियां जल्दी हो सकती हैं, नकदी एक समस्या है
सत्यम कंप्यूटर के नवगठित बोर्ड के पहले बैठक में दीपक पारेख ने कहा कि सरकार बोर्ड में जल्द ही कुछ और निदेशकों की नियुक्ति करेगी और अध्यक्ष का चुनाव पूर्ण बोर्ड करेगा। करीब 7,800 करोड़ रुपये के घोटाले से जूझ रही कंपनी के लिए पुनर्गठित निदेशक मंडल की बैठक में नकदी की कमी समेत सभी […]
सेंसेक्स और 296 अंक लुढ़क कर बंद हुआ; सन फार्मा 2% चढ़ा
सेंसेक्स आज 90 अंकों की गिरावट के साथ 9316 के स्तर पर खुला। आज के कारोबार के तहत लाल निशान पर पहुंचने के पूर्व सेंसेक्स बमुश्किल 9331 अंकों के ऊपरी स्तर पर पहुंचने में कामयाब रहा। धातू और रियल्टी सूचकांकों में जबर्दस्त बिकवाली के चलते सेंसेक्स पिछले बंद हुए कारोबारी स्तर से 382 अंक लुढ़क […]
साल के आखिर में भी गमजदा ही रहा वाहन बाजार
मुफलिसी के दौर से गुजर रहे भारतीय वाहन उद्योग के लिए दिसंबर में सेनवैट कटौती की दवा भी कोई करिश्मा नहीं कर सकी और साल के आखिरी महीने में भी देसी ग्राहकों ने इन कंपनियों को ज्यादा भाव नहीं दिया और बिक्री के आंकड़े पटरी से उतरे ही रहे। दिसंबर 2007 के मुकाबले पिछले महीने […]
डॉलर के मुकाबले रुपया कमजोर
रुपया डॉलर के मुकाबले 55 पैसे टूटकर 48.83 रुपये पर बंद हुआ। विशेषज्ञों का मानना है कि तेल रिफाइनरियों और कंपनियों में डॉलर की मांग से ऐसा हुआ है। सुबह में रुपया 48.53 पर खुला था।
एफएमसी के अधिकारक्षेत्र के मसले पर सीईआरसी में सुनवाई कल
केंद्रीय बिजली नियामक आयोग (सीईआरसी) मंगलवार को एनसीडीईएक्स की सहयोगी कंपनी पावर एक्सचेंज ऑफ इंडिया (पीईआई) की याचिका पर सुनवाई करेगा। याचिका में पीईआई ने वायदा बाजार आयोग के अधिकारक्षेत्र पर सवाल खड़े किए हैं। पीईआई का कहना है कि बिजली जिंस नहीं है, लिहाजा एफएमसी इसके वायदा कारोबार की अनुमति नहीं दे सकता। गौरतलब […]
मायटास परियोजनाओं की होगी समीक्षा : आंध्र मुख्यमंत्री
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई एस राजशेखर रेड्डी का कहना है कि राज्य में मायटास इन्फ्रा या उसके समूह की सार्वजनिक परियोजनाओं की करीबी जांच की जाएगी। सत्यम और उसकी सहायक कंपनियों के साथ उनकी सरकार पर लगाए जाने वाले आरोपों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा, ‘हमने पहले ही राज्य मुख्य सचिव को मायटास […]
एडुकॉम्प ने किया उत्तर प्रदेश के साथ सहमति पत्र पर हस्ताक्षर
दिल्ली की ऑनलाइन एजुकेशन कंपनी एडुकॉम्प सॉल्यूशन लिमिटेड ने उत्तर प्रदेश के ग्रामीण विकास विभाग के साथ एक समझौते पत्र पर हस्ताक्षर किया है, जिसके तहत बेरोजगार और असहाय लोगों को 3 साल तक का कौशल प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा। इसके तहत कंपनी उत्तर प्रदेश के सभी 71 जिलों में प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाएगी और राज्य […]
राजू भाइयों की याचिका खारिज
सत्यम के संस्थापक बी. रामालिंगम राजू और उसके भाई की याचिका 16 जनवरी तक के लिए खारिज कर दी गयी है। उनके वकील एस. भारत कुमार ने आज सुबह याचिका दायर की थी।
पश्चिम बंगाल में यूनिटेक को मिला स्पेक्ट्रम
दूरसंचार विभाग ने पश्चिम बंगाल में 1800 मेगाहर्ट्ज जीएसएम बैंड के लिए 4.4 मेगाहर्ट्ज स्पेक्ट्रम का आवंटन यूनिटेक वायरलेस को कर दिया है। इस मंजूरी के बाद कंपनी को शुरूआती घोषित 22 सेवा क्षेत्रों में से 21 का आवंटन प्राप्त हुआ है। यह कंपनी रियल एस्टेट डेवलपर यूनिटेक की सहयोगी कंपनी है।
