अफवाह से हिली बुनियाद
डीएलएफ की खस्ता हालत की अफवाह से बीएसई में अचल संपत्ति सूचकांक में शुरुआती कारोबार के दौरान करीब 24 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। डीएलएफ के मुख्य वित्तीय अधिकारी रमेश संका की ओर से अपने शेयरों को बेच कंपनी से बाहर जाने की चर्चा और डीएलएफ के मूल्यांकन और राजस्व के फर्जी होने की […]
झूठम ही झूठम
देश की चौथी सबसे बड़ी सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी रातोंरात बर्बादी की कगार पर पहुंच गई। कंपनी की यह हालत और किसी से नहीं, बल्कि इस कंपनी को बनाने वाले कंपनी के संस्थापक एवं चेयरमैन बी रामलिंग राजू के हाथों हुई। पिछले महीने दिसंबर में मायटास समूह की दो कंपनियों को नहीं खरीद पाने की वजह […]
‘सत्यम’ में निवेश पर ब्रेक लगाएगी एलऐंडटी
सत्यम कम्प्यूटर सर्विसेज के सबसे बड़े शेयरधारकों में से एक लार्सन ऐंड टुब्रो (एलऐंडटी) इसके प्रमुख व्यवसायों के बीच तालमेल बढ़ाए जाने की संभावना तलाश रही है। एलऐंडटी अपनी गैर-सूचीबद्ध सूचना प्रौद्योगिकी इकाई एलऐंडटी इन्फोटेक के लिए यह संभावना देख रही है। हालांकि कंपनी सत्यम की वित्तीय हालत में सुधार नहीं आने तक अपनी हिस्सेदारी […]
सरकार नहीं करेगी हस्तक्षेप
केंद्रीय सरकार सत्यम मामले को लेकर काफी चिंतित हैं लेकिन सरकार इस मामले को सुलझाने के लिए हस्तक्षेप करने के बारे में नहीं सोच रही है। विदेश मंत्री प्रणब मुखर्जी ने बताया, ‘सत्यम में जो कुछ भी हो रहा है उसे लेकर हम चिंतित जरूर हैं। लेकिन इस मामले में हमारे लिए कुछ भी करने […]
ऑडिट के आधार पर ही होती है रेटिंग
रामलिंग राजू के सनसनीखेज खुलासे से यह साफ जाहिर होता है कि राजू वित्तीय अनियमितताओं की खिचड़ी सालों से पकाते रहे और उनके निदेशक इससे बेफिक्र रहे। यहां तक कि पूर्णकालिक निदेशक ने भी अनियमितता से जुडा कोई भी मुद्दा नहीं उठाया। आईसीआरए के प्रबंध निदेशक नरेश टक्कर ने कहा, ‘रेटिंग एजेंसियां ऑडिट रिपोर्ट के […]
सत्यम के सच से ‘ईसॉप’ को लग गया झटका
अनिश्चितता भरे शेयर बाजार में सत्यम धोखाधड़ी जैसे उदाहरणों ने इम्पलॉयीज स्टॉक ऑप्शन प्रोग्राम (ईसॉप) की साख पर भी बट्टा लगा दिया है। ईसॉप का इस्तेमाल प्रतिभा को आकर्षित करने और उसे बनाए रखने के लिए एक महत्वपूर्ण हथियार के रूप में किया जाता रहा है। सत्यम के शेयरों में आई जबर्दस्त गिरावट के बाद […]
भंवर में फंस गई ‘सत्यम’ की कश्ती
कंपनी के बहीखातों में फर्जीवाड़ा करने के बाद राजू और निदेशक मंडल के बाकी सदस्य, ऑडिटरों और बैंकरों के खिलाफ क्या कदम उठाए जा सकते हैं? यह उनकी असफलता नहीं है, बल्कि जानबूझकर की गई धोखेबाजी है। इसीलिए यह आपराधिक विश्वासघात की श्रेणी में आता है और इस पर भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) के तहत […]
आईजीएफ ने कहा कंपनी के अधिकार करें रद्द
निवेशक शिकायत मंच (आईजीएफ) के अध्यक्ष पूर्व बीजेपी सासंद किरीट सोमैया ने शेयर बाजार नियामक सेबी से कहा है कि वह सत्यम के मौजूदा निदेशक मंडल को अधिकार विहीन कर दे। किरीट सोमैया ने भारतीय प्रतिभूति नियामक बोर्ड को लिखे एक पत्र में कहा है कि कंपनी का प्रबंधन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त व्यक्तियों […]
छजलानी और पोचा का हुआ न्यूज एक्स
अंग्रेजी के न्यूज चैनल ‘न्यूज एक्स’ की बिक्री को लेकर कई दिनों से चली आ रही खबरों पर आज उस वक्त विराम लग गया गया जब आज इसकी बिक्री पर अंतिम मुहर लग गई। वेबदुनिया डॉट कॉम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के सीईओ विनय छजलानी और बिजनेस वर्ल्ड के पूर्व संपादक जहांगीर एस पोचा ने मिलकर […]
अगले साल भारत में चला सकेंगे हवा से कार
इस साल कार परिचालन पर बढ़ती लागत से परेशान लोगों के लिए अगला साल अच्छी खबर ला सकता है। फ्रांस की कंपनी एमडीआई की एयर कार को साल 2010-11 में टाटा मोटर्स भारतीय बाजार में उतार सकती है। इस साल जून के अंत तक एमडीआई एयर फ्रांस के लिए एयर कार की पहली खेप भेजेगी। […]
