2009 में गहराएगी 2008 की टीस!
मुख्य आर्थिक सलाहकार अरविंद विरमानी ने कहा कि आर्थिक प्रोत्साहन पैकेज के कारण चालू वित्त वर्ष में राजकोषीय घाटा बढ़कर जीडीपी का कम से कम 5 प्रतिशत हो जाएगा। उन्होंने कहा कि इस तरह से भारत अपने राजकोषीय घाटे के लक्ष्य को हासिल नहीं कर सकेगा। अर्थव्यवस्था की मध्यावधि समीक्षा के बाद उन्होंने कहा कि […]
एफएमसीजी को मिलेगी अच्छी बिक्री की खुराक
एफएमसीजी कंपनियों ने मंदी के बीच भी 2008 में चैन की बंसी बजाई। उनके कारोबार में लगभग 25 फीसदी का इजाफा देखने को मिला। लेकिन 2009 की चुनौतियों को देखते हुए एफएमसीजी कंपनियां भी बदलाव की राह पर चल रही हैं। डाबर इंडिया लिमिटेड, कोका कोला इंडिया, प्रॉक्टर ऐंड गैंबल, नेस्ले ने बिजनेस स्टैंडर्ड को […]
मंद नहीं होगी इनकी रफ्तार
मंदी को लेकर हायतौबा मचना लाजिमी है क्योंकि कमोबेश सभी देश और सभी क्षेत्र इसकी मार से परेशान हैं। लेकिन 2008 में भारतीय एफएमसीजी कारोबार इससे कमोबेश अछूता रहा और अगले साल भी इस क्षेत्र में मंदी की आशंका न के बराबर है। हालांकि पिछले कुछ अरसे में बड़ी कंपनियों की बिक्री में हल्की फुल्की […]
सिफी करेगी निवेश
आईटी क्षेत्र की प्रमुख कंपनी सिफी टेक्नोलॉजिज अपने डाटा केंद्र की क्षमताओं के विकास के लिए अगले 18 महीनों में 300 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। कंपनी विदेशों में अपने डाटा केंद्र खोलेगी और इसके लिए कंपनी मध्य पूर्व में डाटा केंद्र चलाने वाली दूसरी कंपनियों से चर्चा कर रही है।
यूनिटेक छोड़ेगी उड़िया फर्म
नकदी को तरसती रियल्टी उद्योग की प्रमुख कंपनी यूनिटेक ने पैसे के जुगाड़ के लिए इस्पात बनाने वाली प्रमुख कंपनी उड़ीसा स्पान्ज आयरन ऐंड स्टील में अपनी हिस्सेदारी को बेचने का फैसला लिया है। कंपनी प्रवर्तक रमेश चंद्रा और उनके परिवार की उड़ीसा स्पॉन्ज में 25 प्रतिशत हिस्सेदारी है, जिसके लिए वे देश और विदेश […]
विप्रो करेगी सिटी टेक्नोलॉजिज का अधिग्रहण
विप्रो टेक्नोलॉजी वित्तीय संकट से जूझ रहे सिटीग्रुप की सूचना तकनीकी शाखा सिटी टेक्नोलॉजिज सर्विसेज का अधिग्रहण करने के लिए तैयार है। इस अधिग्रहण के लिए दोनों कंपनियों में समझौता हो गया है। विप्रो लगभग 609 करोड़ रुपये नकद भुगतान कर सिटी ग्रुप से इस कंपनी को हासिल करेगी। इस सौदे के तहत विप्रो 6 […]
डिशमैन-अरामको में बात!
डिशमैन अरबिया, विश्व की सबसे बड़ी तेल उत्पादक कंपनी सऊदी अरामको के साथ गठजोड़ के लिए बात कर रही है। संक्रमणरोधी क्षेत्र में मौजूद संभावनाओं पर कब्जा जमाने के लिए दोनों कंपनियां के बीच 50:50 हिस्सेदारी वाले संयुक्त उद्यम लगाने को लेकर चर्चा जारी है। डिशमैन फार्मास्यूटिकल्स ऐंड केमिकल्स के प्रबंध निदेशक जे आर व्यास […]
विकास केंद्रों पर मंदी का असर
सॉफ्टवेयर दिग्गज विप्रो टेक्नोलॉजिज के प्रस्तावित विकास केंद्रों में काम की शुरुआत दो महीनों के लिए टल सकता है। वैश्विक वित्तीय संकट का असर भारत के आईटी क्षेत्र पर भी पड़ा है और इसी वजह से कंपनी को भुवनेश्वर में अपने विकास केंद्रों में काम शुरू करने में और समय लग सकता है।विप्रो फिलहाल भुवनेश्वर […]
अब फोर सीजन्स पिलाएगी महंगी वाइन
सालाना 7 लाख केस वाइन उत्पादन के लक्ष्य के साथ यूबी समूह की कंपनी फोर सीजन्स वाइन लिमिटेड (एफएसडब्लूएल) ने अपने बारामती प्लांट से महंगी वाइन की पांच किस्मों का उत्पादन और वितरण शुरू कर दिया है। मौजूदा मंदी के दौर में भारत का शराब बाजार भी प्रभावित हुआ है, पर उसके बावजूद वाइन सेगमेंट […]
मंदी के मारे महिंद्रा यूजीन और फोर्जिंग्स घटाएंगी उत्पादन
वाहन क्षेत्र में छाई मंदी को देखते हुए महिंद्रा यूजीन स्टील कंपनी (मुस्को) और महिंद्रा फोर्जिंग्स (एमएफएल) ने उत्पादन में कटौती करने का फैसला किया है। कंपनी अपने संयंत्र को अस्थायी तौर पर बंद कर सकती है और काम के दिनों में कटौती कर सकती है। मुस्को ने बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) को बताया है […]
