उत्तराखंड में 100 औद्योगिक प्रस्तावों को मिली मंजूरी
एक बड़े नीतिगत फैसले के तहत उत्तराखंड में उच्चस्तरीय समिति ने सोमवार को 100 औद्योगिक प्रस्तावों को मंजूरी दे दी। इनमें टाटा मोटर्स, एचयूएल और स्टरलाइट के प्रस्ताव शामिल हैं। समिति ने मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी की अध्यक्षता में हुई बैठक के दौरान इन प्रस्तावों को हरी झंडी दिखाई। इस भी कंपनियों को हाल में […]
स्कूटर्स इंडिया पेश करेगी सीएनजी गाड़ी
सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी स्कूटर्स इंडिया लिमिटेड सीएनजी आधारित एक तिपहिया वाहन पेश करने की तैयारी में है। नए उत्पाद का मकसद सार्वजनिक परिवहन प्रणाली के लिए ईधन लागत को कम करना है। यह तिपहिया वाहन बाजार में पहले से मौजूद वाहनों के मुकाबले सस्ता होगा। इस खंड में बजाज, पियाजियो और महिंद्रा एंड महिंद्रा […]
बैंक ऑफ इंडिया ने जमा दरों में की कटौती
बैंक ऑफ इंडिया ने प्रधान उधारी दर में 75 आधार अंकों की कटौती कर 12. 5 फीसदी कर दिया है। नई दरें एक जनवरी, 2009 से लागू होंगी। बैंक द्वारा जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि ब्याज दर में की गई कटौती मौजूदा एवं नए ग्राहकों पर लागू होगी जिसमें शिक्षा, वाहन एवं एसएमई […]
बीमा एफडीआई सीमा पर विधेयक पेश
वाम दलों के भारी विरोध के बीच सरकार द्वारा राज्यसभा में बीमा विधियां संशोधन विधेयक को निजी बीमा कंपनियों में प्रत्यक्ष निवेश की सीमा 26 प्रतिशत से बढ़ाकर 49 प्रतिशत करने के मकसद से पेश किया गया। वित्त राज्यमंत्री पवन कुमार बंसल द्वारा पेश इस विधेयक में सरकारी स्वामित्व वाली बीमा कंपनियों को पूंजी बाजार […]
यूनिटेक जुटाएगी 5 हजार करोड़ रुपये
देश की दूसरी सबसे बड़ी रियल एस्टेट कंपनी यूनिटेक ने विभिन्न फंडों के जरिए 5000 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बनाई है। सोमवार को कंपनी बोर्ड की बैठक में इस बात का फैसला लिया गया। बैठक में लॉन्ग टर्म फंड के जरिए रुपया या किसी अन्य मुद्रा में रकम जुटाने की मंजूरी दी गई है। […]
कच्चे तेल की मौजूदा कीमत से मार्जिन पर बढ़ा है दबाव: ओएनजीसी
तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम (ओएनजीसी) ने बताया कि कच्चे तेल की मौजूदा कीमत से उसके मार्जिन पर दबाव बना है। उत्खनन कंपनियों द्वारा निवेश जारी रखने के लिए 75 डॉलर प्रति बैरल का स्तर अच्छा था। ओएनजीसी के अध्यक्ष आर एस शर्मा ने कहा कि मौजूदा कीमत हमारे लिए अच्छा नहीं है। उन्होंने कहा […]
केयर्न इंडिया को राजस्थान में तेल और गैस भंडार मिला
केयर्न इंडिया लिमिटेड ने राजस्थान ब्लॉक में रागेश्वरी ऑयलफील्ड के अहाते में तेल एवं गैस की खोज की है। मालूम हो कि केयर्न ने राजस्थान के ब्लॉक आरजे-ओएन-90:1 में तेल एवं गैस की विभिन्न खोजें की है। कंपनी पहले चरण में मंगला, भाग्यम और ऐश्वर्या तेल क्षेत्रों से वर्ष 2009 की दूसरी तिमाही तक 1,75,000 […]
हेक्सावेयर ने भी कारोबारी ढांचे में किया फेरबदल
सूचना प्रौद्योगिकी (आईटीओ) और बिजनेस प्रोसेस आउटसोर्सिंग (बीपीओ) कंपनी हेक्सावेयर टेक्नोलॉजिज ने अपने नए कारोबारी ढांचे की घोषणा कर दी है। जिसमें कंपनी ने तीन प्रमुख कारोबारों- बैंकिंग, वित्त सेवाएं एवं बीमा (बीएफएसआई), यात्रा एवं परिवहन और उभरते हुए कारोबार (विमिर्नाण एवं हेल्थकेयर) पर अधिक ध्यान दिया है। हेक्सावेयर के वाइस चेयरमैन एवं मुख्य कार्याधिकारी […]
भेल को मिला 1175 करोड़ रुपये का ठेका
भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) को मध्य प्रदेश के बीना में 500 मेगावाट क्षमता वाला तापीय बिजली संयंत्र बनाने के लिए उसे 1,175 करोड़ रुपये का ठेका मिला है। कंपनी के प्रेस विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई है। भेल ने बताया कि जेपी समूह की कंपनी बीना पावर कंपनी लिमिटेड से उसे यह आदेश […]
तरुण गुलाटी बने यूटीआई इंटरनेशनल के नए सीईओ
तरुण गुलाटी को यूटीआई इंटरनेशनल लिमिटेड का नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। यूटीआई इंटरनेशनल, यूटीआई एसेट मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड (यूटीआई एएमसी) की पूर्ण सहयोगी कंपनी है। यूटीआई एएमसी देश की तीसरी सबसे बड़ी एसेट मैनेजमेंट कंपनी है।
