मंदी के जाम में फंसी हुंडई में छंटनी
कोरियाई कार निर्माता कंपनी हुंडई मोटर्स लिमिटेड को भी मंदी से अब सिहरन होने लगी है। कंपनी बढ़ती लागत और घटती मांग के बीच अपने श्रमिकों पर गाज गिराने जा रही है। कंपनी ने फिलहाल 2,000 अस्थायी श्रमिकों के साथ छंटनी की शुरुआत करने का फैसला किया है। कंपनी के कुल कामगारों में एक चौथाई […]
डेनिम उद्योग हो रहा तार-तार
गुजरात का डेनिम उद्योग भी मंदी की मार से अछूता नहीं रहा है। मंदी की मार से बचने के लिए अब डेनिम उद्योग ने कमर कसनी शुरू कर दी है। जहां कुछ कंपनियां अपनी इकाइयों में हफ्ते के सातों दिन के बजाय 5 से 6 दिन ही काम करा रही हैं, वहीं कुछ कंपनियों में […]
घर बनाने वाले भी होंगे ‘बेघर’
रियल एस्टेट क्षेत्र में मंदी का रुख देखते हुए अब देश में आर्किटेक्टों (वास्तुविदों) को भी छंटनी का खतरा सताने लगा है। पिछले 6 महीने से रियल एस्टेट क्षेत्र की हालत खराब है और ऐसे में आर्किटेक्टों को भी अपने रोजगार को लेकर चिंता होने लगी है। भले ही आर्किटेक्ट समुदाय के प्रतिनिधि अब भी […]
बॉश बंद करेगी संयंत्र
बढ़ते उत्पादन और घटती मांग के संकट ने वाहन कलपुर्जा निर्माता बॉश लिमिटेड को भी अपनी चपेट में ले लिया है। कंपनी ने उत्पादन को संतुलित बनाए जाने और उत्पादों के अंबार से निपटने के लिए बेंगलुरु में अपने संयंत्र में उत्पादन गतिविधियां कुछ दिन के लिए अस्थायी तौर पर बंद रखने का फैसला किया […]
नये साल में वेतन कटौती से बेहाल होगा हाल
देश की ज्यादातर कंपनियां 2009 के लिए अपने कर्मचारियों की तनख्वाह में मनचाहा इजाफा करने से कतरा सकती हैं। सलाहकार फर्म मर्सर की ओर से कराये गए सर्वेक्षण से पता चलता है कि कंपनियां न सिर्फ वेतन वृध्दि में कटौती, बल्कि हर तरह की नियुक्तियों पर रोक भी लगा सकती हैं। मर्सर के सर्वेक्षण में […]
पोस्को करेगी कटौती
दक्षिण कोरियाई इस्पात कंपनी पॉस्को ने स्थानीय मांग में कमी के कारण उत्पादन में कटौती किए जाने की घोषणा की है। दुनिया की इस चौथी सबसे बड़ी इस्पात कंपनी इस महीने उत्पादन में 2,00,000 टन तथा अगले महीने 3,70,000 टन की कमी करेगी।कंपनी के प्रवक्ता ने कहा कि इस्पात की मांग में भारी कमी के […]
मंदी से घर लौटेंगे ढाई लाख इंडोनेशियाई
आर्थिक मंदी के कारण विदेशों में काम कर रहे इंडोनेशिया के लगभग 2,50,000 लोगों पर छंटनी की गाज गिरेगी और उन्हें स्वदेश लौटना पड़ेगा। श्रम शक्ति मंत्री इरमन सुपर्णो ने कहा है कि अप्रवासी श्रमिकों को स्वदेश लौटना होगा क्योंकि वे जिन उद्योगों में काम कर रहे हैं उन्हें संकट के कारण बंद किया जा […]
टाइटन का संयुक्त उपक्रम!
लगभग 4,000 करोड़ रुपये की पूंजी वाली घड़ी और आभूषण रिटेलर टाइटन इंडस्ट्रीज अपने प्रेसिजन इंजीनियरिंग डिवीजन को एक संयुक्त उपक्रम में तब्दील किए जाने पर विचार कर सकती है। टाटा गु्रप और तमिलनाडु इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन के संयुक्त स्वामित्व वाली टाइटन इंडस्ट्रीज ने 2002 में प्रेसिजन इंजीनियरिंग डिवीजन शुरू किया था और यह कारोबार […]
वॉकहार्ट विदेश से जुटाएगी रकम
देश में दवा क्षेत्र की प्रमुख कंपनी वॉकहार्ट लिमिटेड विदेशी मुद्रा परिवतर्नीय बॉन्ड (एफसीसीबी) के धारकों को भुगतान करने के लिए विदेशों से पैसे जुटा सकती है। कंपनी ने इससे पहले रकम जुटाने के लिए अपनी संपत्तियों को बेचने की कोशिश की थी पर खरीदारों में उत्साह नहीं होने के कारण कंपनी को अपना यह […]
उड़ीसा ने उठाए कड़े कदम
बर्ड फ्लू से प्रभावित पश्चिम बंगाल से 4 हजार मुर्गे-मुर्गियों के लाए जाने के बाद उड़ीसा सरकार के अधिकारियों ने यहां उनका काम तमाम कर दिया। सरकार ने इलाके को बर्ड फ्लू से मुक्त रखने के लिए यह कदम उठाया। अधिकारियों ने बताया कि 2000 मुर्गे बालासोर के लक्ष्मणनाथ गेट से जब्त किया गया और […]
