अनपरा सी बिजली परियोजना को रिलायंस पावर ने दी चुनौती
उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी बिजली परियोजना अनपरा सी पर लगा ग्रहण खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। इस परियोजना की क्षमता को 1000 मेगावाट से बढ़ाकर 1200 मेगावाट किए जाने के राज्य विद्युत नियामक आयोग के फैसले को रिलायंस पॉवर लिमिटेड ने चुनौती दी है। नियामक आयोग के फैसले के खिलाफ रिलायंस […]
उत्तराखंड में 396 इकाइयां हुईं चालू
उत्तराखंड में पिछले दो वर्षो के दौरान 396 औद्योगिक इकाइयों ने उत्पादन शुरू किया है। इन इकाइयों की स्थापना में कुल 7719.49 करोड़ रुपये का निवेश किया गया है। उत्तराखंड राज्य बुनियादी ढांचा और औद्योगिक विकास निगम (सिडकुल) द्वारा विकसित किए गए औद्योगिक क्षेत्रों में इनकी स्थापना की गई है। राज्य के मुख्यमंत्री भुवन चंद्र […]
पानी को लेकर छत्तीसगढ़ और उड़ीसा भिड़े
छत्तीसगढ़ और उड़ीसा के बीच इंद्रावती के पानी को साझा करने को लेकर चल रही खींचतान में नया मोड़ आ सकता है। दोनों राज्यों के बीच आवश्यकतानुसार पानी के बंटवारे के लिए नदी पर प्रस्तावित की गई संरचना डिजाइन को उड़ीसा ने अस्वीकार कर दिया है। इससे पहले 1979 में अविभाजित मध्य प्रदेश और उड़ीसा […]
किशाउ परियोजना में टिहरी जल विद्युत निगम की रुचि
टिहरी जलविद्युत विकास निगम (टीएचडीसी) ने 600 मेगावॉट बिजली उत्पादन क्षमता वाली किशाउ पनबिजली परियोजना के निर्माण में गहरी रुचि दिखाई है। किशाउ पनबिजली परियोजना पिछले दो दशकों से अधर में लटकी हुई है। टीएचडीसी 2400 मेगावॉट क्षमता वाले टिहरी बांध का विकास भी कर रही है। किशाउ परियोजना को अपने नाम करने के लिए […]
गांधीगीरी की राह पर मुंबई लोकल ट्रेन के ड्राइवर
मुंबई की लाइफ लाइन कहीं जाने वाली लोकल (उपनगरीय रेल) को चलाने वाले मोटरमैन गुरुवार से अपनी विभिन्न मांगों को लेकर भूख हड़ताल पर जा रहे हैं। इस भूख हड़ताल का लोकल की चाल पर कोई असर नहीं पड़ेगा क्योंकि मोटरमैन बिना खाये-पिये ही लोकल को चलाने की बात कर रहे हैं। इन लोगों में […]
सत्यम ने रद्द किया अधिग्रहण प्रस्ताव
अंशधारकों के कड़े विरोध को देखते हुए सत्यम कंप्यूटर्स के अध्यक्ष रामलिंगम राजू ने अपने पुत्र द्वारा चलाए जा रहे दो व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के अधिग्रहण का 1.6 अरब डॉलर का प्रस्तावित सौदा रद्द कर दिया। मेटास प्रॉपर्टीज और मेटास इंफ्रास्ट्रक्चर का अधिग्रहण करने के एक घंटे के अंदर ही सत्यम कंप्यूटर्स ने अपने फैसले को […]
आलू किसानों को मिली तीन साल तक कर्ज भुगतान से राहत
राज्य सरकार ने पश्चिम बंगाल के आलू किसानों को कर्ज अदायगी पर तीन साल के लिए रोक लगा दी है। इन किसानों को अधिक उत्पादन और बाजार तक पहुंच न बनाने की वजह से घाटा हो रहा है। राज्य के कृषि मंत्री नरेन डे ने कहा कि 40 करोड़ रुपये के परिवहन सब्सिडी के बाद […]
एसीसी ने बंद किया गागल संयंत्र
देश के सबसे बड़े सीमेंट निर्माता एसीसी लिमिटेड ने हिमाचल के गागल निर्माण इकाई को कल से 15 दिनों के लिए बंद कर दिया है। एसीसी लिमिटेड ने बंबई स्टाक एक्सचेंज को बताया कि कर मुक्त और सेनवैट मुक्त आयात के साथ-साथ मांग में कमी के कारण गागल संयंत्र में अगस्त के बाद से क्लिंकर […]
इलाहाबाद बैंक ने किया लवासा में 50 करोड़ रुपये का निवेश
इलाहाबाद बैंक ने हिन्दुस्तान कंस्ट्रक्शन लिमिटेड (एचसीसी) की सहायक कंपनी लवासा कॉरपोरेशन में 50 करोड़ रुपये का निवेश किया है। बंबई स्टाक एक्सचेंज को दी गई जानकारी में एचसीसी ने कहा है कि बैंक ने परिवर्तनीय डिवेंचर के द्वारा यह निवेश किया है। इस निवेश के बाद लवासा का मूल्यांकन 10,000 करोड़ रुपये किया गया […]
बीएमडब्ल्यू ने बिक्री का शतक बनाया
महंगी कारें बनाने वाली बीएमडब्ल्यू इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने इस साल अपनी कार बिक्री में 100 प्रतिशत बढोतरी दर्ज की। बीएमडब्ल्यू के अध्यक्ष पीटर क्रोंशनबी ने बताया कि बीएमडब्ल्यू इंडिया इस साल नवंबर तक 2,703 कारों की बिक्री कर चुकी है और साल के अंत तक 2,800 कारों की बिक्री करने का लक्ष्य बनाया है। […]
