सुभिक्षा के स्टोरों में फेरबदल
खानपान का सामान और राशन, सब्जी यानी ग्रॉसरी बेचने वाली रिटेल शृंखला सुभिक्षा ट्रेडिंग सर्विसेज ने अपने कम से कम 10 फीसदी स्टोरों को पुनर्स्थापित करने की योजना बनाई है। कंपनी ने मांग में कमी और मार्जिन पर पड़ रहे अधिक किराए के बोझ को देखते हुए यह फैसला किया है। कंपनी के एक वरिष्ठ […]
कनाडा पर तगड़ी मार
मंदी के कारण अगर तीनों दिग्गज ऑटो कंपनियो का कारोबार आंटारियो में ठप होता है तो कनाडा के 5,80,000 से ज्यादा कर्मचारी रोजगार से हाथ धो सकते हैं। ‘टोरंटो स्टार’ को मिली एक रिपोर्ट के मुताबिक ओंटारियो के आर्थिक विकास मंत्रालय की ओर से तैयार इस समीक्षा में चेतावनी दी गई है कि जनरल मोटर्स, […]
मंदी से फोर्स में अस्थायी बंदी
बिक्री में जबरदस्त गिरावट को देखते हुए फोर्स मोटर्स लिमिटेड ने अपने पुणे संयंत्र को 6 दिन के लिए बंद रखने का फैसला लिया है। कंपनी यह संयंत्र 19 दिसंबर से बंद रहेगा। कंपनी लोकप्रिय स्पोट्र्स यूटिलिटी व्हीकल ट्रैक्स, मिनी बस और ट्रैक्टर के साथ-साथ तिपहिया वाहन भी बनाती है। फोर्स मोटर्स ने एक साल […]
मेट्रोपोलिस हेल्थकेयर करेगी कारोबारी विस्तार
देश में डायग्नोस्टिक्स (रोग निदान की) सेवाएं मुहैया कराने वाली सबसे बड़ी कंपनी मेट्रोपोलिस हेल्थ सर्विसेज की योजना भारत में अधिग्रहण एवं विलय के साथ-साथ आंतरिक संसाधनों की मदद से कारोबार में इजाफा करने की है। कंपनी की योजना दक्षिण अफ्रीका, पश्चिमी एशिया, श्रीलंका और थाईलैंड में तेजी से कारोबार के विस्तार के अलावा देश […]
3जी पर अतिरिक्त शुल्क के खिलाफ खड़े हो गए सेल्युलर ऑपरेटर
जीएसम ऑपरेटरों की संस्था सेल्युलर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (सीओएआई) ने दूरसंचार नियामक की ओर से 3जी स्पेक्ट्रम पर 2 फीसदी के अतिरिक्त शुल्क की सिफारिश का विरोध किया है और इसे ‘प्रतिकूल कदम’ करार दिया है। सीओएआई ने यह भी कहा है कि इससे सेवा प्रदाताओं पर सिर्फ वित्तीय बोझ बढ़ेगा। भारतीय दूरसंचार नियामक […]
हल्दी की पैदावार घटने के आसार
देर तक मानसूनी बारिश होने के कारण महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के खेतों में नमी की अधिकता की वजह से इस साल हल्दी का उत्पादन 12 से 15 प्रतिशत घटने की संभावना है। कुल उत्पादन इस साल घट कर 42 लाख बैग (एक बैग=80 किलोग्राम) हो सकता है जबकि पिछले साल 48 लाख बैग […]
स्टेनलेस स्टील री-रॉलिंग मिलों ने मांगा राहत पैकेज
देश भर में स्टील के बर्तन और शीट बनाने वाली रॉलिंग मिलों के अस्तित्व पर खतरा मंडरा रहा है। वर्तमान में लगभग 70 फीसदी री-रॉलिंग इकाइयां, जहां स्टेनलेस स्टील की पट्टी और बर्तन बनाए जाते हैं, बंद पड़ी हुई है। इन इकाइयों के बंद होने से लगभग 2.50 लाख लोगों का रोजगार छिन चुका है। […]
आलू की पैदावार घटने की आशंका, कीमतें लुढ़की
कोल्ड स्टोरेज में आलू की भारी आपूर्ति के बावजूद अगले सीजन में कम फसल होने के कारोबारियों के अनुमानों के कारण वायदा बाजार में इसकी कीमतें अधिक चल रही हैं। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर 14 मार्च 2009 डिलिवरी वाले तारकेश्वर किस्म के आलू की कीमत 450 रुपये प्रति क्विंटल के आस पास चल रही […]
आलू पर आर्थिक संकट
वैश्विक आर्थिक मंदी का असर विकासशील देशों में आलू की पैदावार पर पड़ सकता है और निवेश और व्यापार में कमी तथा कर्ज तक किसानों की पहुंच घटने से उत्पादन प्रभावित होने की आशंका है। खाद्य एवं कृषि संगठन (एफएओ) का कहना है कि यह खतरा ऐसे वक्त में पैदा हो रहा है जब आलू […]
स्टील उत्पादों के आयात पर शुल्क लगेगा !
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि इस्पात मंत्रालय आयातित स्टील के उत्पादों (टीएमटी बार और स्ट्रक्चरल्स) पर 10 प्रतिशत का काउंटरवेलिंग शुल्क लगाने पर विचार कर रहा है । ताकि इनकी कीमतें घरेलू कीमतों की बराबरी के स्तर पर पहुंच जाएं।
