जाइलो जनवरी में मचाएगी धूम
प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा ऐंड महिंद्रा (एमऐंडएम) अपनी एमयूवी ‘जाइलो’ को देश की सड़कों पर दौड़ाने के लिए तैयार है। कंपनी ने जाइलो को अगले साल 13 जनवरी को पेश करने का फैसला किया है। कंपनी ने इसकी निर्माण परियोजना पर तकरीबन 550 करोड़ रुपये का निवेश किया है। कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी […]
अगले साल भी आईटी पर पड़ेगी मार!
अनुसंधान फर्म फॉरेस्टर रिसर्च ने ‘यूएस आईटी मार्केट आउटलुक: क्यू 4 2008’ अपनी रिपोर्ट में 2009 के लिए अमेरिका के आईटी खर्च की भविष्यवाणी में फेरबदल किया है। रिपोर्ट में 2009 में अमेरिकी आईटी खर्च में सालाना विकास दर 6.3 फीसदी के बजाय 1.6 फीसदी रहने की संभावना जताई गई है। इसका कारण अमेरिकी आईटी […]
कोहरे से लडेंगी एयरलाइंस
इस साल सर्दियों में कोहरे से मुकाबला करने के लिए जेट एयरवेज, स्पाइस जेट और इंडिगो ने कुछ विशेष उपाय किए हैं, ताकि यात्रियों को हवाई अड्डे पर उतरने के लिए घंटों-घंटों हवा में न रहना पड़े। इसके लिए विमानन कंपनियों के उपायों में विमानों की पार्किंग योजनाएं, नेटवर्क योजना और पायलटों को कोहरे के […]
महिंद्रा घटाएगी टै्क्टरों का उत्पादन
बाजार में घटती मांग के कारण देश में ट्रैक्टर बनाने वाली सबसे बड़ी कंपनी महिंद्रा ऐंड महिंद्रा ने उत्पादन में कटौती करने की घोषणा की है। देश के ट्रैक्टर बाजार में एमऐंडएम की 50 फीसदी से भी अधिक हिस्सेदारी है। इसके तहत कंपनी अपने कांदिवली, नागपुर और रुद्रपुर संयंत्र में उत्पादन कम करेगी। बंबई स्टॉक […]
एसकेएफ, ट्रिनिटी इंजीनियरिंग में बंदी
मांग में कमी की वजह से वाहन कलपुर्जे बनाने वाली कंपनियां एसकेएफ इंडिया और ट्रिनिटी इंजीनियरिंग ने मांग में कमी को देखते हुए अपने पुणे संयंत्रों को क्रमश: 10 दिन और 6 दिन बंद करने की घोषणा कर दी है। पिछले दो महीनों से मांग में जबरदस्त गिरावट बनी हुई है। एसकेएफ इंडिया 22 दिसंबर […]
ग्रॉसरी स्टोर पर भी मंदी की गाज
देश में कुछ बड़े फूड और ग्रॉसरी स्टोर मौजूदा मंदी का शिकार हो सकते हैं। इनमें से कुछ स्टोर बंद हो सकते हैं या विलय की राह पर चलने को बाध्य हो सकते हैं। बोस्टन कंसल्टिंग गु्रप के पार्टनर एवं निदेशक आनंद रघुरमण ने कहा कि इन स्टोरों को मंदी के दबाव को झेल पाना […]
मंदी से लडाई में घट गई सरकार की कमाई
मंदी के कारण निर्माण परियोजनाओं में कमी आने से उत्पादन शुल्क और आयात कर से सरकार को होने वाली आय में भी 82 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने बताया कि उत्पाद शुल्क से होने वाली आय में 15 फीसदी और आयात कर से आय में 1 फीसदी की […]
बेरोजगारी से बढ़ गई दाढ़ी!
चिकने-चुपड़े रहने के आदी अमेरिकियों के चेहरे पर भी मंदी ने असर डाल दिया है। वित्तीय संकट के इस दौर में आम अमेरिकी चेहरों पर दाढ़ी नजर आने लगी है। खास तौर पर बेरोजगार पुरुष तो हजामत करवाने से परहेज कर रहे हैं और दाढ़ी के साथ घूम रहे हैं।प्रमुख पत्रिका वाल स्ट्रीट जर्नल इसे […]
प्रिंट मीडिया में घट रही है लागत, पर छंटनी अभी दूर
मुंबई के अंग्रेजी दैनिक डीएनए की प्रकाशक कंपनी डिलिजेंट मीडिया ने बेंगलुरु संस्करण भी शुरू कर दिया है। कंपनी के मुख्य कार्याधिकारी के यू राव का कहना है कि समाचार पत्र की कीमत 2.50 रुपये होगी, जो बाजार में मौजूदा अखबारों ‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ और ‘डेक्कन हेराल्ड’ से मुकाबला करेगा। कंपनी के इस कदम ने […]
‘प्रतिबंधित जिंसों से जल्द हटेगा प्रतिबंध’
महंगाई पर अंकुश लगाने की खातिर जनवरी 2007 में गेहूं, चावल, उड़द और तुअर दाल पर लगा प्रतिबंध अगले कुछ हफ्तों में हटने की उम्मीद है। कोलकाता के प्रमुख एक्सचेंजों के प्रतिनिधियों से मुलाकात करने के बाद वायदा बाजार आयोग के अध्यक्ष बी सी खटुआ ने यह संभावना व्यक्त की है। खटुआ का अनुमान है […]
