गिरावट के साथ खुला सेंसेक्स
अमरीकी बाजारों में कमजोरी और एशियाई बाजारों का मिलाजुला असर बीएसई सूचकांक सेंसेक्स पर भी दिखाई दिया और सेंसेक्स 57 अंकों की गिरावट के साथ 9173 के स्तर पर खुला। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 90 अंकों की कमजोरी के साथ 9140 के स्तर पर पहुंच गया।
वाल स्ट्रीट लुढ़का; भारतीय कंपनियों के शेयरों में मिला-जुला असर
वाल स्ट्रीट में शुक्रवार को गिरावट दर्ज की गयी। डाऊ औद्योगिक औसत सूचकांक 215 अंकों की कमजोरी के साथ 8376 के स्तर पर बंद हुआ। इसके अलावा नैस्डैक 47 अंकों की गिरावट के साथ 1446 के स्तर पर बंद हुआ। भारतीय कंपनियों के शेयरों में मिलाजुला असर देखा गया। जिसमें सत्यम 7 फीसदी की कमजोरी के […]
सेबी ने की राहत की तैयारी
पूंजी की किल्लत और निवेशकों की ओर से निकासी (रिडेम्पशन) की मार झेल रही म्युच्युअल फंडों को राहत देने के मकसद से बाजार नियामक सेबी ने पहल की है। सेबी ने गुरुवार को कहा है कि नियतकालिक म्युच्युअल फंड योजनाओं से निवेशक परिपक्वता अवधि पूरी होने से पहले अपना पैसा नहीं निकाल सकेंगे। इसके साथ […]
विलय पर आयकर विभाग की नजर
वोडाफोन मामले में विभाग के पक्ष में अदालत का फैसला आने के बाद आयकर विभाग ने गुरुवार को कहा कि विदेशी कंपनियों की ओर से भारतीय कंपनियों के अधिग्रहण और विलय से संबंधित दर्जनभर मामलों की जांच की जा सकती है। उल्लेखनीय है कि वोडाफोन इंटरनेशन होल्डिंग की ओर से बंबई उच्च न्यायालय में एक […]
बाजार में जगी आस
मंदी के बीच सरकार की ओर से विभिन्न क्षेत्रों को राहत पैकेज मिलने की उम्मीद, महंगाई दर में नरमी और ब्याज दरों में कटौती की आस में भारतीय शेयर बाजारों ने अच्छा कारोबार किया। बाजार को अमेरिकी और यूरोपीय बाजारों से भी अच्छा सपोर्ट मिला, जिससे लिवाली का माहौल बना। बंबंई स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स […]
एजेंटों ने कतरे जेट एयरवेज के पर
अब अगर आप जेट एयरवेज या फिर जेटलाइट की किसी उड़ान में सीट बुक कराना चाहते हैं, तो आपको इंटरनेट का सहारा लेना पड़ेगा। या फिर इस एयरलाइन के सेल्स ऑफिस की तरफ रुख करिये। दरअसल, ट्रैवल एजेंटों और ऑनलाइन टै्रवेल पोर्टल ने जेट एयरवेज को काली सूची में डाला कर उसकी टिकटों की बिक्री […]
आरआईएल दे दाभोल संयंत्र को गैस
पेट्रोलियम मंत्रालय ने रिलायंस इंडस्ट्रीज को अपने पूर्वी अपतटीय डी6 फील्ड्स से प्राकृतिक गैस की आपूर्ति महाराष्ट्र में संकटग्रस्त दाभोल बिजली संयंत्र को करने को कहा है। मंत्रालय ने कहा कि कृष्णा-गोदावरी बेसिन (केजी बेसिन) के डी-6 फील्ड से आरंभिक 4 करोड़ स्टैंडर्ड घन मीटर प्रतिदिन गैस के उत्पादन में रत्नागिरि गैस एंड पावर (दाभोल) […]
ईएसपीएन दिखा सकता है चैम्पियंस लीग
टेलीविजन चैनल ईएसपीएन स्टार स्पोट्र्स के लिए सारे दरवाजे अभी बंद नहीं हुए हैं। उसके पास अगले आईसीसी चैंपियंस लीग टूर्नामेंट को 10 वर्षीय सालाना क्रिकेट क्लब चैंपियनशिप का पहला टूर्नामेंट मानते हुए उसका प्रसारण दिखाए जाने का विकल्प मौजूद है। इस खेल चैनल के पास स्थगित हो गए पहले ट्वेंटी20 क्लब क्रिकेट टूर्नामेंट के […]
छूट देने में डेवलपर से आगे निवेशक
नकदी को तरसते निवेशक अब खुल कर सामने आ गए हैं। उन्होंने रियल एस्टेट प्रदर्शनियों में जहां अब तक सिर्फ प्रॉपर्टी डेवलपरों ही कारोबार करते थे, वहां अपने फ्लैट बेचने शुरू कर दिए हैं। निवेशक उन्हीं प्रॉपर्टी प्रदर्शनियों में भाग ले रहे हैं, जहां डेवलपरों का दबदबा था। बल्कि खरीदारों को जबरदस्त छूट की भी […]
90 दिन, 121 कंपनियां और छंटनी हुई 65,000 कर्मचारियों की
वाणिज्य मंत्रालय की ओर से कराए गए एक सर्वेक्षण में पता चला है कि निर्यात आधारित 121 कंपनियों ने निर्यात ऑर्डरों में कमी आने के कारण बड़ी संख्या में लोगों को नौकरियों से हाथ धोना पड़ा है। लेकिन दूसरी तरफ मंदी के इस दौर में भी कारोबार के लिए कई नई संभावनाएं भी सामने आई […]
