सोती रहती है सरकार, पंछी ऐसे आते हैं
ताजा आतंकी हमलों से मुंबई के मूल निवासी और उनका मत्स्य व्यवसाय भी प्रभावित हुआ है। महाराष्ट्र राज्य की सीमा में मछली पकड़ने के लिए दिये गए लाइसेंसों की सही जांच न होने और महाराष्ट्र-गुजरात राज्य सरकारों के बीच समन्वय की कमी तथा गलत लोगों के हाथों नावों का जाना इन हमलों की मुख्य वजह […]
अब सौदा नहीं खरा-खरा
मुंबई में हुए आतंकी हमले के बाद कॉरपोरेट जगत सकते में है। अभी तक आतंकवादी भीड़-भाड़ वाले इलाके को अपना निशाना बनाते थे और आम लोगों को क्षति पहुंचाते थे। अब आतंकवादी ऐसे जगहों को अपनी हिटलिस्ट में शामिल कर रहे हैं, जो आर्थिक महत्व के केंद्र होते हैं। इस बार निशाने पर थे, पांच […]
एमटीएनएल ने बाजी मारी
सरकारी स्वामित्व वाली दूरसंचार ऑपरेटर कंपनी महानगर टेलीफोन निगम लिमिटेड (एमटीएनएल) तीसरी पीढ़ी (3जी) सेवाओं को देश में पेश करने वाली सबसे पहली कंपनी बनेगी। एमटीएनएल दिल्ली में अपने मौजूदा ग्राहकों को 11 दिसंबर से मुफ्त में 3जी सेवाएं मुहैया कराएगी। दोनों महानगरों में कंपनी मूलभूत 3जी सेवाएं जैसे कि हाई-स्पीड इंटरनेट, ऑडियो और वीडियो […]
टैग ह्यूअर के महंगे फोन का करना होगा इंतजार
स्विट्जरलैंड की घड़ी निर्माता कंपनी अग ह्यूअर ने भारत में हाई एंड मोबाइल फोन लॉन्च करने की योजना टाल दी है। कंपनी ने पहले कैलेंडर वर्ष की पहली छमाही के दौरान भारत में यह फोन पेश करने की घोषणा की थी। लेकिन उत्पादन में हुई देरी के कारण बाद में इसे टालकर दिसंबर कर दिया […]
टाटा फिर लगाएगी लाइबेरिया में बोली
देश की तीसरी सबसे बड़ी इस्पात कंपनी टाटा स्टील भी लाइबीरिया में 1.5 अरब डॉलर के लौह अयस्क भंडार को खरीदने की दौड़ में शामिल होगी। यह भंडार लाइबेरिया के पश्चिमी भाग में है। टाटा स्टील के एक प्रवक्ता ने बताया कि लाइबीरियाई सरकार ने कंपनी को इस लौह अयस्क भंडार को खरीदने के लिए […]
रैनबैक्सी-बायोप्रो साथ-साथ
रैनबैक्सी लैबोरेटरीज लिमिटेड ने कहा है कि उसने अपनी दवा ‘ग्लाइडेल वेफर’ के विपणन एवं वितरण के लिए अमेरिका की बायोप्रो फार्मा के साथ विशेष लाइसेंसिंग समझौता किया है। रैनबैक्सी के उपाध्यक्ष एवं क्षेत्रीय निदेशक (एशिया एवं सीआईएस) संजीव आई दानी ने बताया, ‘लाइसेंसिंग समझौता के बाद दवा को पेश किए जाने की मंजूरी रैनबैक्सी […]
सांघी भाइयों की लड़ाई कंपनी लॉ बोर्ड पहुंची
सांघी समूह के दो प्रवर्तकों रवि सांघी और गिरीश सांघी ने कंपनी लॉ बोर्ड (सीएलबी) की चेन्नई पीठ में एक याचिका दाखिल की है। याचिका में दोनों भाइयों ने समूह के अन्य दो प्रवर्तकों और अपने बड़े भाई आनंद प्रकाश सांघी और सुधीर सांघी को सांघी इंडस्ट्रीज लिमिटेड के निदेशक पद से हटाने की मांग […]
टीसीएस : खर्च पर दोबारा विचार
देश की सबसे बड़ी आईटी सेवा प्रदाता कंपनी टाटा कंसल्टेंसी (टीसीएस) मौजूदा वैश्विक आर्थिक मंदी के कारण अपनी पूंजीगत खर्च योजनाओं पर पुनर्विचार कर रही है। कंपनी के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्याधिकारी एस. रामादुरई ने हैदराबाद में इंटरनेट गवनर्स फोरम 2008 के दौरान एक अनौपचारिक बातचीत में मीडिया को बताया, ‘बुनियादी ढांचा विकास और प्रौद्योगिकी […]
रियल एस्टेट : महंगे घरों ने छोड़ा साथ
मध्य आय वर्ग के लोगों के लिए महंगे और आलिशान मकानों की बिक्री इन दिनों चारों खाने चित्त पड़ी हुई है। इसलिए रियल एस्टेट कंपनियां अब ऐसे मकान बनाने की तैयारी कर रही हैं, जिनकी कीमत 10 लाख रुपये के आस पास होगी। नकदी की कमी और मांग घटने से परेशान रियल एस्टेट कंपनियां अब […]
एमफोर्ज का संयंत्र 17 दिन बंद
आर्थिक मंदी की शिकार बनी वाहन कलपुर्जा निर्माता कंपनी एमफोर्ज इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने अपने संयंत्र का कामकाज 17 दिन तक बंद रखने का फैसला किया है। कंपनी के इस कदम से 200 से अधिक श्रमिक बिना वेतन के घर बैठने को बाध्य हो गए हैं। कंपनी ने उत्पादों की मांग में भारी कमी के कारण […]
