भारत-आसियान सम्मेलन अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
थाइलैंड में हो रहे विरोध प्रदर्शन की वजह से बैंकाक में 17 दिसंबर से प्रस्तावित भारत-आसियान सम्मेलन अनिश्चितकाल तक के लिए टाल दी गई है। थाइलैंड ने सम्मेलन आयोजित करने में असमर्थता जाहिर की है। वाणिज्य मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा कि इस सम्मेलन में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की मौजूदगी में महत्वाकांक्षी आसियान मुक्त […]
टाटा मोटर्स का पुणे संयंत्र 6 दिन फिर रहेगा बंद
वाणिज्यिक वाहनों (सीवी) की बिक्री में तेज गिरावट ने टाटा मोटर्स को एक बार फिर से अपने पुणे संयंत्र को इस महीने 6 दिन तक बंद रखने को बाध्य कर दिया है। सीवी संयंत्र 5 दिसंबर से 7 दिसंबर और फिर 26 दिसंबर से 28 दिसंबर तक बंद रहेगा। टाटा मोटर्स के पुणे संयंत्र में […]
तीसरी तिमाही में सर्वर शिपमेंट में 4 फीसदी इजाफा, राजस्व गिरा
शोध एवं सलाहकार फर्म गार्टनर की ओर से जारी एक रिपोर्ट के मुताबिक वित्त वर्ष 2008 की तीसरी तिमाही के लिए वैश्विक रूप से सर्वर की शिपमेंट यानी खेपों में पिछले साल की समान तिमाही की तुलना में 4.4 फीसदी का इजाफा हुआ। वहीं इसी तिमाही के लिए वैश्विक रूप से सर्वर राजस्व में 5.4 […]
मुंबई आतंकी हमले से उड़ गई आईटी-बीपीओ कंपनियों की नींद
देश की वित्तीय राजधानी मुंबई में हुए आतंकी हमलों ने देश भर की आईटी-बीपीओ कंपनियों की नींद उड़ा दी है। अगले 4-5 हफ्तों तक ज्यादातर कंपनियां अपने ग्राहकों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सुरक्षा हालात के बारे में जानकारी दे रही हैं। उदाहरण के लिए देश की दूसरी सबसे बड़ी आईटी कंपनी इन्फोसिस टेक्नोलॉजिज ने […]
सुप्रीम इंडस्ट्रीज की शेयर पुर्नखरीद पेशकश 8 दिसंबर से
प्लास्टिक उत्पादों का निर्माण करने वाली सुप्रीम इंडस्ट्रीज ने अपने शेयरों की पुनर्खरीद का प्रस्ताव किया है। कंपनी ने कहा है कि पूर्ण चुकता इक्वटी शेयरों की पुनर्खरीद की यह पेशकश आठ दिसंबर से शुरू होकर 25 नवंबर 2009 तक रहेगी। कंपनी ने बंबई स्टाक एक्सचेंज को बताया है कि कंपनी का निदेशक मंडल इसे […]
रिकवरी के बाद भी 101 अंक लुढ़का सेंसेक्स
वैश्विक शेयर बाजारों में आई गिरावट का असर बीएसई सूचकांक सेंसेक्स पर भी दिखा औऱ सूचकांक 304 अंकों की गिरावट के साथ 8536 के स्तर पर खुला। सेंसेक्स में कारोबार के सुबह के सत्र में गिरावट का रुख लगातार जारी रहा और सेंसेक्स 373 अंकों की गिरावट के साथ दिन के निचले स्तर 8467 अंकों […]
होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया की बिक्री 38. 95 फीसदी बढ़ी
दोपहिया वाहन बनाने वाली कंपनी होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया की नवंबर में दोपहिया वाहनों की कुल बिक्री 38.95 फीसदी बढ़कर 1,00,162 इकाई हो गई। कंपनी ने बताया कि पिछले वर्ष की समान अवधि में उसने दोपहिया वाहनों की 72,085 इकाइयां बेची थी। कंपनी द्वारा जारी एक विज्ञप्ति में बताया गया है कि समीक्षाधीन महीने […]
एमवे ने ई-कॉमर्स में रखा कदम
डायरेक्ट सेलिंग कंपनी एमवे इंडिया ने ई-कॉमर्स के क्षेत्र में भी अपना आगाज कर दिया है। कंपनी कंप्यूटर के जरिये अपने कारोबार को वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट एमवे डॉट इन के माध्यम से अंजाम देगी। कंपनी ने इस पोर्टल के माध्यम से 2010 तक अपने राजस्व को बढ़ाकर 3000 करोड़ रुपये करने का लक्ष्य रखा है। […]
सेंसेक्स में 105 अंकों की गिरावट
सेंसेक्स में सुबह से जारी भारी गिरावट के बीच बीएसई सूचकांक रिकवरी करते हुए 3 बजे तक 105 अंकों की गिरावट के साथ 8734 के स्तर पर पहुंच गया। इस दौरान महिंद्रा ऐंड महिंद्रा के शेयरों में 8 फीसदी की गिरावट आयी और इसका शेयर भाव 250 रुपये पर आ गया। मारुति और टीसीएस के […]
सेंसेक्स में आया सुधार; 185 अंकों की गिरावट
सेंसेक्स का ग्राफ निचले स्तर पर गिरने के बाद बीएसई सूचकांक में थोड़ा सुधार आया और दोपहर 2 बजकर 30 मिनट पर सेंसेक्स 185 अंकों की गिरावट के साथ 8655 के स्तर पर पहुंच गया। सेंसेक्स में कारोबार के इस दौरान महिंद्रा ऐंड महिंद्रा 8 फीसदी लुढ़क कर 250 रुपये पर आ गया। मारुति और […]
