केएफसी से जुड़े मुरली
रेस्तरां शृंखला केएफसी ने नया ब्रांड कैं पेन शुरू किया है। इसके लिए कंपनी ने श्रीलंका के तेज गेंदबाज मुथैया मुरलीधरन को ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है। कंपनी ने मुरलीधरन को लेकर विज्ञापनों की शूटिंग भी पूरी कर ली है। कंपनी के इस कैंपेन के लिए पीयूष पांडे ने विज्ञापन बनाए हैं। इस कैं पेन […]
मंदी से बंदी और गर्दिश की शिकार कंपनियां
सीमेंट उद्योग का मंदी के बीच बुरा हाल है। इस साल के पहले सात महीनों में सीमेंट उद्योग की बिक्री में इजाफे का आंकड़ा पिछले चार साल में सबसे कम रहा है। वर्ष 2008 में अप्रैल से अक्टूबर अवधि में बिक्री में इजाफा 6.27 प्रतिशत रहा, जबकि पिछले वर्ष की समान अवधि में यह 8.7 […]
आदित्य बिड़ला ने रोका तांबा खनन
आदित्य बिड़ला समूह की हिंडाल्को इंडस्ट्रीज की तांबे का खनन करने वाली ऑस्टे्रलियाई कंपनी आदित्य बिड़ला मिनरल्स का काम रोक दिया है। कंपनी ने तांबे के दाम घटने और बाजार की खस्ता हालत के कारण ऑस्ट्रेलिया के दक्षिणी एजपैरंजा में चल रही कंपनी की परियोजना का काम रोक दिया है। कंपनी ने बताया, ‘बाजार के […]
एम्मार एमजीएफ भी बनाएगी सस्ते मकान
पश्चिम एशिया की सबसे बड़ी रियल एस्टेट डेवलपर की भारतीय इकाई एम्मार एमजीएफ लैंड प्राइवेट लिमिटेड ने घरों की कीमत घटा दी है। कंपनी का मानना है कि उसके इस प्रयास से महंगे घरों की मांग में आई कमी को पूरा करने के लिए घरों को किफायती बनाया जा सकेगा। एम्मार एमजीएफ के वाइस चेयरमैन […]
फॉक्सवैगन ने रोक लिए नए लॉन्च
जर्मनी की वाहन निर्माता कंपनी फॉक्सवेगन के हल्के वाणिज्यिक वाहनों (एलसीवी) क्राफ्टर और कैरावेल का लॉन्च 2009 के मध्य तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। कंपनी ने इन मॉडलों को 2008 के अंत तक लॉन्च करने की योजना बनाई थी। देश में वाणिज्यिक वाहनों की मांग में आई गिरावट के कारण कंपनी ने […]
माइंडटेक का भारत पर जोर
बीपीओ क्षेत्र की कंपनी माइंडटेक मंदी के बीच अपने विभिन्न कारोबारों को एक ही छतरी तले लाने पर काम कर रही है। इसके लिए कंपनी ने भारत से ही कामकाज करने पर जोर देना शुरू कर दिया है। कंपनी का 70 फीसद आउटसोर्सिंग कार्य अब भारत से ही होगा। माइंडटेक इंडिया के मुख्य कार्यकारी एवं […]
वाइन बाजार में नहीं मंदी का शोर
एक तरफ जहां मंदी की मार से निपटने के लिए उद्योग जगत छंटनी, उत्पादन में कटौती और विस्तार योजनाओं को टाल रहा है, वहीं मंदी में भी शराब उद्योग जमकर चांदी काट रहा है। माना जा रहा था कि इस उद्योग पर भी इसका असर पड़ेगा। शायद इस उद्योग को हो रहे मुनाफे के कारण […]
एस्सार करेगी विस्तार
मौजूदा आर्थिक संकट में देश-दुनिया की तमाम कंपनियां जहां अपना घाटा कम करने के चलते विस्तार परियोजनाओं को टाल या रद्द कर रही हैं, वहीं एस्सार कम्युनिकेशंस होल्डिंग्स मंदी का फायदा उठाने के लिए अपने कारोबार का विस्तार अफ्रीका में करने की योजना बना रही है। एस्सार समूह की दूरसंचार क्षेत्र में कंपनी एस्सार कम्युनिकेशंस […]
उप्र में एसएमई के लिए बनेगा ‘डाटा सेंटर’
सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उद्यमों (एमएसएमई) को विश्वस्त सूचनाएं मुहैया कराने और उनके मार्गदर्शन के लिए इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईए) ने एक ‘डाटा सेंटर’ के निर्माण का प्रस्ताव रखा है। इस सेंटर में इस क्षेत्र से जुड़ी तमाम सूचनाएं शामिल होंगी। आईआईए उत्तर प्रदेश में लघु एवं मझोले उद्यमों के विकास के लिए काम करने […]
फुटवियर उद्योग को विकास की दरकार
आगरा के फुटवियर निर्यातक इस क्षेत्र में कुल भारतीय निर्यात में लगभग 27 फीसदी का योगदान देते हैं। लेकिन बुनियादी विकास के संदर्भ में बात की जाए तो इस शहर का चमड़ा उद्योग अपने प्रतिद्वंद्वियों से दशकों पीछे है। बहुप्रतीक्षित फुटवियर कम्पोनेंट पार्क परियोजना पर्याप्त भूमि की अनुपलब्धता के कारण पहले ही दम तोड़ चुकी […]
