यूपी पर चढ़ा वास्तु कला का रंग
एक ओर जहां लोग ‘सपनों के महल’ यानी घर खरीदने या बनाने की योजना बना रहे हैं। वहीं वास्तुकला और फेंग शुई जैसी परंपरागत कलाओं को भी काफी चाव से अपनाया जा रहा है। नवाबों के शहर लखनऊ में वास्तु और फेंग शुई परामर्शदाताओं की संख्या 100 से भी अधिक है।शहर के ख्यातिप्राप्त वास्तु परामर्शदाता […]
तेजी के बाद लुढ़का सेंसेक्स, 163 अंकों की गिरावट दर्ज
वैश्विक बाजारों में तेजी के रुख का असर सेंसेक्स पर भी दिखा और बीएसई का संवेदी सूचकांक 34 अंकों की तेजी के साथ 8971 अंकों पर खुला। रिलायंस और मेटल सूचकांकों में पुलबैक की मदद से सुबह के कारोबारी सत्र में तेजी का रुख बरकरार रहा। कारोबारी दिन में सेंसेक्स ने 299 अंकों की उछाल […]
सेंसेक्स में बढ़त बरकरार; आईटी सूचकांक में गिरावट
34 अंकों की बढ़त के साथ 8,971 अंकों पर खुलने के बाद सेंसेक्स ने 9,153 अंकों तक उच्चतम उछाल लगाई और अब 130 अंकों की बढ़त के साथ 9,067 अंकों पर पहुंचकर सेंसेक्स ने अपनी बढ़त बरकरार रखी है। एचडीएफसी, ग्रासिम और रिलायंस 4 फीसदी उछाल के साथ क्रमशः 1,477रुपये, 1,015रुपये और 1,186रुपये पर पहुंच […]
शुरुआती कारोबार में 171 अंक उछला सेंसेक्स; 3 फीसदी चढ़ा रिलायंस
34 अंकों की उछाल के साथ 8,971 अंकों पर खुलने के बाद सेंसेक्स थोड़ी ही देर बाद 171 अंकों की बढ़त के साथ 9,108 अंकों पर पहुंच गया। टाटा स्टील के शेयर 3.5 फीसदी बढ़त के साथ 171 रुपये पर पहुंच गये।जयप्रकाश एसोसिएट्स, रिलायंस और रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर के शेयरों में भी बढ़त दर्ज की गयी। […]
33 अंकों की बढ़त के साथ खुला सेंसेक्स
अमरीकी शेयर बाजारों में आई रौनक का असर बीएसई सूचकांक सेंसेक्स पर दिखा और सेंसेक्स 33 अंकों की बढ़त के साथ 8,971 अंकों पर खुला। बढ़त के साथ खुलने के बाद थोड़ी ही देर में सेंसेक्स ने 63 अंकों की उछाल के साथ 9,000 अंकों का आंकड़ा पार कर लिया।
‘कीमतें घटाइए.. मैं हूं न’
मंदी के महासंग्राम से जूझने के लिए मांग बढ़ाने और महंगाई से लोगों को निजात दिलाने के लिए सरकार ने मंगलवार को उद्योग जगत से कीमतें घटाने की गुजारिश की। भारत आर्थिक सम्मेलन में किए संबोधन में वित्त मंत्री पी. चिदंबरम ने गाड़ी, मकान-दुकान व ऑफिस स्पेस तथा विमान व होटल किराया घटाने की मांग […]
घटेगी कर्ज के घी की कीमत!
संकट की घड़ी में मौद्रिक नीति को आसान बनाने के लिए सरकार सीआरआर, रेपो रेट, रिवर्स रेपो और एसएलआर में और कटौती की योजना बना रही है। सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों ने बिजनेस स्टैंडर्ड को बताया कि इस बारे में विचार करने को रिजर्व बैंक से कहा गया है। सूत्रों के मुताबिक, एक हफ्ते के […]
इमारत गिरी तो टूटा कांच
मंदी रूपी विलेन की पिटाई से रियल एस्टेट और ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री जैसे मुख्यधारा के भारतीय उद्योगों के चारों खाने चित होने के साथ ही कांच (सपाट )उद्योग जैसे सहायक उद्योगों की हालत भी खस्ता हो गई है। भारतीय कांच उद्योग के सबसे बड़े खरीदार रियल एस्टेट और ऑटोमोबाइल उद्योग ही हैं। ऑल इंडिया ग्लास मैन्यूफैक्चर्स […]
संकट में फंसा सहारनपुर
लकड़ी कारोबार के लिए चर्चित सहारनपुर पर भी मंदी की व्यापक मार पड़ रही है। लकड़ी व्यापारी और निर्यात के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित अब्दुल रहमान सिद्दीकी ने कहा कि मांग घटने से कारखानों में काम के घंटे कम कर दिए गए हैं। उन्होंने बताया पहले जहां हमारी फैक्ट्री में रोजाना 16 घंटे काम […]
मंदी के खौफ से उबर नहीं रहा बाजार
मंदी के खौफ से शेयर बाजार उबर नहीं पा रहा है। मंगलवार को दिनभर के उतार-चढ़ाव के दौरान बिकवाली हावी रही और बाजार एक बार फिर गिरावट के साथ बंद हुआ। बंबई स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 9 हजार के मनोवैज्ञानिक स्तर को तोड़ते हुए 353.81 अंक नीचे 8,937.20 के स्तर पर, वहीं निफ्टी 116.40 अंक […]
