मूंगफली तेल की कीमतें हुई धराशायी
कमजोर मांग के साथ ही निर्यात के कई सौदों के खारिज होने से गुजरात की मंडियों में मूंगफली तेल की कीमतों में खासी कमी हुई है। महज हफ्ते भर में ही मूंगफली तेल के भाव में प्रति किलो 5 रुपये की कमी हुई है। कारोबारियों और किसानों को डर है कि यदि मांग में आगे […]
रेलिगेयर ने लोटस को कैसे खरीदा कौड़ियों के भाव
पिछले हफ्ते रेलिगेयर-एइगॉन ने लोटस म्युचुअल फंड को उसके औसत असेट अंडर मैनेजमेंट के 1-2 फीसदी की अनुमानित कीमत पर खरीद लिया। इस डील की पहले हुई दूसरी म्युचुअल फंड की किसी डील से तुलना करें तो आपकों समझ में आ जाएगा कि हम क्या कह रहे हैं। मिसाल के तौर पर इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट फाइनेंस […]
लगातार तीसरे दिन जारी रही गिरावट
अंतरराष्ट्रीय बाजारों की मजबूती के बावजूद शुक्रवार को घरेलू बाजारों में कमजोरी बनी रही और बाजार लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में गिरावट के साथ बंद हुआ। ज्यादातर सेक्टरों में कमजोरी रही, हालांकि टेलिकॉम सेक्टर में टाटा टेलि. से बना उत्साह बरकरार रहा। सुबह सेंसेक्स अंतरराष्ट्रीय बाजारों की तेजी पर सवार होकर 263 अंकों की मजबूती […]
आईसीआईसीआई ने बढ़ाया एफएमपी पर एक्जिट लोड
आईसीआईसीआई म्युचुअल फंड ने अपनी कुछ फिक्स्ड मेच्योरिटी स्कीमों (एफएमपी) में रिडम्पशन रोकने के लिए उनका एक्जिट लोड बढ़ा दिया है। अब यह लोड दो फीसदी से बढ़ाकर पांच फीसदी किया गया है। यह बदलाव नए निवेशकों पर ही लागू होगा। उद्योग के सूत्रों के मुताबिक ज्यादातर डेट प्रबंधक आने वाले दिनों में एफएमपी से […]
मायाराज में महंगा होगा अपने घर का सपना
मंदी की आंच अब उत्तर प्रदेश में आशियाने की चाह रखने वालों पर भारी पड़ने वाली है। इसी साल के छह महीनों के आंकड़े देख कर माया सरकार ने अब भवन और भूखंडो की रजिस्ट्री को फिर से मंहगा करने का मन बना लिया है। जानकार सूत्रों से मिली खबर के मुताबिक अब ढाई लाख […]
मेट्रो ने फैलाए पंख, अब जहांगीरपुरी तक जाएगी
केंद्रीय सचिवालय से दिल्ली विश्वविद्यालय तक जाने वाली मेट्रो ट्रेन अब जहांगीरपुरी तक जाएगी। शुक्रवार को विश्वविद्यालय से जहांगीरपुरी के बीच मेट्रो ट्रेन का ट्रॉयल रन शुरू हो गया। ट्रायल रन पांच सप्ताह तक चलेगा और उम्मीद की जा रही है कि इस साल के अंत तक या अगले साल जनवरी से इस रूट पर […]
और भी करीब आए नेपाल और उत्तराखंड
विशाल बिजली उत्पादन क्षमता वाला देश नेपाल पंचेश्वर बांध के बाद भी भारत के साथ मिलकर और अधिक पन बिजली परियोजनाओं के विकास का इच्छुक है। नेपाली प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ ने अपनी एक दिन की उत्तराखंड यात्रा के दौरान इस बात के संकेत दिए। प्रचंड ने संवाददाताओं से बताया कि ‘केवल पंचेश्वर ही […]
कराची से दिल्ली तक पाकिस्तान का सफर
दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में पाकिस्तान की मौजूदगी को सिर्फ व्यापार और वाणिज्य के प्रोत्साहन के तौर पर ही नहीं, बल्कि दोनों देशों के आपसी रिश्तों में बढ़ रही गर्मजोशी के रूप में भी देखा जा सकता है। इस साल अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में पाकिस्तान की 80 से ज्यादा कंपनियां […]
मध्य प्रदेश में पहली निजी जल आपूर्ति योजना शुरू
मध्य प्रदेश की पहली ‘बनाओ, चलाओ और सौंपो (बीओटी)’ पर आधारित औद्योगिक जल आपूर्ति परियोजना अपना काम करना शुरू कर चुकी है। हालांकि इसके तहत जो क्षमता विकसित की गई है, उससे कुल मांग की आधी आपूर्ति ही संभव हो पाएगी और वह भी महंगी दरों पर उपलब्ध होगी। यह परियोजना वडोदरा की कंपनी एमएसके […]
डोल का दिल मंदी से डोला, करेगी भर्तियां
मंदी के इस आलम में जहां अधिकांश कार्पोरेट घराने लोगों की छंटनी करने में लगे हुए हैं वहीं डोल डैनॉटिक इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने अपने कर्मीदल में नए लोगों को शामिल करने का फैसला किया है। डोल डैनॉटिक इंडिया प्राइवेट लिमिटेड दुनियाभर के उपभोक्ताओं को विभिन्न प्रकार के वाहिकाओं उदाहरणस्वरूप कंटेनर्स, थोक वाहक, तेल टैंकरों, […]
