पंजाब में इस्पात उत्पादकों ने की 50 फीसदी की कटौती
घटती मांग और गिरते दामों की वजह से पंजाब की इस्पात निर्माता कंपनियों ने उत्पादन में 50 फीसदी की कमी कर दी है। नॉर्थ इंडिया इंडक्शन फर्नेस एसोसिएशन के अध्यक्ष के. के. गर्ग ने कहा, ‘मांग और कीमतों में जबरदस्त गिरावट की वजह से हमने ये कदम उठाया है।’ देश के द्वितीयक इस्पात उत्पादन में […]
3240 का स्तर टूटा तो आगे और तेजी बनेगी
अपने वित्तीय बाजार को सुधारने के लिए 600 अरब डॉलर लगाने की चीन की योजना के ऐलान से बेंचमार्क इंडेक्स सोमवार को 5.74 फीसदी चढ़कर बंद हुआ। हालांकि एनएसई के कैश और वायदा में वॉल्यूम पिछले पांच महीनों में सबसे कम रहे थे जो इस बात का संकेत है कि कारोबारी उतार चढ़ाव भरे इस […]
गोल्डमैन ने घटाया अनुमान
वैश्विक वित्तीय संकट के मद्देनजर गोल्डमैन सैक्स ने चालू वित्त वर्ष के दौरान भारत में विकास का अनुमान 9 प्रतिशत से घटाकर 6.7 प्रतिशत कर दिया है। उसने कहा है कि पिछले कुछ महीनों में वित्तीय संकट ने भारतीय शेयर बाजार का भट्ठा बिठा दिया है, जिससे घरेलू और विदेशी मांग कम हुई है। इसी […]
एनबीएफसी ने कम किया ऋण वितरण
चालू वित्त वर्ष के पिछले दो महीनों में गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों(एनबीएफसी)के ऋण वितरण के स्तर में करीब 50 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। रेटिंग एजेंसी क्रि सिल के द्वारा जारी किए गए आंकडों के अनुसार एनबीएफसी के ऋण वितरण के स्तर में गिरावट का मुख्य कारण इन कंपनियों द्वारा मियाद पूरी होनेवाले लघु […]
क्रेडिट कार्ड ब्याज के मामले में बैंक पहुंच गए सुप्रीम कोर्ट
क्रेडिट कार्ड जारी करने वाले बैंकों के साथ जुड़ा विवाद अब सर्वोच्च न्यायालय के पास पहुंच गया है। दरअसल न्यायालय ने राष्ट्रीय उपभोक्ता आयोग के एक फैसले के खिलाफ दायर याचिका को आज सुनवाई के लिए स्वीकार कर लिया। इस फैसले में आयोग ने बैंकों को आदेश दिया था कि वे क्रेडिट कार्ड ग्राहकों से […]
प्रॉपर्टी के बाजार में शिकारी खुद हो रहे शिकार
पिछले हफ्ते जब मुंबई के उपनगरीय इलाके गोरेगांव में एक खरीदार मकान खरीदने के लिए दलाल के पास पहुंचा, तो उसे दो तरह के दाम सुनने को मिले। दलाल ने पहले उसे बिल्डर के दाम बताए। जब खरीदार को मकान महंगा लगा, तो उसने निवेशकों के दाम बताए, जो बिल्डर के बताए दामों से 20 […]
एसकेएस ने जुटाई रिकॉर्ड रकम
गैर बैंकिंग वित्तीय कारोबार (एनबीएफसी) के क्षेत्र में देश की सबसे बड़ी कंपनी एसकेएस माइक्रोफाइनैंस ने लगभग 366 करोड़ रुपये जुटाने का दावा किया है। दुनिया भर में माइक्रोफाइनैंस के कारोबार में अब तक का यह सबसे बड़ा निवेश है। हैदराबाद की कंपनी एसकेएस 18 राज्यों के 50,000 गांवों और झुग्गियों में रहने वाले 33 […]
मेटल सेक्टर के शेयर सबसे ज्यादा चमके
शेयर बाजार के लिए सोमवार का दिन शानदार रहा। बेहतर अंतरराष्ट्रीय खबरें आने से बाजार ने तेजी को और बल दिया। दोनों ही सूचकांक काफी मजबूत रहे हालांकि कारोबार बहुत ज्यादा नहीं रहा और केवल 44,000 करोड़ के करीब ही रहा। सेक्टरों में मेटल सेक्टर सबसे ऊपर रहा।उसके अलावा पावर, कैपिटल गुड्स, टेलिकॉम, तेल और […]
वैट से ‘पुर्जा-पुर्जा’ हुआ कारोबार
उत्तर प्रदेश में वैट की 12.5 फीसदी दर से परेशान वाहन पुर्जा निर्माताओं के हरियाणा और उत्तराखंड जैसे राज्यों में जाने की खबरों के बाद दिल्ली के ऑटो पाट्र्स कारोबारी अब राष्ट्रीय राजधानी के बाजारों से भी हाय तौबा करते नजर आ रहे हैं। वैट की बढ़ी हुई दर और एकीकृत औद्योगिक इलाकों में जाने […]
विकास के वादे पर किया अमल
देश के छोटे राज्यों के बीच छत्तीसगढ़ ‘एक मिसाल’ के रूप में उभर कर सामने आ रहा है। ऐसा इसलिए भी है क्योंकि पिछले पांच सालों के दौरान राज्य में गैर योजना खर्च के मुकाबले योजनागत खर्र्च अधिक हो चुका है। साल 2003 में जब भाजपा सरकार ने राज्य का कार्यभार संभाला तो उस वक्त […]
