निफ्टी को 2850 पर सपोर्ट मिलने की उम्मीद
बुधवार को शेयर बाजार में सुबह शुरुआत तो तेजी से साथ हुई लेकिन उसके बाद आई मुनाफावसूली ने शाम को कारोबार खासे नुकसान के साथ खत्म हुआ। निफ्टी 3000 के नीचे जाकर बंद हुआ जबकि ऊपर में यह 3240 पर पहुंचा था और निफ्टी नवंबर वायदा स्पॉट की तुलना में डिस्काउंट पर बंद हुआ जबकि […]
उप्र: आईटीआई में लागू होगा पीपीपी
शिक्षकों और कर्मचारियों के लगातार विरोध के बावजूद उत्तर प्रदेश सरकार राज्य के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) और पॉलिटेक्निक में निजी-सार्वजनिक भागीदारी (पीपीपी) मॉडल लागू करने जा रही है। शुरू में सरकार 25 पॉलिटेक्निक और 125 आईटीआई को बोली प्रक्रिया के तहत निजी कंपनियों को सौंपेगी। पूरे उत्तर प्रदेश के प्रमुख स्थानों पर लगभग 106 […]
उत्तराखंड में 2500 करोड़ की परियोजना
उत्तराखंड सरकार देहरादून समेत राज्य के प्रमुख शहरों के बुनियादी विकास के लिए 2,500 करोड़ रुपये की नई परियोजना चलाएगी। राज्य सरकार ने बुधवार को इस विकास परियोजना के लिए एशियाई विकास बैंक (एडीबी) के साथ समझौता पत्र पर हस्ताक्षर किए। एडीबी राज्य को 1,750 करोड़ रुपये उपलब्ध कराएगा, जिसमें से 90 फीसदी अनुदान के […]
‘भाषायी’ आग से ‘जला’ बाजार
मुंबई में उत्तर भारतीयों के खिलाफ प्रदर्शन और असम में हुए बम धमाकों की गूंज कानपुर के व्यापार जगत में भी सुनाई दे रही है। कानपुर के व्यापारियों का अनुमान है कि इन वजहों से रोजाना 50 करोड़ रुपये का नुकसान हो रहा है। सामान्य परिस्थिति में कानपुर से लगभग 100 करोड़ रुपये का कारोबार […]
उत्तर प्रदेश में दौड़ने लगी हैं लो फ्लोर बसें
उत्तर प्रदेश सरकार की राष्ट्रीयकृत मार्गों पर निजी ऑपरेटरों की बसें चलवाने की कवायद खत्म होने के बाद राज्य के परिवहन विभाग ने सेवाओं के उच्चीकरण का काम शुरू कर दिया है। सरकार ने भारी तादाद में लो फलोर की बसों की खरीद की है। पहले इन बसों को नगर बस सेवा में लगाया गया […]
तिलैया प्रोजेक्ट की बोली प्रक्रिया 1 दिसंबर को शुरू
केंद्रीय ऊर्जा मंत्रालय ने झारखंड में बनने वाली 4,000 मेगावाट की क्षमता वाली तिलैया अल्ट्रा मेगा बिजली परियोजना (यूएमपीपी) के लिए बोली प्रक्रिया की आखिरी तारीख को एक महीने के लिए मुल्तवी कर दिया है। ऊर्जा सचिव अनिल राजदान ने बताया, ‘तिलैया की बोली प्रक्रिया अब 1 दिसंबर से शुरू होगी।’ इस परियोजना के निर्माण […]
संपत्ति करोड़ों की, पर गाड़ी न हो तो ठीक!
छत्तीसगढ़ में भले ही ऑटोमोबाइल क्षेत्र सातवें आसमान पर नजर आ रहा हो लेकिन राज्य के मौजूदा और पूर्व मुख्यमंत्री की खुद की संपत्ति सूची में वाहन के लिए कहीं कोई जगह नहीं है। यह बात न केवल वर्तमान मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के लिए बल्कि उनके पूर्वाधिकारी अजित जोगी के लिए भी कोई मायने […]
उत्तराखंड : एल्डेको-सिडकुल को मिली सितारगंज की जमीन
उत्तराखंड सरकार ने अधिक से अधिक निवेश को आकर्षित करने के लिए सितारगंज औद्योगिक एस्टेट को विवादास्पद संयुक्त उद्यम एल्डेको-सिडकुल को हस्तांतरित कर दिया है। सरकारी अधिकारियों ने बताया कि एल्डेको कंपनी के साथ पट्टानामा किया जा चुका है। उत्तराखंड राज्य अधोसंरचना एवं औद्योगिक विकास निगम लिमिटेड (सिडकुल) की सिफारिश पर यह फैसला किया गया […]
उप्र: सोलर वॉटर हीटिंग सिस्टम पर मिलेगी सब्सिडी
परंपरागत ऊर्जा के वैकल्पिक तरीकों को लोकप्रिय बनाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने सोलर वॉटर हीटिंग सिस्टम पर सब्सिडी की घोषणा की है। इस योजना को गैर-पारंपरिक ऊर्जा विकास एजेंसी (नेडा) के जरिए आगे बढ़ाया जाएगा। नेडा राज्य सरकार की स्वामित्व वाली एजेंसी है।घरेलू इस्तेमाल में आने वाले फ्लेट प्लेट कलेक्टरों (एफपीसी) के लिए […]
सर्दी आने के साथ सज गईं तिब्बतियों की दुकानें
महंगाई की मार से जहां पूरी दुनिया के कारोबारी परेशान हैं वहीं पूरे देश में घूम घूमकर गरम कपड़ों का कारोबार करने वाले तिब्बती शरणार्थी इस वर्ष अच्छे कारोबार की उम्मीद कर रहे हैं। इस उम्मीद की वजह मौसम में तेजी से आ रहे बदलाव को माना जा रहा है। इस वर्ष गरम कपड़ों के […]
