रियल्टी की शामत आई
आर्थिक मंदी से जूझ रहे रियल एस्टेट क्षेत्र के लिए दूसरी तिमाही के वित्त परिणाम काफी निराशाजनक रहे हैं। बढ़ती कीमतों और प्रॉपर्टी की कम बिक्री के कारण रियल एस्टेट कंपनियों के मुनाफे में गिरावट आई है। विश्लेषकों के मुताबिक आने वाली तिमाही रियल एस्टेट कंपनियों के लिए और भी मुश्किल होने वाली हैं। उनका […]
घटेगा सुजुकी का भी मुनाफा
अंतरराष्ट्रीय कार बाजार में छोटी कार बनाने वाली दूसरी सबसे बड़ी जापानी कंपनी सुजुकी मोटर ने भारत में मांग में कमी को देखते हुए चालू वित्त वर्ष में मुनाफे के अपने अनुमान कम कर दिए हैं। इसके पीछे रुपये की घटती कीमत और माल की बढ़ती लागत भी अहम कारणों में शामिल है। कंपनी ने […]
मंदी के बीच 3 फीसद बढ़ा जीएचसीएल का मुनाफा
चालू वित्त वर्ष की 30 सितंबर को समाप्त दूसरी तिमाही में सोडा ऐश बनाने वाली दिग्गज कंपनी जीएचसीएल का कर अदायगी के बाद लाभ 3 प्रतिशत बढ़कर 26.11 करोड़ रुपये हो गया जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 25.36 करोड़ रुपये था। समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी की शुध्द बिक्री 46 फीसदी बढ़कर 335.97 […]
भारतीय आसमान में मंदी का कोहरा
अंतरराष्ट्रीय उड़ानें संचालित करने वाली भारतीय विमानन कंपनियों पर मंदी का कोहरा गहराता जा रहा है। माना जा रहा है कि इस मंदी का ज्यादा असर विदेशी कंपनियों के बजाय भारतीय कंपनियों पर पड़ेगा। इससे कंपनियां अपने द्विपक्षीय अधिकारों को पूरा इस्तेमाल नहीं कर पाएंगी, बाजार के ज्यादातर हिस्से पर विदेशी कंपनियां काबिज हो जाएंगी […]
हीरो होंडा ने की रिकॉर्ड बिक्री
दोपहिया कंपनी हीरो होंडा मोटर्स लिमिटेड ने अक्टूबर के महीने में लगभग 6 लाख इकाइयों की बिक्री की है। त्योहारी मौसम के दौरान कंपनी के वाहनों की बिक्री में काफी बढ़ोतरी हुई है। हीरो होंडा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (बिक्री एवं मार्केटिंग) अनिल दुआ ने बताया, ‘हम अक्टूबर के दौरान अपने प्रदर्शन से काफी खुश हैं। […]
रियल एस्टेट कंपनियों ने बढ़ाया ब्रोकरों का कमीशन
दो फ्लैट्स की बिक्री कराने पर बिल्डर्स ब्रोकर को 2 फीसदी के तय कमीशन की जगह र्ढाई फीसदी कमीशन देने को तैयार। मंदी की मार झेल रहे रियल एस्टेट उद्योग को अब बिक्री बढ़ाने के लिए ब्रोकरों की मदद लेनी पड़ रही है। मुंबई के बोरीवली में एक प्रॉपर्टी ब्रोकर टोनी फर्नानडीज (बदला हुआ नाम) […]
इस हफ्ते आधारभूत धातुओं में उछाल मुमकिन
विकसित देशों की अर्थव्यवस्था से मिल रहे अनुकूल संकेत और दुनिया भर के अग्रणी उत्पादकों की ओर से उत्पादन में कटौती के ऐलान से इस हफ्ते आधारभूत धातुओं में सुधार हो सकता है और यह 10 फीसदी तक की उडान भर सकता है। खबर है कि आधारभूत धातुओं के मामले में दुनिया के सबसे बड़े […]
मक्के में मजबूती, पर अब भी समर्थन मूल्य से नीचे
त्योहारों के मौसम में कम आवक के कारण मक्के की वायदा कीमतों में लगभग छह प्रतिशत की तेजी आई, हालांकि अब भी यह सरकारी कीमतों से कम है। अमेरिकी खाद्यान्न परिषद के प्रतिनिधि अमित सचदेव ने कहा – अक्टूबर 2008 का औसत मूल्य 8,228 रुपये प्रति टन रहा, जो पिछले वर्ष के समान महीने के […]
आईटी में बज रहा है छोटी कंपनियों का डंका
तकरीबन 1000 छोटी भारतीय कंपनियों के दफ्तर बने हैं अमेरिका की सिलिकॉन वैली में सूचना प्रौद्योगिकी कंपनियों के राष्ट्रीय संगठन नैसकॉम की एक ताजा रिपोर्ट के मुताबिक पिछले दो साल में छोटे शहरों से सॉफ्टवेयर निर्यात में केवल 5 फीसदी का इजाफा हुआ है।और अभी तक यह आंकड़ा बढ़कर केवल 15 से 18 फीसदी तक […]
गुजरात के रसायन उत्पादों पर मंदी की मार
गुजरात के रसायन उद्योग में लघु एवं मझोले उद्यमों (एसएमई) को पेइचिंग ओलंपिक के कारण कच्चे माल की कीमतों में हुई बेतहाशा बढ़ोतरी का दंश झेलना पड़ा था और अब कुछ महीने बाद ही फिनिश्ड सामान इनकी दिक्कत का सबब बन गए हैं। वैश्विक मंदी के कारण पश्चिमी देशों के बाजार वित्तीय संकट का सामना […]
