जगमगाते होटलों पर भी लगा ग्रहण
विश्वव्यापी मंदी ने चकाचौंध होटल उद्योग की भी बत्तियां गुल कर दी है। जगमगाने वाले होटल अब टिमटिमाने लगे हैं। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के प्रमुख होटलों में यात्रियों की संख्या में 20-30 फीसदी की गिरावट आ चुकी हैं तो मध्य प्रदेश, दिल्ली एवं चंडीगढ़ के होटल भी आने वाले समय में इस प्रकार की […]
निसान अपनी छोटी कार बनाएगी चेन्नई संयंत्र में
जापानी ऑटो निर्माता निसान मोटर कॉर्पोरेशन की योजना अपनी छोटी कारों को कंपनी के चेन्नई के नजदीक बनने वाले कारों के संयंत्र में बनाने की है। कंपनी ने हाल ही में इन्नोर पोर्ट लिमिटेड (ईपीएल) के साथ कारों को यूरोप में बंदरगाह के जरिये निर्यात करने के लिए करार किया है। निसान मोटर (इंडिया) प्राइवेट […]
रियलटी उद्योग में कर्ज बन सकता है जान का दुश्मन
बड़ी-बड़ी रियलटी कंपनियों को अब ताजा रेटिंग की चिंता सताने लगी है, क्योंकि मंदी ने पहले ही कंपनियों में नकद के प्रवाह को रोक दिया है और वित्तीय संस्थान भी प्रॉपर्टी डेवलपरों को कर्ज देने के मामले में मुंह फेरने लगे हैं। ऐसे में कंपनियों को नए सिरे से होने वाली रेटिंग में अपना स्तर […]
स्टार ने दिया बालाजी को कानूनी नोटिस
स्टार समूह की कंपनी एसजीएल एंटरटेनमेंट लिमिटेड ने बालाजी टेलीफिल्म्स को नोटिस जारी किया है। इस नोटिस में स्टार ने प्रोडक्शन हाउस से ली जाने वाली सामग्री और बालाजी के सबसे अधिक रेटिंग वाले धारावाहिकों में से एक को समाप्त करने की बात कही है।बंबई स्टॉक एक्सचेंज को बालाजी की ओर से भेजे एक पत्र […]
आइडिया का मुनाफा 45 फीसदी घटा
आदित्य बिड़ला समूह की कंपनी आइडिया सैल्युलर का 30 सितंबर, 2008 को समाप्त दूसरी तिमाही में उसका मुनाफा 45.22 फीसदी घटकर 144.10 करोड़ रुपये हो गया। वित्त वर्ष 2007-08 की दूसरी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 263.10 करोड़ रुपये था। इस तिमाही में कंपनी की कुल आय बढ़कर 2,303.70 करोड़ रुपये हो गई जो पिछले […]
अब डीटीएच में भी पोर्टेबिलिटी की सुविधा
मोबाइल फोन नंबर पोर्टेबिलिटी के बाद अब सरकार डीटीएच सब्सक्राइबरों को राहत देने की तैयारी कर रही है। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने डीटीएच सब्सक्राइबरों को नया सेट टॉप बॉक्स खरीदे बगैर ऑपरेटर बदलने की सुविधा देने की योजना बनाई है।इससे सब्सक्राइबर एक बार सेट टॉप बॉक्स खरीदने के बाद किसी भी ऑपरेटर की सेवाएं […]
राजश्री शुगर्स को मिली राहत
राजश्री शुगर्स को विदेशी मुद्रा में डेरिवेटिव सौदे के मामले में मद्रास उच्च न्यायालय की खंडपीठ से आज स्थगनादेश मिल गया। न्यायालय ने अपने पिछले फैसले में ऐक्सिस बैंक को कहा था कि दोनों पक्षों के बीच फॉरेक्स डेरिवेटिव कॉन्ट्रैक्ट को लेकर बैंक को जो नुकसान हुआ था, कंपनी से उसकी भरपाई के लिए ऋण […]
पेट्रोनेट करेगी दाहेज टर्मिनल का विस्तार
देश में तरल प्राकृतिक गैस (एलएनजी) का आयात करने वाली दिग्गज कंपनी पेट्रोनेट एलएनजी ने कहा है कि कंपनी अगले साल की शुरुआत में दाहेज टर्मिनल की क्षमता का विस्तार करेगी। इस विस्तार के बाद टर्मिनल की क्षमता 1 करोड़ टन हो जाएगी। कंपनी कतर से आयात होने वाले ईंधन की कीमतों में भी 30 […]
तंबाकू किसान हुए मालामाल
कर्नाटक के तंबाकू किसान इन दिनों मालामाल हो रहे हैं। पिछले 29 दिन से चल रही तंबाकू की नीलामी प्रक्रिया में किसानों को वर्जीनिया क्वॉलिटी की कीमत औसतन 102.69 रुपये प्रति किलो के हिसाब से मिली। पिछले साल इन्हें केवल 59.23 रुपये प्रति किलो का भाव मिला था। किसानों ने अब तक 1.91 करोड़ किलो […]
इलाहाबाद हाई कोर्ट ने मिलों के निजीकरण पर लगी रोक बढ़ाई
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 2008-09 सीजन के लिए गन्ने के राज्य समर्थित मूल्य (एसएपी) में रेकॉर्ड बढ़ोतरी करने के बाद सोमवार को इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने उत्तर प्रदेश शुगर कॉरपोरेशन के 33 मिलों के निजीकरण पर लगी रोक अगले महीने की 28 तारीख तक बढ़ा दी है। महाराजगंज के राजीव कुमार मिश्रा की ओर से […]
