एस्सार ने बदली कॉर्पोरेट पहचान
एस्सार समूह ने कॉर्पोरेट छवि बदलने का फैसला किया है और इस योजना के तहत उसने एक नया लोगो अपना लिया है। कंपनी ने इस्पात, ऊर्जा, बिजली, संचार, जहाजरानी, बंदरगाह और लॉजिस्टिक्स तथा निर्माण के अपने सभी कारोबारों का परिचय देने वाले लोगो को चुना है। नए लोगो में पॉजिटिव यानी प्लस के मैरून रंग […]
तेल कंपनियों के बकाये में डूबी है किंगफिशर
घाटे के बोझ के कारण सरकारी तेल कंपनियों के बकाए तले दबीं विमानन कंपनियों में विजय माल्या की विमानन कंपनी किंगफिशर एयरलाइंस का नाम भी शामिल हो गया है। सरकारी तेल कंपनियों (ओएमसी) से मिले आंकड़ों के अनुसार किंगफिशर को इन कंपनियों को लगभग 840 करोड़ रुपये का भुगतान करना है। किंगफिशर की यह बकाया […]
सोनी ने कर ली दीवाली मनाने की पूरी तैयारी
त्योहारी मौसम में अपना कारोबार बढ़ाने के लिए कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र की कंपनी सोनी इंडिया ने अपने प्रीमियम ब्रांडों की बिक्री बढ़ाने के लिए नई मार्केटिंग नीति बनाई है। कंपनी ने ब्रेविया एलसीडी, वायो लैपटॉप, साइबर शॉट्स और हैंडिकैम शृंखला के लिए नया मार्केटिंग कैंपेन शुरू करने की तैयारी कर रही है। कंपनी ने इस […]
‘डायरेक्ट टु होम’ छूट की छिड़ गई नई जंग
नए खिलाड़ियों के आने के साथ ही डायरेक्ट टु होम (डीटीएच) के मैदान में छूट और रियायतों की फेहरिस्त बढ़ती ही जा रही है। ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों को पटाने के लिए टाटा स्काई और डिश टीवी के बीच छिड़ी होड़ में अनिल धीरूभाई अंबानी समूह की कंपनी बिग टीवी भी शामिल हो गई है।नए […]
वधावन फूड विस्तार पर लगाएगी 15 अरब रुपये
रिटेल फूड कंपनी वधावन फूड रिटेल ने अगले चार साल में विस्तार के लिए लगभग 1,500 करोड़ रुपये निवेश करने की योजना बनाई है। इस योजना के तहत कंपनी देश में 1300 स्टोर खोलेगी। फिलहाल कंपनी ‘स्पिनैच’, ‘सबका बाजार’, ‘दि होम स्टोर’ और ‘स्मार्ट रिटेल’ के नाम से चार रिटेल शृंखलाओं का संचालन करती है। […]
आईआईटी को भी निगलनी पड़ेगी मंदी की कड़वी घुट्टी
अमेरिकी मंदी की मार अब देश के अग्रणी शिक्षण संस्थानों पर भी पड़ने लगी है। दुनिया भर में छाई मंदी के कारण भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) और भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) के अंतरराष्टीय प्लेसमेंट्स में कमी आई है। इस साल परिसर में नियुक्तियों के लिए आने वाली वित्तीय कंपनियों की संख्या और वेतन में कमी […]
सोने में नरमी अभी यूं ही रहेगी बरकरार
विश्व भर में छायी आर्थिक मंदी की वजह से सोने में निवेशकों का ध्यान अब डगमगा सा गया है। कुछ दिन पहले तक सोने को जहां महंगाई के विरुद्ध सुरक्षित निवेश माना जा रहा था पर मौजूदा आर्थिक संकट ने धन की ऐसी किल्लत पैदा कर दी कि लोग अब सोना बेच पैसा उगाहने लगे […]
पटाखा बाजार पर आर्थिक मंदी की मार
अमेरिकी मंदी की ‘चिनगारियों’ से भारत का पटाखा बाजार हिल गया है। आर्थिक मंदी की मार दिल्ली के पटाखा बाजार पर साफ नजर आती है। न व्यापारियों में जोश है और न ही खरीदारों में कोई उत्साह। खरीदारों की कम संख्या ने बाजार की रौनक लगभग गायब कर दी है। पुरानी दिल्ली में सदर बाजार […]
सुरक्षा मानकों से समझौता!
दिल्ली में पटाखा बेचने के लिए दुकान खोलने के वास्ते करीब 15 दिन पहले प्रशासन से लाइसेंस लेना होता है। पटाखा चूंकि विस्फोटक होता है इसलिए इसकी बिक्री के वक्त दुकानदारों को प्रशासन द्वारा तय सुरक्षा मानकों का पालन करना होता है। लेकिन प्रशासनिक लापरवाही का यह आलम है कि बाजार में बहुत ढूंढने पर […]
समर्थन मूल्य से भी नीचे उतर आया कपास
कीमत के मामले में सर्वकालिक रेकॉर्ड बनाने के बाद अब कपास न्यूनतम समर्थन मूल्य से भी नीचे चला गया है। वैश्विक आर्थिक संकट के चलते कपास की वैश्विक और घरेलू खपत घटने का ही असर है कि दो हफ्तों में इसकी कीमत में जोरदार कमी दर्ज की गई है। फिलहाल संकर-6 किस्म के कपास का […]
