झंडु की याचिका खारिज
झंडु फार्मास्युटिकल्स की उस याचिका को कंपनी कानून बोर्ड (सीएलबी) ने खारिज कर दिया, जिसमें प्रतिस्पर्धी कंपनी इमामी पर अधिग्रहण की कोशिश का आरोप लगाया था। झंडु की ओर से दायर याचिका की सुनवाई करते हुए मुंबई स्थित बोर्ड की पश्चिमी क्षेत्र की पीठ ने कहा था कि यह मामला उसके क्षेत्राधिकार में नहीं आता। […]
शिपिंग उद्योग को पैसे की दरकार, तलाश रहा है नए विकल्प
शिपिंग उद्योग को अपने पुराने जहाजों के बदले नए जहाज लेने के लिए साल 2012 तक लगभग 80,000 करोड़ रुपये का निवेश करना पड़ेगा। इसके लिए उद्योग रकम जुटाने के नए विकल्प तलाश रहा है। उद्योग एक शिपिंग ट्रस्ट की स्थापना, परिवर्तनीय बांड जारी करना जैसे विकल्पों पर विचार कर रहा है। जर्मनी में इस […]
इन्फोसिस ने कहा, ‘एक्सॉन पर मजबूत है हमारा दावा’
एक्सॉन के अधिग्रहण की खबर के साथ सुर्खियों में आई देश की सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर निर्यातक कंपनी इन्फोसिस टेक्नोलॉजिज ने काउंटर बिड की खबरों के बीच आज कहा कि उसे इनसे कोई दिक्कत नहीं है। कंपनी ने कहा कि किसी भी दूसरी कंपनी की दावेदारी के सामने उसका दावा खासा मजबूत है। कंपनी के मुख्य […]
इंपीरियल, एक्सॉन पर हिंदुस्तानी मुहर लगने में अभी देर
भारतीय मीडिया में पिछले दो दिनों में दो प्रमुख कॉर्पोरेट सौदे सुर्खियों में रहे हैं। ब्रिटेन की सॉफ्टवेयर कंपनी एक्सॉन ग्लोबल पर इन्फोसिस का कब्जा और तेल-गैस क्षेत्र की कंपनी इंपीरियल एनर्जी के अधिग्रहण के ओएनजीसी विदेश लिमिटेड (ओवीएल) के ऐलान से मंदी की मार सह रहे कॉर्पोरेट जगत के चेहरे पर मुस्कान फैल गई […]
अधिग्रहण के लिए जिंदल को महंगा लगता है विदेश
अमेरिका की कोकिंग कोयला कंपनी यूनाइटेड कोल कंपनी के अधिग्रहण की दौड़ में शामिल जेएसडब्ल्यू स्टील का कहना है कि कंपनी विभिन्न कच्चा माल मुहैया कराने वाली कंपनियों पर नजर बनाए हुए हैं, लेकिन अधिक मूल्यांकन किए जाने के कारण सौदों पर इसका बुरा असर पड़ रहा है। जेएसडब्ल्यू स्टील समूह के वाइस चेयरमैन एवं […]
अदानी-आशापुर का गठबंधन
अदानी समूह ने मल्टी-मिनरल सॉल्युशंस मुहैया कराने वाली आशापुर माइनकेम के साथ गुजरात के मुंद्रा में एक 10,000 करोड़ रुपये वाली एल्युमीनियम रिफायनरी लगाने के लिए गठबंधन किया है। अदानी समूह के चेयरमैन गौतम अदानी ने कहा कि कंपनी आशापुर समूह के साथ 50:50 संयुक्त उपक्रम के लिए बातचीत कर रही है। इस परियोजना के […]
गूगल ने पेश किया ‘गूगल मैप मेकर’
इंटरनेट सर्च इंजन की दिग्गज गूगल ने भारत में अपना नया वेब टूल ‘गूगल मैप मेकर’ लॉन्च किया है। इसे भारतीय इंजीनियरिंग टीम ने तैयार किया है। गूगल मैप मेकर इंटरनेट उपभोक्ताओं को सड़क, व्यापार, पार्क, स्कूल, अपार्टमेंट भवन और अन्य स्थानों के बारे में सूचनाएं जोड़ने या इनका संपादन करने की सुविधा देता है। […]
अपोलो करेगा नाइजीरिया में निवेश
देश की अस्पताल शृंखला अपोलो हॉस्पिटल्स ग्रुप नाइजीरिया में 250 बिस्तर की क्षमता वाले एक अस्पताल में 30 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने के लिए बातचीत कर रही है। अपोलो हॉस्पिटल ग्रुप की प्रबंध निदेशक प्रीता रेड्डी ने बताया कि इस अधिग्रहण के लिए ग्रुप को लगभग 52 करोड़ रुपये खर्च करने पड़ सकते हैं। उन्होंने कहा […]
किंगफिशर और सिंगापुर एयरलाइंस में शुरू हो गई रेस
पिछले कई दशकों से भारत और सिंगापुर के बीच में यात्रा करने वाले बिजनेस और प्रथम श्रेणी के यात्रियों का लगभग 70 फीसदी हिस्से पर सिंगापुर इंटरनेशनल एयरलाइंस (एसआईए) का नियंत्रण रहा है। लेकिन विजय माल्या की विमानन कंपनी किंगफिशर एयरलाइंस 18 सितंबर से मुंबई से द्वीप के लिए रोजाना उड़ान भरने वाली है। विमानन […]
एमटीएनएल और स्मार्ट ब्रॉडबैंड ने मिलाया हाथ
सरकारी दूरसंचार कंपनी महानगर टेलीकॉम निगम लिमिटेड (एमटीएनएल) ने आज स्मार्ट ब्रॉडबैंड सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के साथ मिल कर नया इंटरेक्टिव पर्सनलाइज्ड टीवी सेवाएं बाजार में पेश की हैं। एमटीएनएल के दिल्ली के सभी उपभोक्ता टीवी मनोरंजन सेवाएं, एमटीएनएल की ओर से अधिक गति वाला इंटरनेट कनेक्शन, स्मार्ट ब्रॉडबैंड सेट-टॉप बॉक्स का फायदा उठा सकेंगे। […]
