बंगाल सरकार ने की टेक्सटाइल आईटीआई खोलने की तैयारी
पश्चिम बंगाल सरकार औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) जैसे विकासशील संस्थानों के विकास के लिए निजी साझेदारों के साथ गठजोड़ की जुगत में है। सरकार इस गठजोड़ के जरिए टेक्सटाइल इंडस्ट्री के लिए कुशल कारीगरों को तैयार करना चाहती है। राज्य के लघु उद्योग और कपड़ा मंत्री मानब मुखर्जी ने बताया कि इस योजना को ध्यान […]
चौथे पड़ाव पर भी नहीं रुकी महंगाई मेल
सरकार हर मोर्चे पर लाल झंडी दिखा रही है, लेकिन महंगाई एक्सप्रेस सरकार के हर बैरियर को तोड़ती जा रही है। 26 अप्रैल को समाप्त सप्ताह के दौरान महंगाई दर 42 महीने के उच्चतम स्तर 7.61 फीसदी पर पहुंच गई। पिछले सप्ताह महंगाई दर 7.57 फीसदी थी। इस सप्ताह में महंगाई एक्सप्रेस को रफ्तार देने […]
…अभी और लाल झंडियां हैं
वित्त मंत्री पी. चिदंबरम ने शुक्रवार को वादा किया कि सरकार महंगाई को काबू में करने के लिए अन्य प्रशासनिक कदम उठाएगी। महंगाई दर के 7.61 फीसदी पर पहुंचने के बाद चिदंबरम ने कहा – महंगाई पर नियंत्रण के लिए जब भी जरूरत पड़ेगी, और प्रशासनिक कदम उठाए जाएंगे। सरकार चार जिंसों के वायदा कारोबार […]
उत्तराखंड कहिए या ‘दानवीर कर्ण’
गर्मी बढ़ने के साथ ही जहां अन्य राज्यों में बिजली की किल्लत होने लगती है, वहीं उत्तराखंड सरकार को गर्मियों में बिजली उत्पादन बढ़ने की उम्मीद है। उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) का कहना है कि पहाड़ी इलाकों में बर्फ के पिघलने से बिजली उत्पादन बढ़ सकता है। उसके मुताबिक, राज्य में बिजली उत्पादन का […]
…और इधर शेयर बाजार में लग रहा बैक गियर
अंतरराष्ट्रीय बाजार में गिरावट, तेल-गैस सूचकांकों में भारी बिकवाली और महंगाई दर में लगातार वृद्धि का असर भारतीय शेयर बाजार पर भी दिखा। नतीजतन सेंसेक्स-निफ्टी लगातार पांचवें दिन गिरावट के साथ बंद हुआ। यानी पूरे सप्ताह के दौरान शेयर बाजार की चाल काफी सुस्त रही। बंबई शेयर बाजार का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 343.58 अंक लुढ़कर […]
निसान बोलेगी भारत पर धावा
भारत के कार बाजार में जापानी कंपनी निसान की दिलचस्पी बढ़ती जा रही है। रेनो के साथ मिलकर संयुक्त उपक्रम बनाने के बाद अब कंपनी ने भारतीय सड़कों पर अपने अत्याधुनिक मॉडल उतारने की योजना भी बना ली है। जापान में तीसरी सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी देश में 8 नए कार मॉडल उतारेगी। बिक्री […]
अफ्रीकी सफारी की मंशा से लड़खड़ाई भारती
जीएसएम मोबाइल सेवा के भारतीय अखाड़े में निजी क्षेत्र की सबसे बड़ी दिग्गज कंपनी भारती एयरटेल इस पूरे हफ्ते खबरों में बनी रही। उसकी वजह भी काफी दिलचस्प रही। दरअसल भारती दक्षिण अफ्रीकी दूरसंचार कंपनी एमटीएन में हिस्सेदारी खरीदने जा रही है। हालांकि कंपनी ने बार-बार इस बात को नकारा और साफ तौर पर कहा […]
एनटीपीसी भी चाहे विदेशी कोयला
प्रमुख बिजली उत्पादक कंपनी एनटीपीसी लिमिटेड कच्चे माल की कमी पूरी करने के लिए इंडोनेशिया, मोजांबिक और दक्षिण अफ्रीका में कोयला खदानों के अधिग्रण की योजना बना रही है। इसके लिए उसने तैयारी शुरू कर दी है। इसके अलावा कंपनी दूसरे देशों में भी कोयले की तलाश कर रही है। एनटीपीसी के नए अध्यक्ष एवं […]
स्पेंसर्स का रिटेल में भारी निवेश
आरपीजी समूह की कंपनी स्पेंसर्स रिटेल ने एक साल के अंदर देश भर में 250 नए खुदरा केंद्र खोलने की योजना बनाई है। कंपनी इन केंद्रों पर 1500 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। आरपीजी इंटरप्राइजेज के उपाध्यक्ष संजीव गोयनका ने गाजियाबाद और गुड़गांव में दो हाइपर मार्केट का उद्धाटन करने के बाद कहा, ‘हम अगले […]
एमटीएन सौदे के लिए इक्विटी बेचेगी भारती
निजी क्षेत्र की दिग्गज दूरसंचार सेवा प्रदाता कंपनी भारती एयरटेल ने दक्षिण अफ्रीकी कंपनी एमटीएन के अधिग्रहण की तैयारी शुरू कर दी है। भारती ने इस अधिग्रहण के लिए कोष जुटाने के लिए अपने शेयरधारकों से इक्विटी बेचने के सिलसिले में बातचीत शुरू कर दी है। भारतीय जीएसएम प्रदाता कंपनी एमटीएन में 51 प्रतिशत हिस्सेदारी […]
