facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

लेखक : बीएस संवाददाता

अंतरराष्ट्रीय

श्रीलंका में एटीएफ संकट से दक्षिण भारतीय हवाईअड्डों की चांदी

  श्रीलंका में वित्तीय संकट और राजनीतिक उथल-पुथल की वजह से ईंधन की कमी की स्थिति बन गई है जिसका फायदा तिरुवनंतपुरम, कोच्चि और चेन्नई जैसे दक्षिण भारतीय हवाई अड्डों में विमानन टर्बाइन ईंधन (एटीएफ) की बढ़ती बिक्री के रूप में मिल रहा है। श्रीलंकन एयरलाइंस, एयर अरेबिया, जजीरा एयरवेज, गल्फ एयर और एयरएशिया मलेशिया […]

अंतरराष्ट्रीय

श्रीलंका में अराजकता, राजपक्षे लापता

श्रीलंका में सरकार विरोधी प्रदर्शन रविवार को भी जारी हैं और राष्ट्रपति गोटाभाया राजपक्षे तथा प्रधानमंत्री रॉनिल विक्रमसिंघे के आवासों पर प्रदर्शनकारियों का कब्जा है। देश में उथल-पुथल के बीच राष्ट्रपति फिलहाल कहां हैं, इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। श्रीलंका एक अभूतपूर्व आर्थिक उथल-पुथल का सामना कर रहा है। 2.2 करोड़ लोगों की […]

कमोडिटी

खाद्यान्न के ऊंचे दाम किसानों के लिए वरदान

देश के उत्तरी हिस्से में मॉनसून की बारिश हो रही है, इसलिए उत्तर प्रदेश के बहरौली में रहने वाले जसकरण यादव धान बुआई की तैयारी कर रहे हैं। इधर खाद्यान्न के भाव भी बढ़ रहे हैं, जिससे यादव जैसे किसानों को लंबे समय बाद सुनहरे भविष्य की उम्मीद बंधी है। यादव ने कहा, ‘बाजार में […]

कंपनियां

जीका के टीके पर आगे बढ़ी भारत बायोटेक

देश भर में फैलते जीका वायरस संक्रमण के बीच हैदराबाद की कंपनी भारत बायोटेक ने कहा है कि वह इसके टीके का मनुष्यों पर दूसरे चरण का चिकित्सकीय परीक्षण शुरू करने जा रही है। डॉक्टरों ने कहा है ​कि जीका संक्रमण के लिए जांच सुविधा कम होने के कारण कई मामलों की पहचान नहीं हो […]

बाजार

निफ्टी कंपनियों का मुनाफा होगा दमदार

देश की प्रमुख सूचीबद्ध कंपनियों की आय चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में दो अंक में बढ़ने की उम्मीद है। वित्त वर्ष 2022 की पहली तिमाही में कम आधार और तेल एवं गैस दिग्गज रिलायंस इंडस्ट्रीज तथा ओएनजीसी की आय में तेज बढ़ोतरी का इन्हें लाभ मिलेगा। मगर कमजोर मांग, जिंसों के दाम […]

बैंक

बैंकों में बढ़ेगा पीई का हिस्सा!

केंद्र सरकार सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में केवल 10 फीसदी व्य​क्तिगत हिस्सेदारी की बंदिश हटाने पर विचार कर रही है। इस कदम से निजी इ​क्विटी फर्में निजीकरण के समय सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में ज्यादा हिस्सेदारी ले सकेंगी। सरकार बैंकिंग अ​धिनियम (संशोधन) विधेयक के जरिये इस बदलाव का प्रस्ताव कर सकती है। इस विधेयक में […]

कमोडिटी

एटीएफ से उत्पाद शुल्क हटाया गया

विमान क्षेत्र को राहत देते हुए सरकार ने अंतरराष्ट्रीय परिचालन में इस्तेमाल होने वाले विमान ईंधन (एटीएफ) पर लगने वाला 11 प्रतिशत उत्पाद शुल्क खत्म कर दिया है। वित्त मंत्रालय ने शुल्क हटाने के लिए गुरुवार को शुद्धिपत्र जारी किया।इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (आईओसी) ने एटीएफ पर 11 प्रतिशत उत्पाद शुल्क लगाना शुरू किया था, जो […]

बैंक

पेमेंट एग्रीगेटर लाइसेंस के लिए रिजर्व बैंक से मंजूरी

कुछ भुगतान प्रदाताओं जैसे रेजरपे, पाइन लैब्स, स्ट्राइप और 1पे को भुगतान एग्रीगेटर लाइसेंस लिए भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) से सैद्धांतिक मंजूरी मिल गई है। इस मामले से जुड़े लोगों के मुताबिक केंद्रीय बैंक से अन्य कारोबारियों को भी पेमेंट एग्रीगेटर लाइसेंस की मंजूरी मिलने की संभावना है। पेमेंट एग्रीगेटर्स वे इकाइयां हैं, जो ई-कॉमर्स […]

ताजा खबरें

दवा और रियल एस्टेट कंपनियों पर आयकर के छापे

आयकर विभाग ने 29 जून को दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा में फार्मास्युटिकल्स विनिर्माताओं और वितरकों के साथ-साथ इस इलाके में रियल एस्टेट क्षेत्र के कुछ भागीदारों के यहां तलाशी और जब्ती अभियान चलाया। वित्त मंत्रालय की एक विज्ञप्ति से यह जानकारी मिली है। मंत्रालय के बयान में दावा किया गया है कि ऐसे लेनदेन में शामिल […]

कमोडिटी

सीआईएल की आयात निविदा में इंडोनेशिया की बारा दया ने लगाई सबसे कम बोली

इंडोनेशिया की फर्म बारा दया एनर्जी ने कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) के दो कोयला आयात निविदाओं में से प्रत्येक के लिए 30 लाख टन की आपूर्ति के लिए सबसे कम बोली लगाई है। फर्म ने इस बोली में अदाणी एंटरप्राइजेज को पीछे छोड़ दिया है, जो इन दो कांट्रैक्ट में एकमात्र प्रतिस्पर्धी कंपनी थी। बहरहाल […]

1 … 806 807 808 809 810 … 4,560
Advertisement
Advertisement