पवन हंस की बिक्री टाल सकती है केंद्र सरकार
सरकारी स्वामित्व वाली हेलीकॉप्टर सेवा प्रदाता कंपनी पवन हंस लिमिटेड की बोली जीतने वाले कंसोर्टियम के एक सदस्य के खिलाफ अदालती आदेश आने के कारण केंद्र इसकी बिक्री अनिश्चित समय के लिए टाल सकता है। यह दूसरा मामला है, जिसमें विजेता बोलीदाता के खिलाफ आरोपों की वजह से प्रक्रिया पूरी होने के बाद विनिवेश की […]
एसीसी और अंबुजा सीमेंट्स बढ़ाएंगी उत्पादन क्षमता
अंबुजा सीमेंट्स और एसीसी के अधिग्रहण के साथ अदाणी समूह इन दोनों कंपनियों के जरिये अपनी क्षमता बढ़ाकर मौजूदा 7 करोड़ टन से बढ़ाकर 10 करोड़ टन सालाना करने पर ध्यान दे रहा है। इसके साथ ही अदाणी समूह उद्योग दिग्गज अल्ट्राटेक को मात देने में सक्षम हो सकता है। विश्लेषकों ने सोमवार को कहा […]
टमाटर पर भी चढऩे लगा महंगाई का रंग
टमाटर पर भी महंगाई का रंग चढऩे लगा है। टमाटर की फसल को गर्म मौसम की वजह से नुकसान हुआ है, जिससे इसके भाव बढऩे लगे हैं। दक्षिण भारत के राज्यों में टमाटर के खुदरा दाम 90 रुपये किलो तक पहुंच चुके हैं। उत्तर भारत के राज्यों में भाव 30 से 50 रुपये किलो चल […]
अदाणी समूह का कर्ज 42 फीसदी बढ़ा
अदाणी समूह अपने मौजूदा कारोबार को बढ़ाने और नए उद्योगों में उतरने के लिए लगातार कर्ज के जरिये वित्त पोषण का तरीका इस्तेमाल कर रहा है। कैपिटालाइन डेटाबेस के आंकड़ों से पता चलता है कि समूह की कंपनियों का संयुक्त रूप से कर्ज इस साल मार्च के आखिर में 2.22 लाख करोड़ रुपये की नई […]
सीसीआई के दायरे में डिजिटल सौदे
डिजिटल कारोबार में विलय और अधिग्रहण (एमऐंडए) के बड़े सौदों के लिए जल्द ही भारतीय प्रतिस्पद्र्घा आयोग (सीसीआई) से मंजूरी लेने की जरूरत पड़ सकती है। आयोग कुछ नए नियमों पर काम कर रहा है, जिनमें एक निश्चित मूल्य से अधिक के सौदों को उससे हरी झंडी लेनी होगी। कंपनियों को अब भी सीसीआई से […]
बिजली संकट की असल वजहों का विश्लेषण
हमें उन अधिकारियों से सहानुभूति होती है जो बिजली उत्पादन संयंत्रों के लिए अतिरिक्त कोयला जुटाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं क्योंकि तपती गर्मियों में बिजली की मांग में भारी इजाफा हुआ है। अल्पावधि में हालात से निपटने का तरीका यह है कि मौजूदा व्यवस्था में ही समझदारी से प्रयास किए जाएं। परंतु इसके […]
अभिव्यक्ति की आजादी रोकने के लिए सरकार के पास कई विकल्प
सरकार ने राजद्रोह कानून की समीक्षा करने का अप्रत्याशित निर्णय लिया है जिसके बाद उत्तेजक सार्वजनिक बहस की शुरुआत हो गई। कुछ ही दिन पहले सरकार ने सर्वोच्च न्यायालय में इस कानून का बचाव करते हुए कहा था कि कानून का दुरुपयोग इसे खारिज करने का आधार नहीं है। अब इस बारे में अटकलें लगाई […]
वृद्धि को मजबूती
स्विट्जरलैंड की प्रमुख सीमेंट कंपनी होल्सिम जिसके पास अंबुजा सीमेंट में 63 फीसदी हिस्सेदारी है और इस प्रकार वह अंबुजा तथा उसके अनुषंगी ब्रांड एसीसी के साथ देश की दूसरी सबसे बड़ी सीमेंट उत्पादक कंपनी है, ने अपना भारतीय कारोबार अदाणी समूह को बेचने पर सहमति जताई है। अदाणी समूह अंबुजा के कारोबारी मूल्य पर […]
भारतीय किसान यूनियन में दो फाड़, एक धड़े ने चुना नया नेता
उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े किसान संगठन भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) में दो फाड़ हो गई है। संगठन के एक धड़े ने टिकैत बंधुओं को हटाकर नया नेता चुन लिया है। भाकियू के संस्थापक चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की पुण्यतिथि के मौके पर यह ऐलान किया गया। यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत और राष्ट्रीय […]
योगी सरकार 26 मई को पेश करेगी बजट
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार 26 मई को अपना सालाना बजट विधानसभा में पेश करेगी। इस बार प्रदेश के बजट का कुल आकार करीब छह लाख करोड़ रुपये हो सकता है। प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र 23 मई से बुलाया गया है जिसकी शुरुआत राज्यपाल के अभिभाषण से होगी। विधानसभा सचिवालय की ओर से जारी […]
