चुटकियों में कैसे हजारों भर्तियां कर लेती हैं टीसीएस व इन्फोसिस?
टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) ने कहा है कि उसने वित्त वर्ष 2022 के लिए एक लाख से अधिक फ्रेशर्स की भर्ती की है। इसका मतलब है कि हर महीने 8,300 से अधिक प्रशिक्षु जोड़े गए। एक महीने में इतना बड़ा आंकड़ा जोडऩा आसान नहीं है क्योंकि प्रत्येक प्रशिक्षु लिखित परीक्षा में उपस्थित होता है। उस […]
आईसीआईसीआई में शीर्ष स्तर पर फेरबदल
देश में निजी क्षेत्र के दूसरे सबसे बड़े बैंक आईसीआईसीआई बैंक ने विशाखा मुले के कंपनी छोडऩे के बाद अपने शीर्ष प्रबंधन में फेरबदल किया है। मुले कॉरपोरेट बैंकिंग खंड की अगुआई कर रही थीं। इस समय खुदरा बैंकिंग खंड की अगुआई कर रहे अनूप बागची कॉरपोरेट बैंकिंग के प्रमुख की भूमिका में आएंगे। बैंक […]
भारत-ईयू की व्यापार प्रौद्योगिकी परिषद
भारत और यूरोपीय संघ (ईयू) ने तेजी से बदलती भू-राजनीतिक स्थिति को देखते हुए विश्वसनीय प्रौद्योगिकी तथा सुरक्षा सुनिश्चित करने संबंधी चुनौतियों के समाधान के लिए आज व्यापार और प्रौद्योगिक परिषद गठित करने पर सहमति जताई। इस कदम से भारत और यूरोपीय संघ के बीच रणनीतिक रिश्ते और गहरे होंगे। साझेदार देशों के साथ इस […]
बाजार को महंगाई व कोविड का डर
चीन में कोविड के कारण नए सिरे से लॉकडाउन लगाए जाने और अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में तीव्र बढ़ोतरी की आशंका से भारत सहित दुनिया भर के बाजारों में आज गिरावट देखी गई। इसके साथ वैश्विक वृद्घि परिदृश्य कमजोर होने की चिंता से निवेशक सुरक्षित जगहों पर अपना पैसा लगा रहे हैं, जिसका […]
एसयूवी पर सवार होने की तैयारी में मारुति सुजूकी
देश की सबसे बड़ी वाहन विनिर्माता मारुति सुजूकी इंडिया (एमएसआई) हैचबैक सहित अपने मौजूदा उत्पादों को मजबूती देने के साथ ही तेजी से बढ़ते एसयूवी खंड में अपनी मौजूदगी बढ़ाकर यात्री वाहन बाजार में फिर से 50 फीसदी हिस्सेदारी हासिल करना चाहती है। वित्त वर्ष 2021-22 में मारुति सुजूकी की बाजार हिस्सेदारी एक साल पहले […]
यातायात अधिकारों में प्राथमिकता को नुकसान
एयर इंडिया अंतरराष्ट्रीय यातायात अधिकारों के आवंटन में प्राथमिकता का लंबे समय तक फायदा उठाने में सफल नहीं रहेगी। वह जनवरी में टाटा संस द्वारा किए गए अधिग्रहण पर अमल कर रही है। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने एयर इंडिया के संबंध में 19 अप्रैल को जारी संशोधित नियमों में उस खंड को हटा दिया […]
महंगी लक्जरी कारों की मांग में उछाल
भारत में मर्सिडीज बेंज, ऑडी और बीएमडब्ल्यू जैसी लग्जरी कार कंपनियों के महंगे मॉडलों की मांग बढ़ रही है। इसके चलते आपूर्ति दिक्कतों की वजह से ऐसे मॉडलों के लिए इंतजार की अवधि (वेटिंग पीरियड) बढ़ गई है। इन कंपनियों के शीर्ष अधिकारियों ने यह जानकारी दी। ऑडी इंडिया के प्रमुख बलबीर सिंह ढिल्लों ने […]
अप्रैल में अब तक एफपीआई ने निकाले 12,286 करोड़ रुपये
अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में आक्रामक तरीके से बढ़ोतरी की आशंका के बीच विदेशी निवेशकों ने इस महीने अबतक भारतीय बाजारों से 12,286 करोड़ रुपये निकाले हैं। विश्लेषकों का कहना है कि अमेरिकी केंद्रीय बैंक द्वारा ब्याज दरों में वृद्धि की संभावना, रूस-यूक्रेन युद्ध, कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव, घरेलू […]
तेज बिकवाली की थम सकती है रफ्तार
बीएस बातचीत एमआईबी सिक्योरिटीज इंडिया के मुख्य कार्याधिाकारी जिगर शाह ने पुनीत वाधवा को दिए साक्षात्कार में बताया कि बाजारों में खुदरा पूंजी प्रवाह ब्याज दरों में वृद्घि की शुरुआत होने से गिर सकता है। पेश हैं उनसे हुई बातचीत के मुख्य अंश: वर्ष 2022 में अब तक बाजारों के प्रदर्शन पर आपका क्या नजरिया […]
दोपहिया शेयरों की रफ्तार तेज होने के आसार
दोपहिया क्षेत्र ने पांच तिमाहियों से ज्यादा समय में बिक्री के मोर्चे पर अपने प्रतिस्पर्धियों के मुकाबले कमजोर प्रदर्शन किया है। मार्च तिमाही में भी बजाज ऑटो और हीरो मोटोकॉर्प ने बिक्री में सालाना आधार पर 17-24 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की, जो सूचीबद्घ वाहन कंपनियों में सर्वाधिक है। बार बार कीमत वृद्घि के मौजूदा […]
