जम्मू में भी ‘जीरो टेरर प्लान’ लागू, आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई अपने निर्णायक चरण में: गृह मंत्री अमित शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को कहा कि जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई अपने निर्णायक चरण में है। हाल ही में हुई घटनाओं से पता चलता है कि आतंकवाद बड़ी संगठित आतंकी हिंसा से सिमट कर महज एक छद्म लड़ाई रह गया है। केंद्र शासित प्रदेश में हाल में हुए आतंकवादी हमलों […]
भारत से भूमि संपर्क प्रस्ताव अंतिम चरण में: श्रीलंका
श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे ने रविवार को कहा कि भारत के साथ भूमि संपर्क स्थापित करने के प्रस्ताव पर व्यवहार्यता अध्ययन अपने अंतिम चरण में है। क्षेत्र में विकास कार्यों का निरीक्षण करने के लिए उत्तर-पूर्वी जिले मन्नार की यात्रा पर पहुंचे विक्रमसिंघे ने कहा कि व्यवहार्यता अध्ययन का प्रारंभिक कार्य पूरा हो चुका […]
पाकिस्तान की आर्थिक प्रगति के लिए लोग चाहते हैं कि इमरान खान को पांच साल जेल में रखा जाए: मंत्री
पाकिस्तान के एक मंत्री ने दावा किया है कि देश के लोगों का मानना है कि आर्थिक स्थिरता के लिए इमरान खान को 2029 तक जेल में रखना जरूरी है। संघीय योजना एवं विकास मंत्री एहसान इकबाल ने चिंता व्यक्त की है कि पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के संस्थापक इमरान खान (71) की रिहाई से देश […]
घर बनाने का सपना लेकर गए थे कुवैत, अग्निकांड में चली गई जान; अब केरल सरकार परिवार को देगी आवास
केरल सरकार हाल ही में कुवैत की एक इमारत में लगी भीषण आग में जान गंवाने वाले बिनॉय थॉमस के परिवार को अपनी ‘लाइफ मिशन आवास योजना’ के तहत एक घर उपलब्ध कराएगी। राज्य सरकार ने रविवार को यह जानकारी दी। थॉमस त्रिशूर जिले के चावक्कड़ के रहने वाले थे। वह एक बेहतर मकान बनाने […]
मुस्लिमों के ईद उल अजहा मनाने के साथ हजयात्रियों ने शुरू की हज की अंतिम रस्में
सऊदी अरब में रविवार को बड़ी संख्या में हज यात्रियों ने प्रतीकात्मक रूप से शैतान को पत्थर मारने के अरकान (रस्म) पूरे किए। यह रस्म हज यात्रा के अंतिम दिनों में विश्वभर के मुस्लिमों के लिए ईद- उल-अजहा उत्सव की शुरुआत का प्रतीक है। शैतान को पत्थर मारना इस्लाम के पांच स्तंभों और हज की […]
Israel Hamas War: गाजा में राहत-सामग्री पहुंचाने के लिए रुकेगा युद्ध, इजराइली सेना ने किया ऐलान
इजराइली सेना (Israeli army) ने रविवार को दक्षिणी गाजा पट्टी के एक मार्ग पर 11 घंटे तक सामरिक विराम का एलान किया है, ताकि फलस्तीनियों को राहत-सामग्री पहुंचाई जा सके। यह सामरिक विराम रफह क्षेत्र के लगभग 12 किलोमीटर के मार्ग पर लागू किया जाएगा, हालांकि ये पूर्ण युद्ध विराम के समान नहीं है। जबकि, […]
Noida: लोगों को किफायती से लेकर लग्जरी आवास आ रहे पसंद, साल 2023 में 14,822 फ्लैट बीके
कभी किफायती और मध्यम श्रेणी की संपत्तियों के लिए प्रसिद्ध नोएडा और ग्रेटर नोएडा पिछले पांच साल में प्रीमियम रियल एस्टेट (Real Estate) के लिए आकर्षण का केंद्र बन गए हैं। यहां पहले 40-80 लाख रुपये के दायरे वाली संपत्तियों तक सीमित नई परियोजनाएं अब अक्सर एक करोड़ रुपये से अधिक की होती हैं। ये […]
Voltas ने 110 दिन में बेचे 10 लाख AC, कहा- FY29 तक 50,000 करोड़ रुपये का होगा भारत का घरेलू बाजार
India’s AC Market: भारत में घरेलू एयर कंडीशनर (रूम AC) का बाजार वित्त वर्ष 2028-29 तक 12 प्रतिशत की सालाना दर (YoY) से बढ़कर 50,000 करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है। टाटा समूह (Tata Group) की कंपनी वोल्टास (Voltas) ने अपनी हालिया वार्षिक रिपोर्ट में यह बात कही है। AC की अग्रणी कंपनी वोल्टास ने […]
भारत में EVM ‘ब्लैक बॉक्स’ हैं, किसी को उनकी जांच की इजाजत नहीं: राहुल गांधी
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को कहा कि भारत में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) एक ‘‘ब्लैक बॉक्स’’ है, जिसकी जांच करने की किसी को इजाजत नहीं है। उन्होंने कहा कि भारत की चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता को लेकर ‘‘गंभीर चिंताएं’’ जताई जा रही हैं। गांधी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, […]
भारत का घरेलू AC बाजार 2028-29 तक 50,000 करोड़ रुपये का होगा : Voltas
भारत में घरेलू एयर कंडीशनर (रूम एसी) का बाजार वित्त वर्ष 2028-29 तक 12 प्रतिशत की सालाना दर से बढ़कर 50,000 करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है। टाटा समूह की कंपनी वोल्टास ने अपनी हालिया वार्षिक रिपोर्ट में यह बात कही है। एसी की अग्रणी कंपनी वोल्टास ने कहा कि घरेलू और अग्रणी विदेशी कंपनियों […]








