Tomato Price Hike: मानसून की दस्तक के साथ टमाटर के तेवर लाल, दो दिन के अंदर दाम हुए दोगुने
Tomato Price Hike: मुंबई और दिल्ली में एक साथ मानसून के दस्तक देने से मौसम खुशनुमा हो गया लेकिन टमाटर के लाल तेवर ने सबको हैरान कर दिया। महज दो दिन के अंदर टमाटर के दाम दोगुने हो गए। दो सप्ताह पहले खुदरा बाजार में 20 रुपये किलो बिकने वाला टमाटर 100 रुपये के पार […]
मानसून की बेरुखी से बेहाल गन्ना किसान, फसल कमजोर होने की आशंका
महाराष्ट्र की सबसे प्रमुख फसल गन्ना मानसून की बेरुखी से बुरी तरह प्रभावित हो रही है। मानसून में देरी और पानी की कमी के कारण गन्ने की फसल की बुवाई में पहले ही देरी हो चुकी है। कुछ दिनों तक बादल यूं ही रुठे रहे तो इस बार गन्ने की फसल और भी कमजोर हो […]
बीमा सुरक्षा कवच के साथ निकलेगी आषाढ़ी एकादशी शोभायात्रा
महाराष्ट्र सरकार ने पंढरपुर की आषाढ़ी वारी (आषाढ़ी एकादशी शोभायात्रा) में भाग लेने वाले वारकरीओं के लिए बीमा कवर प्रदान करने वाली विठ्ठल रुक्मिणी वारकरी बीमा छत्र योजना को लागू करने का निर्णय लिया है। यह बीमा कवच महीने के 30 दिनों के लिए होगा। किसी श्रमिक की दुर्भाग्यपूर्ण मृत्यु होने पर उसके परिवार को […]
Democracy: लोकतंत्र चलने की कला सीखने के लिए मुंबई में जमा हुए देशभर के विधायक
मुंबई में विधायकों के राष्ट्रीय सम्मेलन में देशभर के विधायक शामिल हुए। इस सम्मेलन में लोकतंत्र में नीति निर्माण, विधायिका को मजबूती, सदन में विधायकों की भूमिका और कार्य व्यवहार जैसे 40 विषयों पर मंथन किया जाना है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सदन में घटती बैठकों की संख्या और बढ़ती मे अनुशासनहीनता को लेकर […]
Ethanol production: महाराष्ट्र में चीनी मिले एथेनॉल उत्पादन से बनी ईंधन मिलें
मौसम की मार के कारण इस साल चीनी उत्पादन (Sugar Production) में भले की कमी आई है लेकिन देश में एथनॉल का रिकॉर्ड (ethanol production) उत्पादन हुआ है। चीनी उत्पादक प्रमुख राज्य महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश की मिलों में एथेनॉल नीति को बढ़ावा देने की वजह से देश की चीनी मिलें अब ईंधन मिलें बन […]
Maharashtra Politics: महाराष्ट्र में औरंगजेब के पोस्टर को लेकर तनाव के बाद सियासी घमासन तेज
महाराष्ट्र के अहमदनगर और कोल्हापुर में तनाव है। अहमदनगर में एक जुलूस के दौरान 17वीं शताब्दी के मुगल बादशाह औरंगजेब की तस्वीर लहराए जाने की घटना तथा कोल्हापुर में कुछ स्थानीय लोगों द्वारा टीपू सुल्तान की तस्वीर तथा आपत्तिजनक ऑडियो संदेश सोशल मीडिया स्टेटस लगाने को लेकर विवाद गरमाया हुआ है। हिंदू संगठनों ने कोल्हापुर […]
Navi Mumbai Airport: अगले साल चालू हो जाएगा नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट, इन इलाकों में रहने वालों को होगा फायदा
मुंबई एयरपोर्ट पर यात्रियों के बढ़ते बोझ को कम करने के लिए नवी मुंबई में बन रहा अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट का निर्माण काम तेजी से हो रहा है। नवीं मुंबई एयरपोर्ट के कार्यों का हवाई निरीक्षण करने के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने कहा कि नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा […]
Maharashtra Politics: महाराष्ट्र मंत्रिमंडल विस्तार की हलचल के साथ सीट बांटवरें की जुबानीजंग
सत्तारूढ़ दल भारतीय जनता पार्टी (BJP) और शिवसेना के सदस्यों के बीच मंत्रिमंडल के विस्तार का बेसब्री से इंतजार है। विधानमंडल के मानसून सत्र के पहले मंत्रिमंडल के विस्तार का दावा किया जा रहा है। इसके साथ ही आगामी लोकसभा में चुनाव में सीट बांटवारे को लेकर जुबानी तीर छोड़े जाने लगे हैं। महाराष्ट्र के […]
शिवसेना और भाजपा मिलकर लड़ेगी चुनाव, महाराष्ट्र मंत्रिमंडल का जल्द होगा विस्तार
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस की अचानक दिल्ली यात्रा चुनावी गठजोड़ और राज्य मंत्रिमंडल विस्तार की संभावनाओं को बढ़ा दिया। इस यात्रा के बाद शिंदे ने कहा कि वह भाजपा के साथ मिलकर सभी चुनाव लड़ेंगे तो फडणवीस ने दावा किया कि राज्य में जल्द ही मंत्रिमंडल का विस्तार किया जाएगा। […]
मुंबई: समय की बेडियों में फंसी हाथगाड़ी से फूला कारोबार का दम
देश का पुराना कारोबारी हब दक्षिण मुंबई इलाके की भारी भीड़ भाड़ यातायात के लिए हमेंशा से एक चुनौती रही है। सैकड़ों लोगों की भीड़ के बीच से हो हा हे.. करते माथाड़ी कामगार हाथगाड़ी खींचकर इन इलाकों के बाजारों में माल पहुंचाते हैं। यातायात की समस्या पर काबू पाने के लिए प्रशासन ने हाथगाड़ियों […]









