facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Ola Electric की बाजार हिस्सेदारी बढ़ी

Advertisement

पंजीकरण में गिरावट के बावजूद ओला इलेक्ट्रिक ने अप्रैल में 53% बाजार हिस्सेदारी हासिल की

Last Updated- April 30, 2024 | 9:58 PM IST
इलेक्ट्रिक स्कूटर बनाने वाली कंपनी का घाटा बढ़कर 347 करोड़ रुपये हो गया Ola Electric Q1 Results: Loss of electric scooter manufacturing company increases to Rs 347 crore

ओला इलेक्ट्रिक ने अप्रैल में इलेक्ट्रिक दोपहिया बाजार में 53 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल कर ली। यह इसकी शुरुआत के बाद से सबसे ज्यादा है। लेकिन यह बहुत खुशी की बात नहीं है क्योंकि मार्च की तुलना में इसके पंजीकरण में तेजी से गिरावट आई है। मार्च में इस क्षेत्र की अब तक की रिकॉर्ड बिक्री देखी गई थी।

हालांकि ओला का पंजीकरण मार्च के मुकाबले अप्रैल में 38 प्रतिशत गिरकर 30,728 रह गया लेकिन इसकी बाजार हिस्सेदारी बढ़ी है। इसकी गिरावट संपूर्ण उद्योग की तुलना में काफी कम रही। कुल मिलाकर दोपहिया इलेक्ट्रिक वाहन पंजीकरण मार्च के 1,31,690 की तुलना में 56 प्रतिशत तक कम होकर अप्रैल में मात्र 57,618 रह गया।

सरकार द्वारा फेम-2 सब्सिडी योजना की जगह 1 अप्रैल से काफी कम सब्सिडी के साथ चार महीने तक सीमित नई इलेक्ट्रिक मोबिलिटी प्रोत्साहन योजना भी इस गिरावट का कारण बनी।

अधिकांश इलेक्ट्रिक दोपहिया कंपनियों को उम्मीद थी कि इस बार गिरावट काफी कम रहेगी और पिछले साल जून में देखे गए सुधार की तुलना में ज्यादा तेज रहेगा जब सरकार ने फेम-2 सब्सिडी में भी और ज्यादा तेज से कटौती की थी, जो एक-तिहाई कम हो गई थी। कंपनियों को वाहनों की कीमतें 20,000 रुपये से लेकर 30,000 रुपये तक बढ़ानी पड़ीं थीं।

लेकिन वास्तविकता यह है कि उन्होंने इस बात का अनुमान नहीं लगाया था कि पंजीकरण में यह गिरावट सब्सिडी कटौती के बाद पिछले साल जून जितनी तेज होगी। पिछले महीने की तुलना में पंजीकरण में 56 प्रतिशत की गिरावट आई है। इस तथ्य के बावजूद ऐसा हुआ है कि इस बार मूल्य वृद्धि काफी हद तक कम थी और उपभोक्ताओं के पास विभिन्न मूल्य वाले मॉडलों के अधिक विकल्प थे।

Advertisement
First Published - April 30, 2024 | 9:58 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement