facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहीं

Advertisement

Reliance Retail acquires Kelvin: सौदे की राशि का खुलासा नहीं किया गया है। कंपनी का मकसद भारतीय कंज़्यूमर ड्यूरेबल्स सेक्टर में अपने कारोबार को दमदार तरीके से विस्तार देना है।

Last Updated- July 18, 2025 | 2:39 PM IST
Reliance Retail
Reliance Retail acquires Kelvin: रिलायंस रिटेल वेंचर्स कुल 19,340 स्टोरों और डिजिटल कॉमर्स प्लेटफॉर्म का संचालन करती है।

Reliance Retail acquires Kelvinator: रिलायंस रिटेल (Reliance Retail) ने शुक्रवार को घोषणा की कि उसने होम अप्लायंसेस कंपनी केल्विनेटर (Kelvinator) का अधिग्रहण कर लिया है। इस सौदे की राशि का खुलासा नहीं किया गया है। कंपनी का मकसद भारतीय कंज़्यूमर ड्यूरेबल्स सेक्टर में अपने कारोबार को दमदार तरीके से विस्तार देना है।

रिलायंस रिटेल ने बयान में कहा, “केल्विनेटर एक ऐसा ब्रांड है जो पिछले सौ वर्षों से विश्वास और इनोवेशन का पर्याय रहा है। इसने वैश्विक स्तर पर घरेलू उपयोग के लिए इलेक्ट्रिक रेफ्रिजरेशन की शुरुआत की थी। भारत में, 1970 और 80 के दशक में अपने पॉपुलर टैगलाइन ‘द कूलस्ट वन’ के साथ यह एक प्रतिष्ठित ब्रांड बन गया था। आज भी इसे उन्नत तकनीक, बेहतर प्रदर्शन, टिकाऊ गुणवत्ता और उत्कृष्ट मूल्य के लिए सराहा जाता है।”

कंपनी ने आगे कहा कि केल्विनेटर के इनोवेशन की मजबूत विरासत को रिलायंस रिटेल के व्यापक और बेजोड़ रिटेल नेटवर्क के साथ मिलाकर कंपनी उपभोक्ताओं को वाजिब कीमत पर प्रोडक्ट उपलबध कराने को तेयार है। इसके साथ कंपनी भारत के तेजी से बढ़ते प्रीमियम होम अप्लायंसेज बाजार में तेजी से ग्रोथ हासिल करने को तैयार है।

यह भी पढ़ें: इसी साल ₹3.3 लाख करोड़ कमा चुकी है मुकेश अंबानी की कंपनी, 37 में से 34 एनालिस्ट बोले खरीदो, चेक करें टारगेट

केल्विनेटर का अधिग्रहण एक अहम पड़ाव: ईशा अंबानी

रिलायंस रिटेल वेंचर्स की कार्यकारी निदेशक ईशा अंबानी ने कहा, “हमारा मिशन हमेशा से तकनीक को सुलभ, अर्थपूर्ण और फ्यूचर रेडी बनाकर हर भारतीय की डायवर्सिफाइड जरूरतों को पूरा करना रहा है।”

उन्होंने आगे कहा, “केल्विनेटर का अधिग्रहण एक अहम पड़ाव है, जिससे हमें भारत में उपभोक्ताओं को भरोसेमंद ग्लोबल इनोवेशन की विस्तृत रेंज उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। यह हमारे बेजोड़ स्केल, व्यापक सेवा क्षमताओं और अग्रणी वितरण नेटवर्क द्वारा मज़बूती से समर्थित है।”

यह भी पढ़ें: महज 2 साल में बनी ₹1.5 लाख करोड़ की कंपनी! Perplexity ने फिर जुटाए ₹830 करोड़

क्या करती है रिलायंस रिटेल

रिलायंस रिटेल वेंचर्स, अपनी सहायक कंपनियों और सहयोगियों के जरिए 19,340 स्टोरों और डिजिटल कॉमर्स प्लेटफॉर्म का संचालन करती है। यह किराना, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, फैशन और फार्मास्युटिकल जैसे क्षेत्रों में सक्रिय है। वित्त वर्ष 2024-25 (FY25) में कंपनी ने ₹3,30,870 करोड़ का कंसॉलिडेटेड टर्नओवर और ₹25,053 करोड़ का कामकाजी मुनाफा (EBIDTA) दर्ज किया।

Advertisement
First Published - July 18, 2025 | 12:43 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement