facebookmetapixel
test postQ4 में टूटेंगे सारे रिकॉर्ड! हिंदुस्तान जिंक के CEO का दावा: चौथी तिमाही होगी सबसे मजबूतरेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइल

सोना में आया और निखार

Last Updated- December 05, 2022 | 4:27 PM IST

अंतरराष्ट्रीय बाजार में यूरो के मुकाबले डॉलर के कमजोर पड़ने की वजह से सोने की कीमतों में उछाल दर्ज किया गया। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि निवेशक डॉलर के कम होते मूल्य की वजह से सोने में निवेश को ध्यान में रखकर खरीदारी कर रहे हैं।
 लंदन में तुरंत आपूर्ति किए जाने वाले सोने के मूल्य में 0.2 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई और यह रिकार्ड ऊंचाई 991.68 डॉलर प्रति आउंस तक पहुंच गया। यही नहीं, कच्चे ततेल की कीमतों में भी उछाल देखा गया और यह भी रिकार्ड 105 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया।
 अमेरिकी बाजार में अप्रैल के लिए आपूर्ति किए जाने वाले सोने का मूल्य 995.20 डॉलर प्रति आउंस तक पहुंच गया है, जो सोने का अब तक का सबसे अधिक मूल्य है। उधर, डॉलर यूरो के मुकाबले अपने न्यूनतम स्तर पर पहुंच गया है और यह 1.5307 डॉलर प्रति यूरो तक पहुंच गया।
येन के मुकाबले भी डॉलर में गिरावट दर्ज की गई और अब एक डॉलर की कीमत 103.72 येन तक पहुंच गया।
डॉलर की कीमत में गिरावट सिंतबर माह में तब शुरू हुई, जब अमेरिकी सबप्राइम संकट के बाद फेडरल रिजर्व के चेयरमैन बेन एस बरनानके ने ब्याज दरों में कटौती की घोषणा की थी।

First Published - March 6, 2008 | 7:42 PM IST

संबंधित पोस्ट