facebookmetapixel
test postQ4 में टूटेंगे सारे रिकॉर्ड! हिंदुस्तान जिंक के CEO का दावा: चौथी तिमाही होगी सबसे मजबूतरेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइल

अनाज का आयात बढ़ाएगा चीन

Last Updated- December 05, 2022 | 4:32 PM IST

सप्लाई चेन के बनाए रखने और बढ़ती कीमतों पर लगाम कसने की खातिर चीन इस साल अनाज व अन्य खाद्य सामग्री का आयात बढ़ा सकता है।


चीनी वाणिज्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी। मंत्रालय के बयान के मुताबिक, चीन ने 2008 में खाद्य सुरक्षा को मुख्य प्राथमिकता घोषित किया है।


मंत्रालय का कहना है कि देश में अतिरिक्त अनाज का इंतजाम रहेगा। साथ ही देसी खपत के लिए मीट और कुकिंग ऑयल की भी कमी नहीं होने दी जाएगी।


चीन घरेलू बाजार में खाद्य पदार्थो सप्लाई चेन को दुरुस्त करने के लिए कोशिश में जुटा हुआ है क्योंकि इन चीजों की बढ़ती कीमतों केचलते महंगाई की रफ्तार 11 साल में सर्वाधिक हो गई है।


स्थानीय अधिकारियों और खाद्य तेल उत्पादकों से कहा गया है कि वे पर्याप्त स्टॉक  रखें। सरकार ने ये भी कहा है कि जरूरत पड़ने पर आयात टैरिफ कम की जाएगी।


फरवरी में चीन का कंस्यूमर प्राइस इंडेक्स 8.7 फीसदी पर पहुंच गया है। उधर, वित्त मंत्रालय ने कहा है कि सोयाबीन के आयात पर लगने वाला एक फीसदी का शुल्क अभी जारी रहेगा।


गौरतलब है कि अक्टूबर 2007 में इसे 3 फीसदी से घटाकर एक फीसदी कर दिया गया था।

First Published - March 12, 2008 | 9:10 PM IST

संबंधित पोस्ट