facebookmetapixel
test postQ4 में टूटेंगे सारे रिकॉर्ड! हिंदुस्तान जिंक के CEO का दावा: चौथी तिमाही होगी सबसे मजबूतरेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइल

कच्चे तेल की कीमत 120 डॉलर तक पहुंचने के आसार

Last Updated- December 05, 2022 | 4:27 PM IST

इस साल के अंत तक कच्चे तेल की कीमत 120 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंचने की संभावना है।
अमेरिका के कच्चे तेल कारोबार के उप-प्रमुख माइकल मैक डाउगल के मुताबिक, बढ़ते गैसोलिन खपत और उम्मीद के अनुरूप खरीदारी के चलते तेल की कीमतों में उछाल जारी रहने की उम्मीद है। गुरुवार को ब्लूमबर्ग टेलिविजन को दिए एक साक्षात्कार में मैक डाउगल ने बताय कि कच्चे तेल की कीमतें संभव है कि 120 डॉलर प्रति बैरल से भी बढ़ जााए।
डॉलर के मूल्यों में लगातार गिरावट के चलते यह निश्चित है कि निवेशक शेयरों में निवेशित धन को निकाल कर उसे जिंस बाजार में लगा सकते हैं।
अप्रैल के लिए आपूति की जाने वाली कच्चे तेल की कीमत रिकार्ड 104.64 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई है। गुरुवार को न्यू यॉर्क मर्केंटाइल एक्सचेंज में कच्चे तेल की कीमतें 1983 से शुरू हुए कारोबार के सारे रिकार्डों को पीछे छोड़ गई।
कीमतों में उछाल का फैसला तेल उत्पादक एवं निर्यातक संगठन (ओपेक) की बैठक में लिया गया। वियना में हुए इस सम्मेलन में वर्तमान उत्पादन को बरकार रखने के पक्ष में सदस्य देशों ने अपनी सहमति जताई है।
मैक डाउगल ने इस बात के भी संकेत दिए हैं कि गैर-ओपेक देश जैसे-रूस के कम उत्पादन के फैसले के चलते भी कच्चे तेल की कीमतें तेज हो सकती हैं।

First Published - March 6, 2008 | 7:47 AM IST

संबंधित पोस्ट